कीमती को आखिर क्या दिखा की उसने लगा ली फांसी!

CRIME FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa

फर्रुखाबाद:बीती शाम घर के भीतर किशोरी की लाश फांसी पर झूलती मिली| जिसके बाद सूचना पुलिस को दी गयी| पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया|
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला जंगबाज निवासी राजा ठेली चलाकर अपने परिवार का पेट भरते है| राजा की पत्नी अपने आठ वर्षीय पुत्र के साथ बीते एक वर्ष से मायके में रह रही थी| बीते दिन राजा अपने पुत्र अमित व शोभित के साथ काम पर चला गया| घर पर 12 वर्षीय पुत्री कीमती व 5 वर्षीय पुत्र जानकी ही थे| शाम को जब राजा काम से घर लौटा तो गेट ही नही खुला| जिसके बाद उसने जंगले से देखा तो कीमती का शव फांसी पर झूल रहा था|
राजा ने घर का दरवाजा खोलकर कीमती को बाहर निकाला| घटना की सूचना पुलिस को देर रात दी गयी| राजा की पत्नी सुनीता भी आ गयी| उसका भी रो-रो कर बुरा हाल हो गया| रविवार को सुबह नखास चौकी इंचार्ज बनी सिंह ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया| चौकी इंचार्ज ने बताया की पिता शराब पीने का आदी था| पुलिस का अनुमान है की पिता के डांटने से आक्रोशित होकर उसने फांसी लगा ली| किसी संदिग्ध चीज को मृतका द्वारा देखे जाने की चर्चा है| जाँच की जा रही है| शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है|