ईबीएम के विरोध में कलेक्ट्रेट में दिया धरना

FARRUKHABAD NEWS Politics जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद: वोटर्स पार्टी इन्टरनेशनल ने अपनी मांगो को लेकर धरना प्रदर्शन किया| संगठन ने अपनी मांगो को लेकर सरकार को ध्यान देने की अपील की|
संगठन के प्रदेश सचिव सादेश अली मशीह के नेतृत्व में कार्यकर्ता बड़ी संख्या में कलेक्ट्रेट पंहुचे जंहा धरना प्रदर्शन किया| ईबीएम से मतदान ना करने,शिक्षामित्र की तरह ही ग्रामीण क्षेत्रों में झोलाछाप चिकित्सको को चिकित्सा मित्र बनाया जाये| शिक्षा विभाग में समानता जल्द लायी जाये| वही वोटर पेंशन मतदाताओं को मिलने पर चर्चा की गयी| संगठन ने सरकार के खिलाफ जमकर आक्रोश व्यक्त किया|
जिलाध्यक्ष भोजराज शाक्य, वीरेन्द्र कुमार आर्य, शकुंतला गौतम आदि रहे|