बिजली ठेकेदारों के गुर्गों ने चौपट कर दी किसानो की फसल

CRIME FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन विद्युत विभाग सामाजिक

फर्रुखाबाद:(जहानगंज) बीती रात बिजली ठेकेदारों ने खड़ी फसल पर ट्रेक्टर चलाकर लाखो की फसल बर्बाद कर दी| जिससे किसान आक्रोशित हो गये| किसानो के विरोध को देखते हुये ठेकेदार व उसके कर्मी खिसक गये|

थाना क्षेत्र के ग्राम अहमदपुर देवरिया में बिजली की हाई-बोल्टेज लाइज कन्नौज की तरफ जा रही है| जिसके तार और खम्भे लगाये जा रहे है| बीती रात ठेकेदार के मजदूरों ने ग्रामीणों की खड़ी फसल पर ट्रेक्टर चला दिये| जिससे हरीसिंह कटियार का 30 हजार का आलू, रामसिंह का गेंहू, आलू व सरसों का लगभग 50 हजार, रणजीत कुमार का आलू, अनिल कुमार व प्रणव कटियार की फसलो को नुकसान हुआ| सुबह जानकारी होने पर ग्रामीण मौके पर एकत्रित हुये और नुकसान का मुआवजा देने की मांग की|

विरोध देख ठेकेदार के गुर्गे मौके से खिसक गये| मौके मार भीड़ लग गयी| ग्रामीणों ने कहा कि जब तक उनकी फसलों का मुआवजा नही मिल जाता तब तक वह लाइन निकलने नही देगे| मामले की सूचना पुलिस को नही दी गयी|

Comments are closed.