खुलासा: किरन ने ही पति को उतारा था मौत के घाट

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE सामाजिक

फर्रुखाबाद: बीती 8 नबम्वर की रात ससुराल में सो रहे युवक की ईंटों से कुचलकर हत्या कर दी गयी| घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पंहुचकर जाँच पड़ताल की थी| पत्नी ने पुलिस को तहरीर दी| पुलिस की जाँच में मृतक की पत्नी ने ही हत्या किये जाने की पुष्टि हुई| पुलिस ने पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया|
थाना शमसाबाद क्षेत्र के ग्राम किसरोली निवासी 40 वर्षीय रनवीर सिंह राजपूत पुत्र दाताराम का विवाह वर्ष 2002 में थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम गुतासी निवासी दयाराम की पुत्री किरन उर्फ़ नन्ही देवी के साथ हुआ था| विवाह के बाद से रनवीर सिंह अपनी ससुराल में ही रह रहा था| वह पत्नी किरन को मायके में छोड़ गुजरात के अहमदाबाद में सब्जी बेचने के कार्य करता था| ससुराल में उसकी पत्नी किरन, उसका17 वर्षीय पुत्र दीपक,14 वर्षीय पुत्री पूजा आदि रह रही थी|
1 नबम्वर को वह गुजरात से ससुराल आ गया था| घटना की रात रनवीर दीपावली की पूजा करने के बाद घर से मना करने के बाद भी जुआ खेलने चला गया| पत्नी किरन छत पर सो रही थी| सुबह रनवीर की लाश खून से लहुलुहान मुंह के बल पड़ी थी| उसकी ईंटो से कुचलकर हत्या कर दी गयी थी|
घटना के बाद से ही पुलिस को मृतक रनवीर की पत्नी किरन पर ही हत्या का शक था| पुलिस ने जाँच पड़ताल की| पुलिस ने जाँच में किरन टूट गयी| किरन ने पुलिस को बताया उसका राहुल निवासी भिंड के साथ प्रेम सम्बन्ध चल रहा था| पति इसके लिये राजी नही था| किरन पति के साथ रहना नही चाहती थी| दीवाली की रात रनवीर जुआ खेलकर आया तो उसने पत्नी किरन से शारीरिक सम्बन्ध बनाने का प्रयास किया| जिससे खफा होकर किरन ने ईंट से पीट-पीट कर पति की हत्या कर दी|
घटना के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक संतोष मिश्रा ने पुलिस लाइन में बताया की महिला किरन को गिरफ्तार कर लिया गया है| उसको जेल भेजा जा रहा है| पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गयी ईटों को बरामद कर ली है| स्वाट टीम प्रभारी कुलदीप दीक्षित, प्रभारी निरीक्षक डीवी तिवारी आदि रहे|