नववर्ष पर सुख समृद्धि की कामना के साथ हबन

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन धार्मिक सामाजिक

फर्रुखाबाद:नव वर्ष पर हवन का आयोजन कर जनपद के सुख समृद्धि की कामना की गई| काफी लंबे समय तक चले हबन के बाद प्रसाद वितरण किया गया|
नगर के तलैया मोहल्ला में आयोजित हवन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया| वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पंडित रामनरेश दुबे ने हवन में आहुति डलवायी| बीते नवरात्रि के दौरान निकाली गई शोभायात्रा में बने स्वरूपों को सम्मानित किया गया| कमेटी प्रतिवर्ष यह आयोजन करती है| इससे नौनिहालों को एक नई दिशा मिलती है| इस दौरान कमेटी के अध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी, दर्शन शर्मा, जीतू वाजपेयी, नरेंद्र सक्सेना, राहुल सक्सेना, राजीव शुक्ला,प्रिंस पांडेय व राजा द्विवेदी रहे|