एसपी ने भारी पुलिस बल के साथ आरोपी के घर दी दबिश

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद: शहर के श्याम नगर स्थित उन्नाव के सांसद साक्षी आश्रम के पीछे बाग़ में 3 वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी के घर एसपी सुभाष सिंह बघेल ने भारी पुलिस फ़ोर्स के साथ दबिश दी| लेकिन आरोपी हाथ नही लगा| पुलिस उसकी तलाश कर रही है|
मासूम के साथ दुष्कर्म होने की सूचना मिलते ही एसपी सुभाष सिंह बघेल लोहिया अस्पताल पंहुचे उन्होंने परिजनों से मुलाकात करने के बाद सीओ सिटी आलोक कुमार व स्वाट टीम के साथ श्याम नगर पंहुचे| पहले उन्होंने पीड़िता के घर पर जाकर परिजनों ने बात की| उसके बाद कुछ दुरी पर स्थित आरोपी बड़ेलाल उर्फ़ अनूप के घर जाकर उसकी माँ और छोटे भाई की पत्नी से बात की| आरोपी घटना स्थल पर नही मिला |

आरोपी की माँ ने पुलिस को बताया की बड़ेलाल बच्ची का रिश्ते में भाई लगता है| पीडिता के ताई और आरोपी की माँ बहने है| आरोपी बड़ेलाल का विवाह लगभग पांच वर्ष पूर्व मिलिकिया कानपुर निवासी सपना के साथ हुआ था | बड़ेलाल आलू मंडी में पीड़िता के पिता के साथ ही पल्लेदारी करता है| वह दारू पीने का आदी था| विवाद के चलते उसकी पत्नी दो वर्ष पूर्व उसे छोड़ कर मायके चली गयी|

एसपी सुभाष सिंह बधेल ने बताया की आरोपी की तलाश की जा रही है| जल्द गिरफ्तार किया जायेगा |