आग ने जलाकर राख कर दी गरीब की झोपड़ी

ACCIDENT FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(कंपिल) बीती रात अचानक झोपड़ी में आग लगने से घरेलू सामान के साथ ही साथ मबेशी भी जल गये| देखते ही देखते सब राख हो गया|
थाना क्षेत्र के ग्राम पुरोरी निवासी जितेन्द्र श्रीवास्तव की पत्नी शशि श्रीवास्तव ने बताया पति जितेंद्र बरेली मजदूरी करने चार दिन पहले गये थे| कि बीती रात वह अपने जेठानी के घर ठंड के कारण बच्चो को लेकर सोने चली गयी थी| देर रात लगभग 12 बजे अचानक बकरी की चिल्लाने की आवाज पर वह उठी तो देखा की झोपड़ी में आग लगी है| जिसके बाद उसने शोर मचाया| शोर मचाने पर आस-पास के ग्रामीण एकत्रित हो गये| लेकिन तबतक आग ने बिकराल रुप ले लिया था| झोपड़ी में खाने पीने का सामान,एक साइकिल व 2 बकरी,गेंहू,भूसा,रजाई-गददे व गर्म कपड़े व छप्पर सब कुछ जल कर राख हो गया।
पशुवाड़े में आग लगने से जानवर झुलसा
थाना शमसाबाद क्षेत्र के ग्राम उलियापुर निवासी जगराम सिंह के घर के पास जानवरों को बांधने के लिए झोपड़ी पड़ी है। इसमें उनका भूसा भी भरा है। गुरुवार रात अचानक पशुवाड़े में किसी तरह आग लग गई। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। आग से एक जानवर झुलस गया। गृजगराम ने बताया कि तीस हजार से अधिक का नुकसान हुआ है।