चित्र ही जीवन की सर्वश्रेष्ठ यादगार

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP

फर्रुखाबाद: युवा मोर्चा के द्वारा आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के तहत खेलो उत्सव कला संगम कार्यक्रम के तहत कला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया|

फ़तेहगढ़ के जेएनबी रोड स्थित एक विधालय में आयोजित कला प्रतियोगिता में पंहुचे युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री अभिजात मिश्रा ने छात्रों को सम्बोधित किया| उन्होंने छात्र-छात्राओं को प्रमाण-पत्र भी वितरित किये| उन्होंने कहा की चित्र ही जीवन की असली यादगार है| मोदी व योगी सरकार अपने सभी वादे पूरे कर रही है| देश में बड़ा बदलाव आ रहा है| आने वाला 2019 का चुनाव बीजेपी ही फिर बीजेपी की झोली में जा रहा है|

वही कार्यक्रम में अव्यवस्था का बोलबाला रहा | गर्मी में छात्र परेशान रहे | छोटे कमरों में अधिक बच्चे बैठा देने से य=उमस बन गयी| जिससे बच्चे बिलबिला गये | इस पर कई छात्रों के परिजनों ने आपत्ति भी की| प्रांशु दत्त द्विवेदी, अमित दुबे, शशांक शेखर मिश्रा,शिवम दुबे, गुंजन अग्निहोत्री,रानू दीक्षित आदि मौजूद रहे|