पुलिस ने खंगाली गायब छात्रा की मोबाइल लोकेशन

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE सामाजिक

फर्रुखाबाद:(राजेपुर)बीते दिन छेड़छाड ने आहत होकर लापता हुई किशोरी की तलाश में पुलिस छानबीन कर रही है| लेकिन 24 घंटे के बाद भी उसका कोई पता नही चल सका है| पुलिस को उसका कुछ सामान जरुर मिल गया है| जिससे पुलिस अपनी जाँच की दिशा तय करने में लगी है|
बीते दिन सुबह शहर कोतवाली क्षेत्र के घोडा नखास निवासी छात्रा तकरीबन 7 बजे कोचिंग के लिए गयी थी| उसके बाद उसने फोन पर अपने परिजनों को अवगत कराया की वह कोचिंग ना जाकर गंगा में आत्महत्या करने जा रही है| उसके बैग में कुछ है| जिसके बाद जब परिजनों को उसका बैग जनपद शाहजंहापुर के थाना अल्लागंज स्थित रामगंगा के पुल पर मिला था| बैग में ही उसने सोसाइड नोट भी मिला| जिसमे लिखा था कुछ लड़के आते जाते उसके साथ छेडखानी करते है| उसे कई बार अपने साथ ले जाने की कोशिश भी की| आते जाते छेड़छाड करते है जिससे वह तंग आ गयी है और वह आत्महत्या करने जा रही है|
परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी| पुलिस ने जाँच पड़ताल शुरू की| शुक्रवार को छात्रा के मामले में जाँच करने सर्विलांस टीम के साथ ही एसओजी और थाना राजेपुर की फ़ोर्स रामगंगा पंहुची| अल्लागंज थाना पुलिस से गायब युवती की कुछ सामान भी पुलिस को मिली है| जो जनपद पुलिस ने कब्जे में ले लिए|
सर्विलांस टीम को नही मिली छात्रा के फोंन की लोकेशन
सोसाइट नोट में आत्महत्या की बात लिखकर गयी किशोरी का पुलिस को कोई अता-पता नही चला| शुक्रवार को जब सर्विलांस टीम ने रामगंगा के पुल पर जाकर छात्रा के फोन की लोकेशन की तलाश की| लेकिन बीते दिन से ही उसका फोन बंद होने से उसकी लोकेशन नही मिल सकी| जिसके बाद पुलिस खाली हाथ लौट गयी|
कार्यवाहक प्रभारी थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार ने बताया कि छात्रा की किताब,बैग व जूती पुलिस को मिली है| पुलिस जाँच कर रही है|