UP: प्रेमी के घर जाकर प्रेमिका ने दी जान

0
112

poisonबरेली। यूपी के बरेली जनपद में शनिवार को एक युवती ने अपने प्रेमी के घर जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जान दे दी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार इज्जतनगर के डेलापीर निवासी 20 साल की नेहा का कैंट इलाके के भरतौल निवासी पान सिंह से प्रेम प्रसंग चल रहा था। किसी कारण से पान सिंह ने नेहा से किनारा कर लिया था।

[adrotate banner="3"]

प्रेमी की इस बेरुखी पर शनिवार को नेहा अचानक पानसिंह के घर पहुंच गई और जमकर हंगामा किया। इस के बाद उसने पान सिंह के घर पर ही जहरीला पदार्थ खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर लोगों ने उसको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई।[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]