पंपसेट में फंसने से महिला की दर्दनाक मौत

ACCIDENT CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(राजेपुर)पम्प सेट के निकट नहाने गयी महिला की उसमे उलझने से दर्दनाक मौत हो गयी| परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया| घटना के बाद पुलिस ने जाँच पड़ताल की|
थाना अमृतपुर क्षेत्र के ग्राम चपरा निवासी 55 वर्षीय मीरा पत्नी मदन लाल दोपहर लगभग 2 बजे खेतों में लगे पम्पसेट के पानी से नहाने के लिए गयी थी| उसी दौरान महिला की साड़ी पम्पसेट में फंस गयी| जिसमे महिला भी उसमे फंस गयी| देखते ही देखते महिला की दर्दनाक मौत हो गयी| कुछ दूर खेत में पानी लगा रहे उसके पत्नी मदन लाल ने जब देखा तो चीखपुकारमच गयी| मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गयी| सूचना मिलने पर उपनिरीक्षक तहसीलदार वर्मा पंहुचे| उन्होंने जाँच पड़ताल की|