चेयरमैंन के पिता की प्रतिमा का अनाबरण करेंगे शिवपाल

CRIME FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa

फर्रुखाबाद: कंपिल चेयरमैंन उदय पाल सिंह यादव के पिता की पुण्यतिथि के कार्यक्रम में शिवपाल सिंह यादव शामिल होंगे| शिवपाल के जनपद में दौरे को लेकर उनके समर्थको के काफी उत्साह है| वह उदयपाल यादव के पिता की प्रतिमा का अनाबरण भी करेंगे|

चेयरमैंन के पिता दफेदार सिंह यादव की पुन्यतिथि बुधवार को है| कार्यक्रम ग्राम कमलाईपुर में होना तय हुआ है| पूर्व सपा जिलाध्यक्ष विश्वास गुप्ता ने बताया कि पूर्व मंत्री व वर्तमान सपा विधायक शिवपाल सिंह यादव का कंपिल में आने का कार्यक्रम तय हो गया है| वह पुण्यतिथि में शामिल होने के साथ ही साथ दफेदार की प्रतिमा का अनाबरण भी करेगे|