जेल उद्योगों को पंख लगानें में श्रीराम को शासन से मिला सम्मान

FARRUKHABAD NEWS JAIL POLICE

फर्रुखाबाद: केन्द्रीय कारागार में वैसे तो उद्योगों का संचालन कोई नया नही| लेकिन वर्तमान में जेल के उद्योंग शासन की अनदेखी के चलते बेंटीलेटर पर थी। इन हालातों में भी जेल के उद्योगों को संजीबनी देंने वाले जेल कर्मी श्रीराम को शासन से सम्मानित किया है|
सेंट्रल जेल अधीक्षक एसएचएम रिजवी नें सेन्ट्रल जेल का चार्ज लेनें के बाद जेल के उद्योगों को आगे लाने  में रूचि दिखायी| जिसके बाद जेल के दरी उद्योग, तम्बू उद्योग, दरी उद्योग, गार्डन अम्ब्रेला निर्माण उद्योग में जान फूंकने का कार्य किया| सेन्ट्रल जेल अधीक्षक के प्रयास को पंख लगा अनुदेशक टेंट निर्माण श्रीराम हर्ष राम ने बंदियों को प्रशिक्षित कर उद्योग में जान फूंक दी|
फर्रुखाबाद महोत्सव, प्रयागराज और मेला रामनगरिया में उद्योग में बनायी गये उत्पादों का प्रदर्शन किया गया| श्रीराम हर्ष के सराहनीय कार्य को देखते हुए जेल अधीक्षक ने रिपोर्ट शासन में भेजी जिसको संज्ञान में लेकर शासन ने श्रीराम हर्ष को प्रशस्ति पत्र और मैडल प्रदान किया है| जो गणतंत्र दिवस को प्रदान किया जायेगा|
जेल अधीक्षक ने बताया कि शासन और सरकार से पूरा प्रयास हो रहा है। लेकिन बिक्री कम होने से समस्या आती है। बिक्री बढ़ाने के प्रयास किये जायेंगे।