मुकेश को जीत के आठ घंटे बाद मिला निर्वाचन का प्रमाण पत्र

Uncategorized

mukesh rajput dm avan kumarफर्रुखाबाद : लोकसभा चुनाव में कई धुरंधरो को धुल चटाने वाले मुकेश राजपूत की जीत पक्की हो जाने के बाद जीत के प्रमाण पत्र के लिए तकरीवन 8
घंटे इंतजार करना पड़ा | तकरीवन रात नौ बजकर तीस मिनट पर जिलाधिकारी ने मुकेश राजपूत को प्रमाण पत्र दिया | जिससे उत्साही कार्यकर्ताओं ने मंडी परिसर में ही नारे बाजी शुरू कर दी |

mukes rajputमुकेश राजपूत ने सपा प्रत्याशी रामेश्वर सिंह यादव को एक लाख पचास हजार वोटो से हरा दिया है | जिससे कार्यकर्ता मंडी के बाहर एकत्रित हो रहा था | मुकेश राजपूत के साथ मेजर सुनील दत्त,पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार, जिलाध्यक्ष दिनेश कटियार, महामंत्री विमल कटियार, प्रांशु दत्त, मोहन अग्रवाल मंडी के अन्दर मौजूद थे | कायमगंज, भोजपुर,अमृतपुर सदर के मतो की गिनती हो गयी | mejar sunil dattलेकिन अलीगंज विधानसभा की डिटेल ना आ पाने के कारण सभी प्रक्रिया रुकी रही |

शाम तकरीवन सात बजे अलीगंज के एसडीएम सातनपुर मंडी पंहुचे और आगे की कार्यवाही शुरू की गयी | सभी औपचारिकता को पूर्ण करने में तकरीवन दो घंटे और लग गये | तब जाकर जिलाधिकारी पवन कुमार ने मुकेश राजपूत को प्रमाण पत्र सौपा | तो भाजपाईयो में हर्ष की लहर दौड़ गयी मंडी परिसर में ही कार्यकर्ताओ ने मुकेश को लड्डू खिलाकर जीत की बधाई दी | मेजर सुनील,कुलदीप गंगवार, मोहन अग्रवाल ने लड्डू खिलाकर बधाई दी | मुकेश प्रमाण पत्र लेकर सीधे जिला चुनाव कार्यालय आवास विकास पंहुचे | और कार्यकर्ताओ से मिले
इस दौरान नगर अध्यक्ष ज्ञानेश गौड़,भास्कर दत्त ,मीडिया प्रभारी दिलीप ,रामवीर शुक्ला ,शैलेन्द्र राठौर,रुपेश गुप्ता,पवन गौतम आदि लोग मौजूद रहे |