दिनदहाड़े मकान का ताला तोड़कर चोरी

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद: (कमालगंज) थाना क्षेत्र के मोहल्ला सुभाष नगर निवासी जय शर्मा के मकान का ताला तोड़कर हजारो की नकदी चोरी कर ली गयी| जय ने अपने घर काम कर रहे मजदूरों पर ही शक जताया है|

जय शर्मा ने बताया की उसके मकान में निमार्ण कार्य चल रहा है| घर के कमरों में ताला लगा था | वह निर्माण कार्य करा रहा था| तभी उसके घर के कमरों का ताला तोड़कर 20 हजार रूपये की नकदी चोरी कर ली गयी| घटना के सम्बन्ध में पुलिस को तहरीर दी गयी| पुलिस जाँच पड़ताल कर रही है|