अभी भी भूखे पेट मरने को मजबूर गौसदन की गायें

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम धर्मपुर कटरी में अभी तक पालिका की नजरें इनायत नही की है| केबल आज बीमार गायों का इलाज कराकर इतिश्री कर ली गयी| लेकिन उनकी पेट की आग शांत करने का प्रयास अभी तक नही किया गया है|
गौसदन में अभी लगभग 209 गौवंश व गाय है| इससे पूर्व लगभग 30 गायों की पेट भर भोजन ना मिलने और कुछ गायों को कुत्तों के काटने से मौत हो गयी| लेकिन उनका पोस्टमार्टम तक नही हुआ| वही उनकी कब्र गौसदन में ही बना दी गयी| जेएनआई ने बीते एक दिन पूर्व इस पर प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी| जिसके बाद हिन्दू महासभा भी गायों को बचाने के मामले में सक्रिय हो गयी|
एक तरफ पालिका अध्यक्ष वत्सला अग्रवाल के पति मनोज अग्रवाल ने जल्द व्यवस्था सुधारने की बात जेएनआई से की थी| वही सोमबार को खुद मौके पर जाकर गौसदन की हकीकत देखने जायेंगे| लेकिन खबर के बाद भी अभी तक भूखी गायों को भर पेट चारा नसीब नही हुआ है|
कर्मियों ने बताया की खबर के प्रकाशन के बाद शनिवार को एसडीएम सदर अमित असेरी ने मौके पर जाकर हकीकत देखी और व्यवस्था दुरस्त करने के निर्देश भी दिये| वही रविवार को हिन्दू महासभा के जिलाध्यक्ष विमलेश मिश्रा अपने समर्थको के साथ पंहुचे| हिन्दू महासभा के पंहुचने के बाद पशु चिकित्सक भी पंहुचे और गायों का उपचार किया| गौसदन मैनेजर प्रदीप श्रीवास्तव को विमलेश मिश्रा ने जमकर खरी-खोटी सुना दी| लेंकिन गायें अभी भी भूखे पेट ही है| उन्हें पेट भर चारा की व्यवस्था नही हो पा रही है|