UPTET: 27 व 28 जून को होगी टीईटी परीक्षा

0
149

up tetलखनऊ : कक्षा एक से आठ तक के शिक्षकों की नियुक्ति के लिए अनिवार्य की गई अध्यापक पात्रता परीक्षा (टीईटी) 27 व 28 जून को आयोजित होगी। सचिव, परीक्षा नियामक प्राधिकारी ने टीईटी की तारीखें घोषित कर दी हैं।

[adrotate banner="3"]

[bannergarden id=”8″]
27 जून को प्राथमिक स्तर (कक्षा एक से पांच) के लिए टीईटी दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली में पूर्वाह्न 10 से अपराह्न 12.30 बजे तक प्राथमिक स्तर के लिए टीईटी आयोजित होगी। इसी दिन दूसरी पाली में अपराह्न 2.30 से शाम पांच बजे तक प्राथमिक स्तर के भाषा शिक्षकों के लिए टीईटी आयोजित होगी। 28 जून को पहली पाली में पूर्वाह्न 10 से अपराह्न 12.30 बजे तक उच्च प्राथमिक स्तर (कक्षा छह से आठ) के लिए टीईटी आयोजित होगी। वहीं 28 तारीख को ही दूसरी पाली में अपराह्न 2.30 से शाम पांच बजे तक उच्च प्राथमिक स्तर के भाषा शिक्षकों के लिए टीईटी का आयोजन होगा। परीक्षा परिणाम लिखित परीक्षा के दो से तीन हफ्ते के बाद आने की संभावना है।

[bannergarden id=”8″]

[adrotate banner="2"]