बार एसोसिएशन चुनाव में अध्यक्ष पद के लिये तीन नामांकन

FARRUKHABAD NEWS Politics जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद: जिला बार एसोसिएशन चुनाव के लिये सोमबार को अध्यक्ष, महासचिव उपाध्यक्ष, महिला उपाध्यक्ष, संयुक्त सचिव,कोषाध्यक्ष पुस्तकालय अध्यक्ष व सदस्य कार्यकारणी पद हेतु नामांकन पत्र दाखिल किये गये|
चुनाव अधिकारी डॉ० अनुपम दुबे, दीपक द्विवेदी व शिव प्रताप सिंह के पास नामांकन जमा किये गये| जिसमे अध्यक्ष पद के लिए विश्राम सिंह यादव, केके श्रीवास्तव, शशि भूषण सिंह, उपाध्यक्ष पद के लिये अनवर जमाल सिद्दीकी, मनोज कुमार सक्सेना, मनोज कुमार कटियार, महिला उपाध्यक्ष के लिये मीना चौहान व मंजू देवी, महासचिव पद के लिये संजीब पारिया व केशब तिवारी, संयुक्त सचिव के लिये श्याम वीर सिंह, राजेन्द्र यादव, सर्वेश कुमार प्रजापति, अनुज मिश्रा, कोषाध्यक्ष के लिये कमल कुमार श्रीवास्तव, ब्रजेश कुंमार व राजवीर दुबे ने नामांकन किया|
वही लेखा परीक्षक के लिये अरविन्द कुमार वर्मा, शिवेंद्र मोहन मिश्रा,पुस्तकालय अध्यक्ष के लिये राजीव कुमार सिंह व अजय दुबे ने पर्चा दाखिल किया| सदस्य कार्यरणी के लिये शिखर सक्सेना, पियूश दुबे, सचेंन्द्र प्रताप सिंह, सुरजीत कुमार, प्रदीप कुमार, देवेन्द्र सिंह, सत्यपाल, यादव सिंह शाक्य, किशोर कुमार ने पर्चा दाखिल किया|
चुनाव अधिकारी दीपक द्विवेदी ने बताया कि प्राप्त नामांकन की जाँच व आपत्तियां 11 सितम्बर को व आपत्तियों का निस्तारण व नाम वापसी 12 सितम्बर को व प्रत्याशियों की अंतिम सूची का प्रकाशन 13 सितम्बर को किया जायेगा|
18 बार एसोसिएशन सहयोगी समिति के सदस्य नामित
एडवोकेट ब्रजेन्द्र मोहन अग्निहोत्री,हिमांशु राय श्रीवास्तव,अरुण तिवारी, राघवेन्द्र सिंह राठौर, प्रभा शंकर औदिच्य,महेश चद्र यादव, सुरेन्द्र कुमार राणा, मुदित मिश्रा, सुहैल अहमद फारुकी,सगीर अहमद,अतुल कटियार,धर्मेन्द्र प्रताप सिंह,मुदित यादव, प्रवेश प्रताप सिंह, गौतम सिंह वर्मा,राजवीर कटियार,धर्मेन्द्र यादव व अनिल पाल शमिल किये गये है|