कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नें कन्नौज हादसे पर माँगा मृतकों के परिवार के लिए 25 लाख और परिवहन मंत्री का इस्तीफा

ACCIDENT FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-CONG.

कन्नौज: डबल डेकर बस हादसे पर सभी दलों के नेताओं ने दुख जताया है और अस्पताल पहुंचकर घायलों को हाल ले रहे हैं। शनिवार की दोपहर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने छिबरामऊ अस्पताल पहुंचकर घायलों से हालचाल जाना। उन्होंने कहा कि सरकार को बस हादसे में मरने वालों के स्वजनों को 25-25 लाख और घायलों को दो-दो लाख रुपये देना चाहिए।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू सौ शैय्या अस्पताल पहुंचे। यहां पर घायलों से जानकारी ली कि हादसा कैसे हुआ और उपचार के बाबत भी डॉक्टरों से पूछा। उन्होंने बताया कि उन्हें 25 लोगों के भर्ती होने की सूची प्रदान की गई है और चार पांच घायलों के इधर-उधर होने की बात कही गई है। प्रशासन 10 लोगों की मौत होने की पुष्टि कर रहा है, जबकि प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस में करीब 70 लोग थे। इससे करीब 45 से 50 लोगों के मरने की आशंका बनी है। मरने वालों का सही पता किया जाए ताकि उनके परिवारों को आर्थिक मदद मिल सके। उन्होंने सरकार से मृतकों के परिवार को 25-25 लाख तथा घायलों के परिजनों को दो-दो लाख आर्थिक मदद दिये जाने की मांग रखी।
उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष भी बस हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई थी। आए दिन एक्सप्रेस-वे पर सड़क हादसे हो रहे हैं लेकिन प्रदेश सरकार फिर भी सतर्क नहीं होती है। एक बार फिर संज्ञान न लेने के कारण इतना बड़ा हादसा हुआ है, जिसकी जिम्मेदार प्रदेश की भाजपा सरकार ही है। उन्होंने घटनास्थल पर भी पहुंचकर घटना का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि इतने बड़े हादसे के बाद नैतिकता के आधार पर परिवहन मंत्री को इस्तीफा देना चाहिये। उन्होंने इस घटना को सरकार की बड़ी लापरवाही करार दिया। फर्रुखाबाद जिलाध्यक्ष विजय कटियार साथ रहे|