गंगा-रामगंगा के जल का जलजला,बाढ पीड़ितों को राहत की आस

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(राजेपुर/अमृतपुर) गंगा व रामगंगा के जल से तराई क्षेत्र जलजले का शिकार है| गाँव, गली व झोपडी मकान में डूबे है| जिससे लोगों को खाने से लेकर सोने तक सभी के लाले है| ऊपर से आसमानी बारिस उनकी धडकने बढ़ा देती है|जिला प्रशासन द्वारा दी जाने वाली राहत ऊंट के मुंह में जीरा साबित हो रही है| जनप्रतिनिधि केबल फोटो खिचवाने तक में ही यकीन रखे है| जिसके चलते बाढ़ पीड़ितों का गुस्सा जायद है|
तहसील अमृतपुर के ग्राम परतापुर खुर्द में रामगंगा के पानी से पूरा गांव चारों तरफ से घिर गया है| गांव वाले दहशत में हैं| रात भर नींद नहीं आती है| गांव की झोपड़ियों में गरीबों के आशियानों में पानी घुस गया है| जिससे वह रहने के लिए जगह तलाश रहे हैं| ग्रामीण प्रमोद कुमार, बाबू सिंह ,राजेश, बृजेश, मोहित, हंसराज, राजपाल, जदुनाथ, मुन्नी देवी, मीना देवी, संगीता व वीना आदि ने अनदेखी का आरोप लगाया| बाढ़ से माखन नगला, रामप्रसाद नगला, मिघीन नगला, खुशली नगला,आमैयपुर, रुलापुर, इसलनपुर,हरपालपुर कोलासोता, खाकिन,चपरा आदि गांव सम्पर्क मार्ग टूट गया है| जिससे वहां तक किसी प्रकार की कोई भी वस्तु नहीं पहुंच सकती है| जानवरों के चारा के लिए बड़ा संकट पैदा हो गया है|
तहसीलदार मिथिलेश कुमार यादव ने कुडरीसारंगपुर के लोगों को बाढ़ राहत सामग्री तीसरी बार बांटी गयी। जिसमें राम रहीम, मुकेश प्रमोद, रामप्रकाश, करण सिंह, अनिल ,माधव, रामप्रताप, मुलायम सिंह, नंदराम, रघुनंदन आदि दर्जनों ग्रामीणों को वितरण की गयी| राजेपुर प्रतिनिधि के अनुसार गंगा का जलस्तर बढ़ने से हमीरपुर, चित्रकूट, अम्वरपुर पानी के चारों तरफ से घिर गया है| बदायूं मार्ग पर बाढ़ पीड़ित पॉलिथीन में रहने पर मजबूर हैं| ग्राम इमादपुर, सबलपुर, उदयपुर, सुंदरपुर,मंजा की मडैया आदि गांवों को बाढ़ के पानी ने घेर लिया|
जिलाधिकारी व सांसद ने ग्रामीणों को बांटी पन्नी
जिलाधिकारी मोनिका रानी, सांसद मुकेश राजपूत,उप जिलाधिकारी रमेश चंद यादव, पीएसी बटालियन पांचाल घाट से स्टीमर से बैठकर सुंदरपुर, कछुआ गाडा पंहुचे| जंहा उन्होंने लगभग 60 लोगों को पॉलिथीन बाढ़ पीड़ितों को बांटी गई| मिट्टी का तेल 10 लीटर कोटेदार को बांटने के निर्देश दिये गये| उन्होंने गाँव के भीतर जाकर बाढ़ पीड़ितों के हाल-चाल भी लिये| लेखपाल संजय,मानवेंद्र यादव कानूनगो पवन, अजय, विवेक आदि लोग रहे|