चित्रकला के माध्यम से दिखाये बापू के रंग

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद: राज्य ललित कला अकादमी द्वारा महात्मा गाँधी की 150 वीं जयंती वर्ष पर आयोजित गाँधी के कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर आधारित बापू के रंग कला के संग कार्यक्रम के तहत चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया| यह प्रतियोगिता जनपद के 20 विधालयों में आयोजित हुई जिसमे लगभग एक सैकड़ा बच्चों ने हिस्सा लिया|
नगर में श्याम नगर स्थित सरस्वती विधा मन्दिर इंटर कालेज में आयोजित हुई प्रदर्शनी में नन्हे कलाकारों ने अपनी प्रतिभा का नायव प्रदर्शन किया| जिसमे 12 चित्रों को प्रोत्साहन देने के लिये पुरस्कार दिया गया| 15 चित्रों में दो चित्र राज्य ललित कला एकादमी को भेजे गये| जो राज्य
स्तर पर सम्मानित होंगे| वरिष्ठ फोटो ग्राफर रविन्द्र भदौरिया को राज्य ललित कला अकादमी का सदस्य नामित किया गया| वही चित्रकला प्रदर्शनी में मुख्य अतिथि के रूप राज्य ललित कला एकादमी के उपाध्यक्ष सीताराम कश्यप रहे| उन्होंने कहा कि विभिन्य कलाओं एवं कलाकारों को सम्मानित करने के उद्देश्य से ही इस तरह की प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है| यह प्रतियोगिता पूरे प्रदेश में आयोजित हो रही है| इस प्रतियोगिता में चयनित प्रदेश के 10 छात्रों को 10-10 हजार रूपये का पुरस्कार दिया जायेगा|
प्रभा कनौजिया, विनोद कुमार सिंह,अतुल कपूर, प्रधानाचार्य प्रकाश चन्द्र त्रिपाठी,संस्कार भारती के प्रांतीय मंत्री सुरेन्द्र पाण्डेय, केके पाठक ने निर्णायक कली भूमिका अदा की| जिलाधिकारी मोनिका रानी, विधायक भोजपुर नागेन्द्र सिंह राठौर, जिलाधिकारी मोनिका रानी,मिथिलेश अग्रवाल,संजय गर्ग आदि रहे|