ओझा ने महिला से दुष्कर्म कर जेबर-नकदी हड़पे

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(कंपिल) थाना क्षेत्र के ग्राम एक गाँव निवासी महिला ने एक घड़ी साज पर योंनउत्पीडन कर उसके जेबर-नकदी हड़प लेने के आरोप लगाये है और पुलिस को तहरीर दी है| पुलिस जाँच कर रही है|
पीड़ित महिला ने बताया कि उसके पति दिल्ली में काम करते थे जंहा से बीते 6 वर्ष पूर्व गायब हो गये थे| उनकी तलाश के दौरान घड़ी राज सरवन से उसकी मुलाकात हुई| उसने अपनी तांत्रिक ताकत के बल पर उसके पति को खोज देने का वादा किया| महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी ने उसके पास रखे जेबरात भी बहला-फुसला कर ले लिये| सरबन ने उसका योंन शोषण भी किया|
उसकी भैस की बिक्री कराकर बीस हजार रूपये भी ठग लिये| जब महिला ने सरवन से रूपये मांगे तो उसने अपनी पत्नी के साथ मिलकर उसकी जमकर पिटाई कर दी|
थानाध्यक्ष वीरपाल सिंह तोमर ने बताया की तहरीर मिल गयी है| जाँच कर कार्यवाही की जायेगी|