प्रदूषण रोंकने को 33 किलो पीतल के गणपति की स्थापना

FARRUKHABAD NEWS धार्मिक सामाजिक

फर्रुखाबाद:गणेश महोत्सव पूरी तरह से नगर में जोर पर है| जगह-जगह गणेश की मूर्तियां विराजमान है| आस्था के साथ लोग उनकी आराधना में लीन है| इसके साथ ही कुछ लोगों ने गंगा को प्रदूषण मुक्त रखने का अनोखा तरीका निकाला है| जिसके चलते उन्होंने पीतल की गणेश प्रतिमा स्थापित की है|
नगर के मोहल्ला बजरिया में शिव धर्मशाला समिति की तरफ से शिव मन्दिर में इस बार 33 किलो बजनी पीतल की गणपति प्रतिमा स्थापित की गयी है| महोत्सव के मुख्य आयोजन कांग्रेस नेता डॉ० पीएन सक्सेना ने बताया कि वह मूर्ति का विसर्जन ना करे और उसको अगली बार भी पूजा में प्रयोग करे यह विचार आया| जिसके बाद सभी के सहयोग से कानपुर से 29 हजार रूपये कीमत की 33 किलो वजन की प्रतिमा लाकर स्थापित की गयी| विसर्जन यात्रा 19 सितम्बर को निकाली जायेगी|पांचाल घाट पर गंगा में उन्हें स्न्नान कराकर वापस लाकर मन्दिर में रख दिया जायेगा| इससे गंगा में प्रदूषण नही होगा|
राम किशोर सैनी, संजीब वर्मा, विश्वास गुप्ता, बासु वर्मा,जेसी सक्सेना आदि व्यवस्था देख रहे है|