ब्रेकिंग: पूर्व प्रधान के भतीजे की हर्ष फायरिंग से दो गंभीर

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखबाद:(राजेपुर) थाना क्षेत्र के कस्बा तिराहे पर पूर्व प्रधान की पुत्री की गोदभराई में डीजे की धून पर हर्ष फायरिंग करने में मासूम सहित दो जख्मी हो गये | उन्हें सीएचसी भेजा गया| जंहा से हालत गम्भीर होने से उन्हें लोहिया रिफर कर दिया गया| मजे की बात यह है कि थाने से चंद कदम की दूरी पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश की धज्जियां उड़ी|

राजेपुर के पूर्व प्रधान उपदेश गुप्ता की पुत्री कंचन की गोदभराई का कार्यक्रम चल रहा था | वर पक्ष जनपद कन्नौज के गुरसहायगंज से आया था| घर के बाहर डीजे बज रहा था| तभी डीजे की धुन पर पूर्व प्रधान के भतीजे कल्लू पुत्र आकाश पुत्र महेश चन्द्र ने हर्ष फायरिग शुरू कर दी| फायरिंग करते समय बंदूक अचानक उसके हाथ से गिर जाने से ग्राम कड़क्का निवासी 30 वर्षीय फल विक्रेता तसब्बर पुत्र इकरार व 9 वर्षीय सौरभ पुत्र सर्वेश के पैरो में गोली लगी| जिससे वह गम्भीर रूप से जख्मी हो गये| उन्हें सीएचसी ले जाया गया | घटना की सूचना पर दरोगा रक्षपाल मौके पर पंहुचे| घायलों को लोहिया के लिये रिफर कर दिया गया |सीओ देवेन्द्र सिंह ने बताया कि घटना उनके संज्ञान में नही थी| तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जायेगी|