एसपी ने भारी फोर्स के साथ दशहरा मेला स्थल का लिया जायजा

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने दशहरा मेला को देखते हुये मेला स्थल का जायजा लिया| इसके साथ ही अवश्यक दिशा निर्देश भी जारी किये|
बुधवार को शाम एसपी आवास-विकास चौकी पर फ़ोर्स के साथ पंहुचे| जंहा से उन्होंने फ्लेग मार्च शुरू किया| आवास विकास तिराहे पर उन्होंने दशहरा के दौरान बैरिकेटिंग व्यवस्था दुरस्त करने के निर्देश दिये| इसके बाद वह बढ़पुर मन्दिर और संतोषी माता मन्दिर में भी सुरक्षा व्यवस्था देखी| उन्होंने प्रभारी निरीक्षक राजेश पाठक से मन्दिरों में अतिरिक्त महिला पुलिस कर्मियों की तैंनाती करने के निर्देश दिये| इसके बाद एसपी बढ़पुर के मेला स्थल क्रिश्चियन कालेज मैदान पंहुचे| उन्होंने पूरे मैदान का निरीक्षण किया| इसके साथ ही रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों ने कहा कि एक-एक पास से कई लोगों को रावण दहन स्थल पर ले आते है| जिस पर उन्होंने कहा कि पास को आधा फाड़कर दे दिया जाये| जिससे कोई उसी पास से किसी अन्य को भीतर दाखिल नही करा पायेगा| एसपी ने यातायात प्रभारी देवेश कुमार को यातायात व्यवस्था को दुरस्त रखने के निर्देश दिये|
इसके बाद वह फ़ोर्स के साथ लाल दरवाजे तक गये| रास्ते में उन्होंने रोडबेज बस अड्डा पर भी मौके पर मौजूद लोगो की चेकिंग करायी|लाल दरवाजे पर उन्होंने पुलिस कर्मियों को रामनवमी व विजय दशमी को देखते ही कड़ी व्यवस्था कराये जाने के निर्देश दिये|एसपी ने जेएनआई को बताया कि त्योहारों को देखते हुये चौकसी बरती जा रही है| जिससे कोई अप्रिय घटना ना हो| पुलिस को अवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है| एएसपी त्रिभुवन सिंह,सीओ सिटी रामलखन सरोज,रामलीला कमेटी के मटन लाल दुबे,हिन्दू महासभा जिलाध्यक्ष विमलेश मिश्रा,सभासद धर्मेन्द्र कनौजिया,बंटी गुप्ता,धीरू सारस्वत,अनिल गुप्ता आदि रहे|
राजेपुर: सलेमपुर गांव में थानाध्यक्ष अंगद सिंह ने भारी फोर्स के साथ फ्लैग मार्च शुरू किया नवदुर्गा, दशहरा दीपावली के त्यौहार पर फोर्स सहित संदिग्ध लोगों से पूछताछ की| उन्होंने पुलिस कर्मियों से कड़ी व्यवस्था कराए जाने के निर्देश भी दिये| थानाध्यक्ष ने कहा किसी भी प्रकार की समस्या हो तो तत्काल सीयूजी नंबर पर संपर्क करें|