रात भर तलाश के बाद बरामद हुई गायब बालिका

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:बीती रात अचानक घर से गायब हुई बालिका की तलाश रात भर पुलिस करती रही| सुबह गाँव में ही बालिका सकुशल बरामद होने से पुलिस ने राहत की साँस ली|
शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मसेनी निवासी उमाशंकर कटियार की पांच वर्षीय पुत्री सिखा बीती सोमबार की रात अचानक घर से लापता हो गयी| जानकारी होने पर परिजनों ने उसकी तलाश आस-पड़ोस में की| लेकिन उसका कही पता नही चला| जिससे परिजन घबरा गये| परिजनों ने पुलिस को सूचना दी| घटना की सूचना मिलने पर पुलिस के पैरों के तले जमीन खिसक गयी| गायब बालिका सिखा की माँ सीता देवी कटियार,दादी रामा देवी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया|
प्रभारी निरीक्षक राजेश पाठक फ़ोर्स के साथ मौके पर आ गये| डॉग स्कोट को भी बुला लिया गया| पुलिस ने बालिका की तलाश शुरू की| तलाश रात भर चली| डॉग आस्कर के हेंडलर विपिन कुमार व जयवेन्द्र सिंह ने खोजी कुत्ते आस्कर के साथ काफी प्रयास किया| लेकीन बालिका का कही भी पता नही चला| जिसके बाद पुलिस ने ने सुबह पुन: बालिका की तलाश शुरू करा दी| सुबह तकरीबन 10 बजे बालिका गाँव के ही पवन कटियार के मबेशियों के लिए बने तबेले के बाहर मिली| बालिका सकुशल बरामद होने से पुलिस ने राहत की सांस ली| सीओ सिटी रामलखन सरोज ने बताया की उन्हें घटना के सम्बन्ध में जानकारी नही है|
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि बालिका सकुशल बरामद हो गयी है| उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है| वह मबेशियों के बाड़े में सो गयी थी|