देश भक्ति के जयघोष के साथ नेता जी की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:पूरे जिले में नेता जी सुभाष चंद बोस की जयंती धूमधाम के साथ मनायी गयी| जिसमे गोष्ठी व प्रतिमा पर माल्यार्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया| साथ ही साथ उनके जीवन पर भी विचार व्यक्त किये गये|
राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिलाध्यक्ष व मंडल महामंत्री संजय तिवारी के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारी कलेक्ट्रेट गेट पर स्थित सुभाष चन्द्र बोस की प्रतिमा पर पंहुचे| जंहा एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया| जिसमे कहा कि संगठन के द्वारा विवेका नंद जयंती से सुभाष चन्द्र बोस की जयंती तक कर्तव्य बोध पखबाडा मनाया जाता है| जिसके तहत गोष्ठी आयोजित हुई| वही सभी ने भ्रष्टाचार से लड़ने की शपथ ली| वही प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया गया| आदेश वाजयेपी, अखिल त्रिवेदी, नरेन्द्र पाल सिंह, रोली पाण्डेय,जगदीश अवस्थी,ओम प्रकाश शर्मा, प्रवेश चतुर्वेदी आदि रहे|
वही बद्री विशाल कालेज में अन्तराष्ट्रीय न्यायिक मानवाधिकार संरक्षण के जिलाध्यक्ष आदित्य दीक्षित, जिला महासचिव नारायण दत्त द्विवेदी के नेतृत्व में बोस की प्रतिमा पर पंहुचकर माल्यार्पण किया| स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी वंशज जिलाध्यक्ष बॉबी दुबे, रीतेश शुक्ला, राममुरारी शुक्ला, दिवाकर नंद दुबे, कृष्ण कान्त अक्षर,विनोद दुबे आदि रहे|