चिकित्सकों का मिजाज गर्म देख लोहिया से बैरंग लौटे डीडीओ

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद: जिलाधिकारी के निर्देश पर लोहिया का निरीक्षण करने पंहुचे डीडीओ चिकित्सकों और सीएमएस के बीच हुई नोकझोंक के कारण बैरंग लौट गये| इसके बाद उन्होंने महिला का निरीक्षण किया और वापस लौट गये|
सुबह तकरीबन आठ बजे जिला विकास अधिकारी दुर्गा दत्त शुक्ला लोहिया अस्पताल पंहुचे | लेकिन उन्हें ओपीडी का मुख्य गेट ही बंद मिला| सीएमएस डॉ० एसपी सिंह ने उन्हें बताया कि चाबी नही मिल रही है| तकरीबन आधा घंटे इंतजार के बाद मुख्य के का ताला खोला जा सका इसके बाद सीएमएस कक्ष में अचानक चिकित्सक पंहुच गये| उनका किसी बात को लेकर सीएमएस से नोकझोंक हो गयी|
इसके  बाद चिकित्सक का मिजाज गर्म देखकर डीडीओ बैरंग लौट आये| उन्होंने इसके बाद महिला अस्पताल की ओपीडी आदि का निरीक्षण किया और सीएमएस महिला अस्पताल डॉ० कैलाश से वार्ता की |
डीडीओ ने जेएनआई को बताया कि लोहिया अस्पताल ओपीडी की चाबी पहले नही मिली| उसके बाद चिकित्सकों व सीएमएस की आपस में किसी बात को लेकर नोकझोंक हो गयी| जिस कारण निरीक्षण नही किया जा सका|