कन्नौज हादसे में विमल के बस चालक की मौत

ACCIDENT CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद: बीती रात विमल चतुर्वेदी बस सर्विस के चालक की कन्नौज में हुए हादसे के बाद हालत गंभीर हो गयी थी| इसके बाद उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया| जंहा उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी| परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया| पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया|
थाना राजेपुर के ग्राम त्रिकांटा निवासी 32 वर्षीय कमलेश पुत्र ब्रजपाल कश्यप बीते दिन शाम लगभग 4:30 बजे गुरसहायगंज होते हुए जयपुर के लिए निकला था| जंहा हादसे में ट्रक से भिडंत हुई| उसे देर रात लगभग 2:50 बजे उसके भाई विमलेश ने लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया| जंहा उसकी लगभग आधा घंटे के बाद मौत हो गयी|
कमलेश की मौत होनें की सूचना पर उसकी माँ मुन्नी देवी व पत्नी सीमा का रो-रो कर बुरा हाल हो गया| पुलिस नें शव का पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया|