राहुल गांधी को चूमा चाटी करने वाली महिला को उसके पति ने जलाकर मार डाला

0
132

Rahul Kissअसम के जोरहाट में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को किस करने वाली महिला को उसके पति ने जलाकर मार दिया है| बताया जाता है कि उसके पति ने खुद को भी आग के हवाले कर दिया| हालांकि वो अभी जिंदा है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है|

[adrotate banner="3"]

गौरतलब है कि असम के जोरहट में बुधवार को कांग्रेस की महिला कार्यकर्ताओं से घिरे राहुल गांधी उस वक्त झेंप गए जब उन पर चौतरफा चुंबनों की बौछार होने लगी. महिलाओं के बीच में बैठे राहुल गांधी फौरन उठ खड़े हुए. चेहरा शर्म से लाल हो गया, लेकिन क्या करते कोई चारा नहीं था. बातें तो उनकी सुननी ही थी. लेकिन राहुल गांधी को दिया गया वह किस उस महिला को भारी पड़ा और शनिवार को उसके पति ने उसे जलाकर मार दिया|

राहुल गांधी असम के जोरहट में कांग्रेस के महिला कार्यकर्ताओं से काम की बातें करने गए थे. पार्टी, संगठन, चुनाव, महिला सशक्तिकरण जैसे कई मुद्दों पर बात करने की योजना थी. लेकिन कांग्रेस की महिला कार्यकर्ता राहुल गांधी को देखकर पिघल गईं. तभी एक महिला ने राहुल गांधी के गाल पर पीछे से एक चुम्मा दे दिया.

इससे पहले कि राहुल गांधी कुछ सोचते दूसरी कार्यकर्ता अपना काम कर गई. गनीमत थी, गाल बच गया, लेकिन ललाट पर लालिमा चस्पा हो गई थी. साथ में वो सिर भी सहला गईं. अब तो सिलसिला शुरू हो चुका था. झप्पी और पप्पी के घेरे में घिरे राहुल गांधी भांप गए कि बीच में बैठने का खतरा कितना बड़ा है.

राहुल गांधी झट से खड़े हो गए और शर्म से उनका चेहरा लाल हो गया. इसके बाद राहुल गांधी ने सिर पर हाथ फेरा और बाल ठीक किए और मुस्करा कर रह गए. और करते भी क्या? राहुल की फिर बैठने की हिम्मत न हुई.

इस सारे मामले में मुद्दे की बात कमजोर पड़ गई. राहुल गांधी ने इस सभा को जल्द समाप्त करने में ही भलाई समझी|

[adrotate banner="2"]