गौसदन मामला:भूखी गायों का मुंह मीठा कराकर लौट आये बीजेपी सांसद

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP कृषि जिला प्रशासन धार्मिक सामाजिक

फर्रुखाबाद:बीते लगभग दो महीने से कटरी धर्मपुर के गौसदन में भूंख से लगभग 60-70 गायों की मौत होने के बाद लगातार जेएनआई में भूखी गायों को उनका हक दिलाने की मुहीम चल रही है| जिसके बाद गुरुवार को सांसद मुकेश राजपूत गौसदन पंहुचे| उन्होंने अधिकारीयों को निर्देश दिए और वापस लौट गये|
गुरुवार को जिलाधिकारी मोनिका रानी के द्वारा दिये गये निर्देशों पर कुछ अमल होता नजर आया| गौसदन में महीनों बाद पालिका से भेजे गये कर्मियों ने झाड़ू लगायी| वही पालिका कर्मी सुबह से ही पंहुच गये| सूचना थी की सांसद मुकेश राजपूत पंहुच रहे है| जिसके चलते व्यवस्था दुरस्त दिखाने का प्रयास किया गया| दोपहर को सांसद मुकेश राजपूत के साथ एसडीएम अमित असेरी, सीबीओ डॉ.राजकिशोर आदि के साथ गौसदन पंहुचे|
सांसद के गौसदन का निरीक्षण किया और गायों को डाला गया भूसा चेक किया| सांसद के आने से इतना जरुर था की भूसे में पानी मिला दिया गया| लेकिन दाने का नामो निशान नही था| जिसके बाद उन्होंने गायों को खिलाने वाला दाना सांसद ने देखा| पालिका कर्मियों ने बताया की दाना 20 रूपये किलो आता है| लेकिन जो दाना सांसद ने देखा उसमे चावल की कनी थी| जिस पर पालिका को निर्देशित किया गया की गेंहू का दाना पिसाकर गायों को खिलाया जाये| उन्होंने अपने साथ लाये गुड से गायों का मुंह मीठा कराया| इसके साथ ही उन्होंने प्रकाश की व्यवस्था के लिये सोलर लाइट लगवाने का वादा किया|
सांसद मुकेश राजपूत भी कुल मिलाकर जिला प्रशासन के साथ खड़े नजर आये| उन्होंने कहा की जो अभी तक गायें मरी है वह वृद्ध और बीमार थी| जिस कारण उनकी मौत हुई| उन्होंने कहा की जिला प्रशासन व्यवस्था में लगा है| उन्होंने बताया की गायों और जानवरों की सेवा करना अकेले सरकार का ही काम नही है| समाज को भी गायों की सेवा करनी होगी| उन्होंने जेएनआई की पहल को सराहा और कहा की जेएनआई में छपे समाचार के माध्यम से ही जानकारी हुई जिस पर वह गौसदन पंहुचे| उन्होंने कहा की आगे से कोई भी गाय मरेगी तो उसका पोस्टमार्टम कराया जायेगा| जाँच करायी जायेगी| जो दोषी पाया जायेगा उसके खिलाफ कार्यवाही की जायेगी| इस दौरान सांसद प्रतिनिधि दिलीप भारद्वाज, बीजेपी नेता व किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रभात मिश्रा,बढ़पुर मंडल युवामोर्चा अध्यक्ष शिवम दुबे आदि रहे|
एसडीएम सदर अमित असेरी ने बताया की जिलाधिकारी के निर्देश पर गौसदन की भूमि पर जुताई कराकर हरा चारा उगाया जायेगा| जिसे गाय के चारे में प्रयोग होगा| व्यवस्था दुरस्त करने का प्रयास किया जा रहा है|
गायों के पोस्टमार्टम ना होने से हिन्दू महासभा उग्र
गौसदन में गुरुवार को फिर सुबह दो गायों की मौत हो गयी| अपनी नाकामी छुपाने के लिए नगर पालिका ने मरी गायों को गौसदन के निकट ही दफन कर दी| जिस पर हिन्दू महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश मिश्रा ने कहा की जो गायें सुबह जमीन में दफन की गयी है उनका निकाल कर पोस्टमार्टम होगा| इसके बाद ही हिन्दू महासभा यंहा से जायेगी| जिस पर एक दूसरे हिन्दू संगठन के नेता ने आपत्ति कर दी| बाद में जिला प्रशासन पोस्टमार्टम के मुद्दे को टाल गया|
ना दाना ना घास, गायों को चारे की आस
लगभग दो महीने से पकड़ी गयी गायों ने हरा चारा नही देखा| काफी प्रयास के बाद भी जिला प्रशासन चारे में दाने की मात्रा बढ़ा नही सका| जिससे सांसद के पंहुचने के बाद भी गायों को भर पेट चारा नही मिल सका| गाय भूखी ही रही|
पशुधन व पालिका ने रोया वजट ना होने का रोना
सांसद मुकेश राजपूत के सामने एसडीएम व प्रभारी ईओ अमित असेरी व पशुधन विभाग के सीबीओ डॉ० राजकिशोर ने कहा की विभाग के पास वजट नही है| जिस कारण वह गायों की देखरेख ठीक से नही कर पा रहे है| उन्होंने कहा की कुछ समाजिक लोग यदि मदद करे तो गायों को पर्याप्त चारा मिल सकेगा|