PM से मिले केजरीवाल, उठाया पूर्ण राज्य का मुद्दा

0
100

ARVIND MODIनई दिल्ली। दिल्ली के भावी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज पीएम निवास पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। केजरीवाल के साथ आप के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया भी मौजूद थे। पीएम मोदी के साथ अरविंद केजरीवाल की मुलाकात करीब आधा घंटा चली। केजरीवाल मुलाकात के तय वक्त सुबह साढ़े 10 बजे पीएम निवास पर पहुंच गए थे। इसके साथ ही केजरीवाल ने पीएम मोदी को शपथ ग्रहण समारोह में आने का न्योता दिया। लेकिन पीएम, केजरीवाल के शपथग्रहण में शामिल नहीं होंगे क्योंकि उन्हें 14 फरवरी को ही महाराष्ट्र जाना है और ये कार्यक्रम पहले से तय है।

[adrotate banner="3"]

पीएम निवास पर मुलाकात के वक्त दोनों नेताओं के बीच गर्मजोशी देखी गई। मोदी ने केजरीवाल से हाथ मिलाया और फूलों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया। मोदी ने केजरीवाल को चुनाव में शानदार जीत की बधाई भी दी। मोदी के साथ करीब आधा घंटे की इस मीटिंग में दिल्ली के कई मुद्दों पर बात हुई। मुलाकात के खत्म होने के बाद केजरीवाल पीएम आवास से सीधे घर के लिए निकल गए।

केजरीवाल के साथ मुलाकात में शामिल हुए आप नेता मनीष सिसोदिया ने बताया कि केजरीवाल को थोड़ा बुखार था इसलिए वो सीधे अपने घर चले गए। सिसोदिया ने कहा कि हमने पीएम से कहा कि दिल्ली की जनता से लोकसभा चुनाव में केंद्र सरकार को पूर्ण बहुमत दिया जबकि विधानसभा में आप को पूर्ण बहुमत दिया है। दिल्ली और केंद्र दोनों जगह पूर्ण बहुमत वाली सरकार है। दोनों मिलकर दिल्ली को पूर्ण राज्य बना सकते हैं।

सिसोदिया ने कहा कि पीएम ने हमें आश्वासन दिया है। पीएम ने कहा है कि हम इस पर विचार करेंगे। पीएम के शपथ ग्रहण में शामिल होने के सवाल पर सिसोदिया ने कहा कि पीएम ने इस पर अपनी असमर्थता जताई है। पीएम ने बताया कि उन्हें 14 फरवरी को ही महाराष्ट्र जाना है और ये कार्यक्रम पहले से तय है।

[adrotate banner="2"]