बीजेपी ने जनता तक किया सरकारी योजनायें पंहुचानाने का कार्य

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP सामाजिक

फर्रुखाबाद:(अमृतपुर)अमृतपुर विधानसभा में क्षेत्रीय संगठन मंत्री के नेतृत्व में पदयात्रा व चौपाल कार्यक्रम बीजेपी ने आयोजित किया| इस दौरान सरकार द्वारा दी गई योजनाओं के लाभार्थियों से भी नेताओं ने मुलाकात की|
ग्राम नगला हूसा में निकाली गई पदयात्रा का नेतृत्व संगठन मंत्री भवानी सिंह ने किया| उन्होंने कहा एक-एक लाभार्थी तक पहुंचने का लक्ष्य सरकार ने रखा है| पदयात्रा के माध्यम से सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाना है| सरकार ने जितने जन कल्याण के कार्य किए हैं किसी भी पिछली सरकारों ने नहीं की है|
भाजपा जिलाध्यक्ष भूदेव सिंह राजपूत ने कहा चौपाल के माध्यम से सरकारी योजनाओं का लाभ किसे मिला और किसे नहीं यह जानकारी प्राप्त हो सकेगी| सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित लोगों को लाभ दिलाने का काम किया जाएगा| भाजपा राष्ट्र निर्माण का कार्य कर रही है| विधायक सुशील शाक्य व जिला उपाध्यक्ष भास्कर दत्त द्विवेदी ने भी विचार व्यक्त किये|
इस दौरान जिला महामंत्री रुपेश गुप्ता,संदीप कुमार शाक्य ने भी विचार व्यक्त किये| वहीं कमालगंज में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सत्यपाल सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मुख्य मार्ग पर पदयात्रा निकाली| फर्रुखाबाद नगर में नगर अध्यक्ष हिमांशु गुप्ता के नेतृत्व में पदयात्रा निकाली गई|