राहुल की सभा स्थल क्रिश्चियन मैदान का लुईस ने लिया जायजा

0
94

फर्रुखाबाद: कांग्रेस के महासचिव राहुल गांधी के जनपद दौरे को लेकर उनकी सुरक्षा को ध्यान में रखकर जनपद के प्रशासनिक अधिकारियों के हाँथ-पैर फूल रहे हैं| वहीं दूसरी तरफ कांग्रेसी नेता राहुल गांधी की जनसभा में भीड़ जुटाने में खासी मशक्कत कर रहे हैं|

[adrotate banner="3"]

बीते दिनों राहुल गांधी की सुरक्षा को देखते हुए एसपीजी ने क्रिस्चियन मैदान का निरीक्षण किया था आज सदर प्रत्याशी लुईस खुर्शीद ने अपने समर्थकों के साथ क्रिश्चियन मैदान का जायजा लिया व कार्यकर्ताओं को जनसभा को सफल बनाने के लिए दिशा निर्देश भी दिए| लुईस खुर्शीद ने पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली| सभा स्थल पर व्यवस्था में कौशलेन्द्र सिंह यादव, अजेर खान, प्रत्युष शुक्ल, पुन्नी शुक्ल सक्रिय भागीदारी निभाते देखे गए|

फिलहाल मैदान में सफाई कर्मी सफाई कार्य में लगे हैं| वहीं दूसरी तरफ युवा कांग्रेसी नेताओं ने भी बैठक कर शुभम तिवारी, दीप्ती राठौर सहित अन्य कांग्रेसी युवा मोर्चा के नेताओं ने बैठक कर राहुल गांधी की जन सभा को सफल बनाने की रणनीति बनायी व सभी कार्यकर्ताओं को तेजी के साथ जन सभा को सफल बनाने के लिए लोगों से सपर्क करने को कहा|

[adrotate banner="2"]