गरीबो पर ही गरजी पालिका की जेसीबी

CRIME FARRUKHABAD NEWS NAGAR PALIKA जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद: शासन के आदेश पर नगर में चल रहा अतिक्रमण अभियान केबल गरीबो पर ही कहर बनकर टूट रहा है| गुरुवार ओ भी यही नजारा देखने को मिला| केबल गरीबो के ही आशियाने ही तहस-नहस किये गये| पालिका के बड़े अफसर तो नजर ही नही आये|
शहर के लाल गेट से कादरी गेट और फिर लिंजीगंज अस्पताल तक पालिका कर्मियों ने अतिक्रमण अभियान चला| अभियान केबल खानापूर्ति कर चलाया गया| लेकिन वह भी केबल गरीबो के आशियानों पर ही जेसीबी गर्जी| प्रशासन पर अतिक्रमण हटाने में भेदभाव का आरोप भी लगा| ना जुर्माना बसूला गया और ना ही अतिक्रमण हटा और अभियान पूरे दिन चला| भेदभाव से कई जगह पालिका कर्मियों से विवाद भी हुआ| कर अधीक्षक राम किशोर, राजस्व निरीक्षक विवेक कुमार, कादरी गेट चौकी इंचार्ज देवेन्द्र गंगवार आदि मौजूद रहे|