Home Blog Page 5791

फर्जी मतदान की रंजिश में युवक घायल

फर्रुखाबाद: जिला प्रशासन के भरपूर प्रयास करने के बाबजूद भी आज अंतिम चौथे चरण मतदान के दौरान छुट-पुट घटनाओं को छोंड़कर शांति रही| मतदान के अंतिम समय में हमला करके एक युवक को घायल कर दिया गया|

थाना नबावगंज के ग्राम बराकेशव निवासी दिनेश सिंह अपने घायल २० वर्षीय पुत्र अवनीश कुमार को लेकर ७ बजे लोहिया अस्पताल पहुंचे| दिनेश ने डाक्टर को बताया कि मेरे बेटे के सीने में छर्रा लगा है डाक्टर ने अवनीश का यह कहकर डाक्टरी परीक्षण करने से मना कर दिया कि थाने से चिट्ठी मजरूबी लेकर आओ तभी मेडिकल करेंगे| दर्द होने के कारन अवनीश के इंजेक्शन लगाया गया| उसके सीने से खून रिस रहा था| घाव पर कपड़ा बांधकर उसे चारपहिया वाहन से लाया गया था|

दिनेश थाने जाने की बात कहकर अवनीश को वापस ले गए| प्रधान रामप्रकाश यादव की पत्नी निर्मला देवी तथा आढ़ती रामकुमार गुप्ता का भतीजा गौरव प्रधान पद के प्रत्याशी हैं| फर्जी मतदान को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ इसी रंजिश में गौरव के समर्थकों ने नगला झब्ब निवासी विपिन की पिटाई कर दी| निर्मला के देवर अवनीश ने विपिन को पिटने से बचाया| इसी रंजिश को लेकर मतदान होने के बाद दोनों पक्षों में जमकर पथराव हुआ|

चुनाव में एसडीएम, तहसीलदार दागी व लेखपाल निलंबित

फर्रुखाबाद: पंचायत चुनाव को मखौल बनाने वाले अधिकारियों पर गाज गिरनी शुरू हो गयी है| राज्य निर्वाचन आयोग ने एसडीएम व तहसीलदार को दागी घोषित कर लेखपाल को निलंबित करने का आदेश दिया है|

निर्वाचन आयोग के कहर से प्रशासनिक अधिकारियों में जबर्दस्त हडकंप मच गया है| आयोग ने तहसील अम्रतपुर के तत्कालीन एसडीएम रामबहादुर वर्मा तथा तहसीलदार अशोक कुमार चन्दौल के विरुद्ध प्रतिकूल प्रविष्ट करने तथा लेखपाल राजेश मिश्रा को निलंबित करने का फरमान जारी किया है| चुनाव प्रक्रिया के दौरान अवकाश पर जाने वाले एसडीएम श्री वर्मा के स्थान पर नगर मजिस्ट्रेट हरिशंकर को चार्ज दिया गया है|

चुनाव मतदान से पूर्व अमैयापुर के ग्रामीणों ने आरोप लगाया था कि लेखपाल राजेश मिश्रा ने प्रत्याशियों से सांठ-गाँठ कर पड़ोसी जिला हरदोई व शाहजहांपुर के लोगों को मतदाता बना दिया है| ग्रामीणों के बबाल मचाने पर एडीएम डॉ राजाराम ने जब मौके पर जाकर जाँच-पड़ताल की तो वहां ६४ वोट फर्जी पाए गए|

चुनाव आयोग के निर्देश पर फर्जी वोटरों को काटा गया आयोग ने इसी लापरवाही के लिए तहसीलदार व एसडीएम को दोषी मानकर उन्हें सवक सिखाया है| चुनाव में लापरवाही के मामले में एसडीएम सदर व तहसीलदार सदर के विरुद्ध भी प्रतिकूल प्रवष्टि की जा चुकी है| समाज कल्याण अधिकारी आरबी लाल वर्मा आदि अधिकारियों के विरुद्ध शीघ्र ही कार्रवाई होगी|

गन्ना किसानों को 325 रूपया प्रति क्विटंल मिले : मुलायम

लखनऊ|| समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने चीनी मिलों में गन्ने का पेराई सत्न जल्द शुरू कराने तथा किसानों को गन्ने की कीमत तीन सौ पच्चीस रूपया प्रतिक्विंटल देने की मांग की है।

श्री यादव ने आज यहां कहा कि यदि केन्द्र और राज्य सरकार इससे कम कीमत तय करती हैं तो किसानों का लागत मूल्य भी निकलना मुश्किल है। इस साल राज्य में गन्ना काफी पैदा हुआ है और चीनी

मिलों में पेराई नहीं शुरू हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि पेराई शुरू नहीं होने से लगता है कि सरकार किसानों को फसल का लागत मूल्य भी नहीं देना चाहती।

उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार ने एक साल में कई बार डीजल के दाम बढाये हैं और राज्य सरकार ने बिजली और परिवहन की दरें बढ़ा दी हैं जिससे खाद, बिजली और पानी सभी की कीमत बढ़ गयी है।

श्री यादव ने कहा कि गन्ना किसानों के साथ केन्द्र और राज्य सरकार पिछले तीन साल से खिलवाड कर रही है। पिछले सत्न में भी केन्द्र सरकार ने 130 और राज्य सरकार ने 170 रूपया प्रति क्विंटल गन्ने की कीमत तय की थी।

चिकनगुनिया और डेंगू हुए पुराने अब नए वायरस का हमला

नई दिल्ली|| डेंगू और चिकनगुनिया से परेशान दिल्लीवासियों की मुश्किलों में और इजाफा हो सकता है। अब एक खास तरह का वायरस शहरवासियों को परेशान करने के लिए दस्तक दे चुका है। डॉक्टरों के मुताबिक इस वायरस की वजह से नॉन टेस्टेड वायरल तेजी से फैल रहा है।

चिंताजनक बात यह है कि इसके लक्षण डेंगू और चिकिनगुनिया के लक्षणों से मिलते-जुलते हैं। जिसके चलते इस बीमारी से पीड़ित मरीजों के इलाज को लेकर डॉक्टर भी असमंजस में हैं। डॉक्टरों का कहना है कि ठंड के दस्तक देने तक इस वायरस का प्रभाव बरकरार रहेगा।

बाड़ा हिंदुराव अस्पताल के वरिष्ठ डॉक्टर विनोद कुमार आनंद का कहना है कि डेंगू, चिकगुनिया के अलावा एक खास तरह का वायरल तेजी से बढ़ रहा है। किसी मरीज को अगर बुखार हो और जांच में डेंगू और चिकिनगुनिया की पुष्टि न हो तो इसका मतलब है कि वह नॉन टेस्टेड वायरल की चपेट में है।

इस बीमारी की चपेट में आए मरीज को बुखार, जोड़ों में दर्द और पूरे शरीर में सूजन हो जाती है। उनका कहना है कि यह मौसमी वायरल है। मौसम के करवट बदलने पर अपने आप ही समाप्त हो जाएगा। आर्टिमस अस्पताल के डा.अनिल ढल का कहना है कि इस वायरल की पुष्टि के लिए कोई जांच अभी मार्केट में उपलब्ध नहीं है।

इसमें मरीज की प्लेटलेट्स कम नहीं होती। मरीज सात से आठ दिनों में अपने आप ठीक हो जाता है। बुखार के समय मरीज को पसीना आता है, जिसके चलते शरीर में पानी की कमी हो जाती है। इसलिए पीड़ित को बार-बार पानी या कोई भी तरल पदार्थ लेना चाहिए और एंटीबॉयोटिक दवा के उपयोग से बचना चाहिए।

तेज बुखार हो तो पैरासीटामोल देना चाहिए। पीड़ित के सिर पर गीली पट्टी का प्रयोग करें। यदि बीमारी सात से आठ दिनों में ठीक नहीं होती है तो यह हृदय के लिए खतरनाक साबित हो सकती है। ऐसे में डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें।

गौरतलब है कि दिल्ली में डेंगू की चपेट में अब तक पांच हजार से अधिक लोग आ चुके हैं। चिकनगुनिया भी डेंगू से पीछे नहीं है। हजारों की संख्या में लोग चिकनगुनिया की चपेट में आ चुके हैं। दोनों बीमारि

हर जिले के एक गाँव को गोद लूंगा : रामदेव

बरेली|| योग गुरु बाबा रामदेव का भारत स्वाभिमान न्यास देश के हर जिले में एक गांव गोद लेकर उन्हें आदर्श बनाएगा। इस योजना पर न्यास दस से लेकर सौ करोड़ रुपये खर्च करेगा। पतंजलि योगपीठ में तैयार किये जा रहे ‘सेवाभाई और सेवाबहनें’ देश से भ्रष्टाचार का समूल नष्ट कर देंगे।

पतंजलि योगपीठ के भारत स्वाभिमान न्यास की प्रदेश पर्यवेक्षक ब्रह्मचारिणी मनीषा आर्या ने ‘दैनिक जागरण’ से खास बातचीत में दावा किया कि बाबा रामदेव ने योग, अध्यात्म, संस्कार, आयुर्वेद और संस्कृति के बल पर जिस भ्रष्टाचार रहित आदर्श राष्ट्र की परिकल्पना की है उसी के तहत गांवों को गोद लेने की योजना है। इन गांवों को चरणबद्ध तरीके से विकसित किया जायेगा। सभी कसौटियों पर परखने के बाद ही इन गांवों के सर्वागीण विकास के लिए स्वामी रामदेव दस से लेकर सौ करोड़ रुपये देंगे।

उन्होंने बताया कि इन गांवों को गोद लेने के लिए कुछ शर्ते रखी गयीं हैं, जिनमें गांव का शत-प्रतिशत योगमय तथा शत-प्रतिशत सदस्यता होना मुख्य है। गोद लेने के बाद 11 बिन्दुओं के अंतर्गत इनका विकास किया जायेगा। इनमें रोग, नशामुक्ति, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, ग्राम स्वच्छता, जैविक खेती, जल प्रबंधन, कृषि प्रबंधन, लघु एवं कुटीर उद्योगों की स्थापना, अपराध मुक्त बनाना आदि बिन्दु शामिल हैं।

मनीषा ने दावा किया कि बाबा रामदेव ने जिन्हें सेवाभाई अथवा सेवाबहन बनाया वे यहां न तो कॅरियर बनाने की लालसा में आये हैं, न धन कमाने और न ही जिन्दगी से ऊबकर। वे खुद एमसीए-एमबीए करने के बाद पतंजलि योगपीठ में ‘सेवाबहन’ के रूप में शामिल हुईं हैं।

धूम्रपान रोकने का बीड़ा उठाया

फर्रुखाबाद|| अब अस्पताल, रेलवे स्टेशन, बस अड्डा जैसे सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान रोकने के लिए वर्ष 2003 में बने कानून को लागू कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग सख्त हुआ है। तंबाकू नियंत्रण अधिनियम को प्रभावी रूप से लागू कराने के लिए सीएमओ की अध्यक्षता में गठित प्रकोष्ठ को जिम्मेदारी दी गयी है।

अधिनियम को सख्ती से लागू कराने के लिए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं महानिदेशक एसपी राम ने 2 नवंबर तक तम्बाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ गठित करने को कहा है। निदेशक (चिकित्सा उपचार) शोभानाथ के अनुसार तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ तम्बाकू नियंत्रण अधिनियम को प्रभावी रूप से लागू करने के लिए सार्वजनिक स्थानों पर छापा मारकर जुर्माना वसूलेगी।

हेल्थ: कूलर और पंखा चलाना सेहत पर भारी

अब कूलर और पंखा चलाना सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। रात में ओस, दिन में ठंडी हवा और सुबह-शाम लोगों को ठंड लगने लगी है। सर्दीचुपके से आने का आभास करा रही है। दिपावली तक लोगों को गरम कपड़े निकालने पड़ सकते हैं। ऐसे मामूली सी लापरवाही सेहत पर भारी पड़ सकती है। सर्द-गर्म, खांसी और जुकाम हो सकते हैं। वहीं दमा, श्वासं, उच्च-निम्न रक्त चाप से पीड़ित लोगों को ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

शहर में शुक्रवार की शाम हुई हल्की बारिश ने एकदम से सर्दी बढ़ा दी है। दिन में तेज ठंडी हवा चल रही हैं। वातावरण में नमी है। जिसके कारण सुबह-शाम सर्दी का एहसास होने लगा है। डाक्टरों का मानना है कि इस मौसम में खान-पान पर ध्यान देना लाजिमी है। वातावरण के अनुकूल कपड़े नहीं पहनना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। इस मौसम में कुछ ऐसी बीमारियां के होने के भी आसार होते है, जो जान लेवा साबित हो सकती हैं। नवीन अस्पताल के डाक्टर धीरज सिंघल का कहना है कि इस मौसम को हल्के में नहीं लेना चाहिए। सुबह-शाम गर्म कपड़ों का प्रयोग करना अच्छा होगा।

खासकर इस मौसम में छोटे बच्चों को सर्दी अधिक लगती है। जिसके कारण बच्चों को निमोनिया और श्वासं रोग लग जाते हैं। इसलिए बच्चों को सर्दी से बचाना चाहिए। कैलाश अस्पताल के डाक्टर तरुण कुमार का कहना है कि यह सर्दी दो दिन पहले हुई हल्की बारिस के कारण है। बारीस से होने वाली सर्दी से वायरल, चर्म रोग, दमा हो सकते हैं। इसके लिए रात में कूलर-पंखा बंद रखना चाहिए।

चौरी-चौरा एक्सप्रेस के एसी कोच में गोलीबारी

लखनऊ|| उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में सोमवार त़डके चौरी-चौरा एक्सप्रेस रेलग़ाडी में उस समय ह़डकम्प मच गया जब कुछ अज्ञात लोगों ने एक वातानुकूलित बोगी में घुसकर एक व्यक्ति और उसके पुत्र को गोली मार दी।

गोलीबारी में पिता की मौत हो गई। घटना मऊ रेलवे स्टेशन से करीब 10 किलोमीटर पहले इंदारा जंक्शन की है। यहां गोरखपुर से कानपुर जा रही चौरी-चौरा एक्सप्रेस रेलग़ाडी के रूकते ही अपराधियों ने एसी-3 बोगी में सवार राम सिंह और उनके बेटे यशपाल सिंह को गोली मार दी।
राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी)-मऊ के पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार ने बताया कि राम सिंह की मौके पर मौत हो गई जबकि अस्पताल में भर्ती यशपाल की हालत गंभीर बनी हुई है।

उन्होंने बताया कि गोली मारकर भाग रहे बदमाशों को यशपाल ने घायलावस्था में पक़डने की कोशिश की जिससे एक बदमाश की पिस्तौल बोगी में ही गिर गई, जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।
कुमार ने कहा कि हमलाकर कौन थे यह फिलहाल पता नहीं चल सका है। घटना की जांच की जा रही है। पुलिस के मुताबिक पिता-पुत्र गोरखपुर से रेलग़ाडी में सवार हुए थे और उन्हें इलाहाबाद जाना था।

ग्राम प्रधान पद की उम्मीदवार के पति का अपहरण

चंदौली|| उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के बलुवा थाना क्षेत्र में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में ग्राम प्रधान पद की एक उम्मीदवार के पति का रविवार को कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने कथित रूप से अपहरण कर लिया।

जिला पुलिस अधीक्षक रामपाल सिंह ने बताया है कि बलुवा थाने के कैथी गांव के प्रधान पद का चुनाव लड़ रही श्वेता सिंह ने प्राथमिकी दर्ज करायी है कि कल रात घर वापस लौटते समय कुछ अज्ञात लोगों ने हथियार के बल पर उनके पति विपिन सिंह का कथित रूप से अपहरण कर लिया। सिंह ने बताया है कि विपिन स्वयं एक हिस्ट्रीशीटर है और उसके विरुद्ध जौनपुर, आजमगढ़ और बलिया आदि जिलों में 11 आपराधिक मुकदमें दर्ज हैं।

उन्होंने बताया कि विपिन की कथित तौर हुए अपहरण किए जाने की शिकायत पर दर्ज प्राथमिकी के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और उसका पता लगाए जाने का प्रयास चल रहा है।

लताड़े गए जेल अधिकारी

फर्रुखाबाद: केंद्रीय कारागार में कैदी राजेश उर्फ़ सिपाही के घायल होने तथा लोहिया अस्पताल में भर्ती कराये जाने की घटना को छिपाए जाने के कारण जेल अधिकारियों को डांट कहानी पडी|

मीडिया में खबर आने के बाद प्रदेश के आला अधिकारियों ने जिले के अधिकारियों से जानकारी माँगी तब प्रशासनिक अधिकारियों में हडकंप मच गया| जिला अधिकारी के धन लक्ष्मी व् पुलिस अधीक्षक अखिलेश कुमार ने सायं जिला कारागार जाकर घटना की जानकारी की|

कोतवाली फतेहगढ़ के इन्स्पेक्टर बीके मिश्रा ने लोहिया अस्पताल जाकर कैदी का डाक्टरी परीक्षण करने वाले डाक्टर शर्मा से जानकारी की| डाक्टर शर्मा ने पुलिस को बताया की कैदी के सिर में अंदरूनी चोट लगी है जिसके कारण उसे भर्ती किया गया है| कैदी का एक्स-रे करने के लिए लिखा गया रविवार होने के कारण आज उसका एक्स-रे नहीं हो पाया|

इन्स्पेक्टर श्री मिश्र ने बताया कि यदि जेल अधिकारी रिपोर्ट की तहरीर देंगे तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जायेगी| उन्होंने बताया कि मसक्कत लगाने की रंजिश में कैदी के ऊपर अचानक हमला किया गया|