ग्रामीण की हत्या कर शव खेत में फेंका

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(मेरापुर) खेत में पानी लगाने गये ग्रामीण की गला दबाकर हत्या कर दी गयी| घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर जाकर जाँच पड़ताल की| मृतक के पिता ने घटना के सम्बन्ध में पुलिस को तहरीर दी|
थाना क्षेत्र के ग्राम देवसनी निवासी 40 भान सिंह राजपूत पुत्र अमर सिंह राजपूत बीती रात गाँव के ही निकट अपने गेंहू की फसल में पानी लगाने गये थे| लेकिन रात में वापस ना आने पर परिजनों ने तलाश शुरू की| जिससे उसका शव गाँव के ही छेदालाल के खेत में पड़ा मिला|उनके गले में लाल रंग की चादर का फंदा पड़ा था| जिससे उसका गला घोट देनें का अनुमान लगाया जा रहा है|
घटना पर मृतक की माँ वीरवती,पत्नी रीता आ गयी| उनका रो-रो कर बुरा हाल हो गया| सूचना मिलने पर एएसपी त्रिभुवन सिंह,सीओ राजवीर सिंह,प्रभारी निरीक्षक सुदीप मिश्रा ने जाँच पड़ताल की| मृतक के पिता अमर सिंह ने पुलिस को तहरीर दी|
एएसपी ने बताया की जाँच की जा रही है| पोस्टमार्टम कराया जायेगा| जाँच के बाद कार्यवाही की जाएगी|