दीवानी न्यायालय कर्मचारी संघ के बृजकिशोर अध्यक्ष व नावेद महासचिव

FARRUKHABAD NEWS Politics जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद :मंगलवार को हुये दीवानी न्यायालय कर्मचारी संघ के चुनाव में परिणाम आते ही जश्न का माहौल छा गया| परिणाम में बृजकिशोर शर्मा अध्यक्ष व अहमद नावेद जाफरी महासचिव बनाये गये|

फतेहगढ़ न्यायालय परिसर में हुये चुनाव में दीवानी न्यायालय कर्मचारियों ने नियमानुसार मतदान किया। मतदान पूर्ण होने के बाद मतों की गिनती की गई। मतगणना में अध्यक्ष व महासचिव के अलावा इसरार अहमद संगठन सचिव, अनुराग पांडेय कार्यालय सचिव के पद पर विजयी घोषित किए गए।

वही उपाध्यक्ष अजय सिंह, गोपाल कृष्ण मिश्रा, राजेश सक्सेना, सर्वेश कुमार व संतोष मालवीय को चुना गया। संयुक्त सचिव वीरेंद्र कुमार,आशुतोष कटियार ऑडीटर व विमलेंद्र चौरसिया कोषाध्यक्ष बने। निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया गया। पदाधिकारियों का शपथग्रहण शीघ्र ही कराया जाएगा।