UP: मोदी की रैली के लिए फूलबाग मैदान देने से इनकार

0
84

modiलखनऊ। यूपी सरकार ने एक बार फिर कानपुर में नरेंद्र मोदी को रैली करने की इजाजत देने से इनकार कर दिया है। जिला प्रशासन ने फूलबाग मैदान देने से ये कहते हुए इंकार किया कि इससे कानून व्यवस्था पर असर पड़ सकता है।

[adrotate banner="3"]

19 अक्टूबर को मोदी की रैली कानपुर में होनी है। बीजेपी इस रैली के लिए ऐतिहासिक फूलबाग मैदान चाहती थी। पहले भी कई राजनैतिक रैलियां इस मैदान मे होती रही हैं। जिला प्रशासन ने कानून व्यवस्था के साथ साथ यातायात दिक्कतों का हवाला देते हुये ये मैदान देने से इनकार कर दिया है। इससे पहले रेलवे ने भी मोदी की कानपुर रैली के लिए मैदान देने से मना कर दिया था।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]
इससे पहले अखिलेश यादव ने कहा था कि मोदी को उत्तर प्रदेश में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। बीजेपी ने इसका विरोध किया था और कहा था कि ऐसा करना लोकतंत्र के खिलाफ है।

कानपुर में मोदी की रैली 15 अक्टूबर को होने वाली थी लेकिन दशहरा और बकरीद का हवाला देकर उसे 19 तक बढ़ा दिया गया था। बता दें कि यूपी में मोदी की कई रैलियां प्रस्तावित हैं। यूपी सरकार के इस फैसले के बाद सपा-बीजेपी में घमासान बढ़ने के आसार हैं।

[adrotate banner="2"]