लोक अदालत में 5 हजार 700 मामलों का निस्तारण

CRIME FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद: राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा जिला न्यायलय से न्यायालयों तक राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारम्भ किया गया| जिसमे कुल 5707 मामलों का निस्तारण कर 4 करोड़ 57 लाख 89 हजार 581 रूपये समझौते धनराशि के मामले निस्तारित हुये|
फ़तेहगढ़ न्यायालय परिसर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्ष व जिला जज जयश्री आहूजा नें न्यायिक अधिकारीयों के साथ दीप प्रज्वलित कर लोक अदालत का शुभारम्भ किया गया| जिसमे बैंक, विधुत, नगर पालिका, बीमा कम्पनी, परिवहन विभाग
एवं अन्य प्रशासनिक विभागों द्वारा अपने-अपने काउन्टर लगाकर मामलों का निस्तारण किया गया| जिसमे बैंक बसूली के 1237, मोटर दुर्घटना के 46, 14 मोटर वाहन दुर्घटना क्षतिपूर्ति वादों का निस्तारण किया गया| वही कुल लंबित मामलों 5079 में से 3317 व प्री- लिटिगेशन
के 9695 मामलों में से 2390 मामले निस्तारित किये गये|
इस प्रकार कुल 5707 मामलों का निस्तारण कर 4 करोड़ 57 लाख 89 हजार 581 रूपये समझौते धनराशि के मामले निस्तारित हुये| इस दौरान अपर जनपद न्यायाधीश रविन्द्र नाथ दुबे, लोक अदालत के नोडल अधिकारी सरबर हुसैन रिजवी, विशेष न्यायाधीश राजेश कुमार राय, यादवेन्द्र सिंह आदि रहे|