पालिका के काले कारनामों पर कमिश्नर सख्त

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:बीते दिनों नगर पालिका के द्वारा सड़क निर्माण सहित कई मामलो में धोखाधड़ी करने का प्रयास किया था| जिसकी खबर जेएनआई ने प्रमुखता से प्रकाशित की थी| उसी सम्बन्ध में सांसद प्रतिनिधि के द्वारा शिकायत भी कमिश्नर से की गयी| कमिश्नर ने जल्द जाँच पूर्ण कर कार्यवाही अमल में लाने के शख्त निर्देश जिलाधिकारी मोनिका रानी को दिये है|
कमिश्नर सुरेश चन्द्र शर्मा समाधान दिवस में पंहुचे| जंहा सांसद प्रतिनिधि दिलीप भारद्वाज सभासद लल्ला वर्मा, अनुभव कनौजिया आदि के साथ तहसील दिवस पंहुचे| उन्होंने कई बिन्दुओ की पालिका की शिकायत कमिश्नर से की| उन्होंने कहा की मामले में जाँच कमेटी भ बनी लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही अमल में नही लायी गयी| जबकि पालिका द्वारा बड़े गोलमाल की तैयारी थी| जिसके सबूत भी मौजूद है|
कमिश्नर ने तत्काल जिलाधिकारी से इस सम्बन्ध में जानकारी की| जिलाधिकारी ने बताया कि कमेटी बनायी गयी थी| लेकिन एसडीएम अजीत सिंह का तबादला होने से जाँच पूरी नही हो सकी| अब जल्द जाँच करायी जायेगी| कमिश्नर ने सख्त निर्देश दिये की निष्पक्ष जाँच के आदेश दिये|