जानलेवा सड़क के विरोध में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

FARRUKHABAD NEWS PALIKA CHUNAV जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद: जानेलेवा सड़क का निर्माण ना कराये जाने के विरोध में ग्रामीणों नें नगर पालिका के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया| ग्रामीणों नें जल्द कार्यवाही की मांग की है| सड़क निर्माण जल्द पूर्ण ना होनें पर जिलाधिकारी के सामने प्रदर्शन करने की चेतावनी भी दी गयी है|

नगर पालिका के वार्ड नम्बर दो 2 स्वामी विवेकानन्द नगर में आलू मंडी से गुंजन बिहार कालोनी होते हुए नरायनपुर गाँव जाने वाला मार्ग पूरी तरफ से खस्ता हालत है| एक तरफ तकरीबन 20 से 30 फिट गहरी खाई है और मोड़ भी है जिससे आये दिन उसमे गिरकर हादसे होते रहते है|

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कई बार शिकायत करने के बाद भी कोई कार्यवाही नही हुई| बीती रात एक पिकअप उसी खाई में चली गयी| जिससे चालक बाल-बाल बच गया| कोई चारा ना देख ग्रामीण खुद सड़क पर आ गये| ग्रामीणों नें जमकर नारेबाजी भी की| स्थानीय ग्रामीण डॉ० संजीव त्रिवेदी नें बताया कि बीते 1995 को निर्माण तत्कालीन सभासद राजेश्वरी देवी नें करवाया  था|
उसके बाद से सड़क का निर्माण आज तक नही हुआ| ग्रामीणों नें जल्द सड़क निर्माण की मांग की| तकरीबन आधा सैकड़ा ग्रामीण व महिलांए सड़क पर उतरी है| इस दौरान राकेश चतुर्वेदी, प्रवीन उपाध्यय, संजय सिंह, जनार्दन देव, राहुल उपाध्याय,  अजीत सिंह, सुभाष चन्द्र, अनिल कुमार, अनिल कुमार, विश्व नाथ प्रताप सिंह आदि रहे|
सभासद रीता देवी नें बताया कि उस मार्ग का निर्माण डूंडा के द्वारा होना है| जिसकी जाँच कुछ महीने पूर्व डूंडा का अधिकारी कर ले गये| लेकिन अभी तक निर्माण शुरू नही किया गया| जिला परियोजना अधिकारी जय विजय सिंह नें जेएनआई को बताया कि यदि सड़क
टूटी है तो उसको जल्द से जल्द उसका निर्माण कराया जायेगा|