Home Blog Page 5784

ब्लाक प्रमुखी को लेकर लोधियों में घमासान

फर्रुखाबाद: पिछड़ी जाति के लिए आरक्षित ब्लाक बढपुर प्रमुख सीट को लेकर लोधे राजपूत समाज में घमासान मच गया है| समाज के दो लोगों के चुनाव मैदान में आने से अफरा-तफरी मची है|

पूर्व विधायक एवं सपा नेत्री उर्मिला राजपूत ने अपनी बहू उर्मिला उर्फ़ अलका राजपूत को ब्लाक प्रमुख बनवाने के लिए कमर कास ली है| पंचशील राजपूत की पत्नी अलका हैवतपुर गढ़िया क्षेत्र से बीडीसी का चुनाव जीती हैं|

डॉ रामक्रष्ण राजपूत ने बहू अलका को महत्वपूर्ण पद दिलवाने के लिए भागदौड़ शुरू कर दी है| राजपूत परिवार की ओर से दीपावली पर ब्लाक के सभी ६२ क्षेत्र पंचायत सदस्यों सहित प्रमुख प्रधानों को मिठाई भेंट की गयी है| महत्व बड़ने से बीडीसी सदस्य उत्साहित हैं|

इसी ब्लाक की प्रमुख कोकिला देवी चुनाव जीत जाने के कारण पुनः सीट हथियाने के लिए सक्रिय हो गई हैं| सपा के जिला पंचायत सदस्य महेंद्र सिंह कटियार के छोटे भाई अखिलेश कटियार कनिष्ठ ब्लाक प्रमुख हैं| उनके अलावा निर्वाचित जिला पंचायत सदस्य एवं सपा नेता दृगपाल सिंह यादव बाबी के बड़े भाई यशपाल सिंह यादव भी ब्लाक प्रमुखी की दौड़ में सामिल हो गए हैं|

कोकिला देवी के पुत्र महावीर राजपूत ने दावा किया कि समाज से अकेली माँ ही चुनाव लड़ेंगी| समाज के लोग अलका पर चुनाव न लड़ने का दवाव डाल रहे हैं| पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत ने वोट लेने के लिए समाज के लोगों से कहा था कि वह बहू को बीडीसी बनाना चाहती हैं| पिछली बार बीडीसी का चुनाव हार जाने पर बड़ी किरकिरी हुयी थी|

ब्लाक में नंबर वन हैं लोधी

फर्रुखाबाद: मुख्यालय के ब्लाक बढ़पुर में लोधी समाज के सर्वाधिक 12 बीडीसी चुनाव जीते हैं| जबकि ब्राह्मण, भुर्जी व कंहार समाज का एक-एक ही व्यक्ति जीत सका|

दलितों की सर्वाधिक संख्या 13 है| जातिगत आधार पर 7 जाटव, 5 धानुख व 1 धोबी समाज का है| 9 मुसलमान, 8 कुर्मी, 7 यादव, 5 शाक्य, 3 ठाकुर व 2 कंहार चुनाव जीते हैं|

जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए डॉ अनीता साइकिल पर

फर्रुखाबाद: जिले के प्रथम नागरिक जिला पंचायत अध्यक्ष का महत्वपूर्ण पद पाने के लिए समाजवादी पार्टी एवं बहुजन समाजवादी पार्टी आमने-सामने आ गयी है|

पहली बार राजनीति में प्रवेश कर जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ने वाली डॉ अनीता यादव ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद की टिकट हासिल करने के लिए समाजवादी पार्टी में अर्जी दे दी है| सपा ने पार्टी कार्यालय पर जिला पंचायत अध्यक्ष पद की टिकट के आवेदन लेने के लिए बैठक बुलाई|

डॉ अनीता के आवेदन को उनके पति डॉ अनार सिंह यादव ने सपा जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव को सौंप दिया| डॉ यादव ने बताया कि वह जिलापंचायत सदस्यों से निरंतर सम्पर्क में हैं| जिलाध्यक्ष श्री यादव ने दावा किया कि पार्टी के ८ समर्थक जिलापंचायत का चुनाव जीते हैं| जिनमे डॉ अनीता के अलावा मंजू लता यादव, गुड्डी यादव, दृगपाल सिंह यादव बाबी, रावेन्द्र सिंह यादव चुन्नू, राम विलास राजपूत, ममता माथुर एवं ग्रीश चन्द्र यादव एडवोकेट सामिल है|

उन्होंने बताया कि सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव टिकट की घोषणा करेंगे| उन्होंने इस बात का भी रोना रोया कि बसपा समर्थकों की गुंडागर्दी एवं धांधलगर्दी के कारण अनेकों प्रत्याशी पंचायत चुनाव हार गए| बैठक के दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष सतीश दीक्षित, महामंत्री सुनील सिंह गौढ़, महानगर अध्यक्ष चाँद मोहम्मद, पूर्व अध्यक्ष विश्वास गुप्ता, मुन्ना यादव एडवोकेट आदि मौजूद रहे|

उधर बेटे सहित चुनाव हार जाने के कारण मुकेश राजपूत ने अभी तक चुनाव लड़ने के सम्बन्ध में पत्ते नहीं खोले हैं| माना जा रहा है कि पंचायत अध्यक्ष पद की कीमत ३ करोड़ से ऊपर पहुँच जाने के कारण उन्होंने चुनाव न लड़ने का मान बनाया है जबकि समर्थक चुनाव लड़ने के लिए काफी दवाव डाल रहे हैं|

बसपा विधायक ताहिर हुसैन सिद्दीकी के भाई तहसीन ने बताया कि शीघ्र ही जिला पंचता अध्यक्ष पद की टिकट के लिए उनके नाम की घोषणा पार्टी की ओर से हो जायेगी| उन्होंने बताया कि मै चुनाव जीतने के लिए ही मैदान में आया हूँ| उन्होंने बताया कि जिला पंचायत सदस्य राम विलास राजपूत मेरी सूची में हैं|

आलू आढ़ती एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय गंगवार सन्नू अपने भाई अतुल गंगवार को जिला पंचायत अध्यक्ष बनाने के लिए गणित लगा रहे हैं| जिला पंचायत सदस्य गुड्डी के पति सपा नेता रामप्रकाश यादव कल्लू ने बताया कि अभी उन्होंने पत्नी को अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ाने या न लड़ने का फैंसला नहीं किया है|

खाकी की मनी दिवाली, लाखों के पटाखे जब्त

फर्रुखाबाद: दीपावली की पहचान पटाखों से ही होती है जब पटाखे चलने लगते हैं तो लोग समझते हैं कि दीवाली आ गयी| पटाखा दुकानदार पूरी साल इस त्यौहार का इन्तजार करते हैं| बच्चो के अलावा बड़े लोग भी खुशी में पटाखे चलाते हैं|

यदि देखा जाय तो दीवाली के त्यौहार पर मुफ्त में कमाई होने के कारण पुलिस की बल्ले-बल्ले हो जाती है| शहर कोतवाली पुलिस ने आज सुबह कोतवाली के बाहर घुमना बाजार में स्थित थोक की दुकान से पटाखे जब्त कर लिए| पुलिस ने नितगंजा में रहने वाले दुकान मालिक को बुलाया और दुकान के सभी पटाखे कोतवाली ले जाय गए|

पुलिस को शिकायत थी कि दुकानदार सरकारी आदेशों की अनदेखी कर मुख्य बाजार में अवैध रूप से पटाखों की बिक्री कर रहा था| पुलिस ने दुकानदार को भी हिरासत में ले लिया | दवाव पड़ने पर पुलिस ने दुकानदार को छोंड दिया|

पटाखों की फुटकर बिक्री के लायसेंस के लिए रिपोर्ट लगाने के नाम पर पुलिस ने मुंह मांगे रुपये बसूले| जब लाएसेंस लेने वाला दुकानदार पुलिस से लुटकर फायर बिग्रेड कार्यालय पहुंचता है तो वहां के भी कर्मचारी पीड़ित को खसोंटने में भी पीछे नहीं रहते हैं| असली काम तो लाएसेंस देने वाले कर्मचारी का होता है| वह भी बहती गंगा में हाथ धोने से नहीं सकुचाते हैं|

पटाखा विक्रेता ने बताया कि फुटकर बिक्री का लाएसेंस बनबाने में करीब १२०० रुपये का अतिरिक्त खर्चा आया है| यहीं पर भी खाकी से पीछा नहीं छूटता है बिक्री स्थल पर जांच-पड़ताल करने के नाम पर पुलिस व् फायर बिग्रेड के कर्मचारी पटाखे ले जाते हैं| बताया जाता है कि कर्मचारी एकत्र किये गए अधिकांस पटाखे वाहवाही लूटने के लिए आला अधिकारी के पास पहुंचाते हैं| दीवाली तो ऐसे कर्मचारी व अधकारियों की होती है जो मुफ्त में पटाखे चलाते हैं|

तहसीन को जिला पंचायत की हरी झंडी, ख़त्म होगी FIR

फर्रुखाबाद: पुलिस से छिपने वाले निर्वाचित जिलापंचायत सदस्य तहसीन सिद्दीकी को बसपा की टिकट पर जिला पंचायत अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने की हरी झंडी मिल गयी है| दर्ज मुकद्दमे खत्म हो जाने की उम्मीद में उनके हौंसले बुलंद हो गए हैं|

मतदान के दौरान फायरिंग, पथराव व तोड़फोड़ के मुकद्दमे दर्ज कराये गए| नामजद होने के बाद तहसीन भूमिगत हो गए| पुलिस की तलाश होने के कारण वह अपना प्रमाण पत्र भी लेने नहीं गए| बड़े भाई ताहिर हुशैन सिद्दीकी के बसपा विधायक होने के कारण तहसीन ने जोरदारी से जिला पंचायत का चुनाव लड़ने की तैयारी शुरू कर दी है|

आज लखनऊ से लौट रहे तहसीन ने कानपुर से मोबाइल पर बताया कि पार्टी ने उन्हें बसपा की टिकट पर जिला पंचायत अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने की अनुमति दे दी है| शासन के आदेश पर शीघ्र ही एक मुकद्दमा वापस हो जाएगा और दूसरे में फायनल रिपोर्ट लग जायेगी| उन्होंने स्वीकार किया कि मैंने अभी तक प्रमाण पत्र नहीं लिया है|

उन्होंने बताया कि १०-१२ जिला पंचायत सदस्य मेरे सम्पर्क में हैं जिनमे ९ बसपा समर्थक हैं| सदस्यों के रेट पूंछे जाने पर बताया कि सदस्य मुफ्त में मिल रहे हैं| पत्नी व बेटे के चुनाव हार जाने के कारण सपा विधायक नरेन्द्र सिंह यादव तथा सपा नेता कल्लू यादव चुनाव लड़ने से पीछे हट गए हैं|

श्री सिद्दीकी ने बताया कि जिला पंचायत अध्यक्ष सौभाग्यवती राजपूत तथा सभासद जौली राजपूत की पत्नी रीता के चुनाव लड़ने की चर्चा है|

बेटे सहित चुनाव हार जाने के कारण मुकेश राजपूत अभी सदमे से उबार नहीं पाए हैं| वह अभी दावेदारों का माहौल देखकर सदस्यों का रुख देख रहे हैं| स्थित अनकूल होने पर ही अपने पत्ते खोलेंगे|

अधिवक्ता पर फायरिंग करने वाले को जेल

फर्रुखाबाद: पुलिस ने दबंगई में फायरिंग करने वाले अजय कटियार को जेल की हवा खिला दी है| कोतवाली फतेहगढ़ के मोहल्ला जाफरी निवासी सभासद उर्मिला यादव के पुत्र उमेश यादव एडवोकेट को मार डालने के लिए बीती रात उनके आवास के निकट फायरिंग की गयी|

उमेश ने राशिद उर्फ़ शीलू आदि के मदद से मोहल्ला नवदिया निवासी अजय कटियार उर्फ़ उच्ची को पकड़ लिया| जिससे ३१५ वोर का तमंचा २ कारतूस तथा बाइक मिली| उच्ची को पुलिस के हवाले कर बरगदिया घाट निवासी अनुराग उर्फ़ कल्लू ठाकुर, महेंद्र सिंह यादव जाफरी के सूरजभान के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई|

पुलिस के चालान करने पर अदालत ने कुच्ची को जेल भेज दिया| उमेश ने कल्लू के साथ में ठेकेदारी की थी| रुपये हड़प लिए जाने पर उमेश ने कल्लू पर मुकद्दमा चालू कर दिया| इसी रंजिश में उमेश के ऊपर जानलेवा हमला किया गया|

प्रधानो को सिखाये गए प्रधानी के नुख्से

फर्रुखाबाद: ब्लाक बढपुर कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में नए प्रधानो को गाँव में शांति रखकर विकास कार्य कराये जाने के नुख्से वताए गए|

मुख्य विकास अधिकारी सीपी त्रिपाठी ने ब्लाक के सभागार में नए प्रधानो को सामूहिक रूप से सपथ दिलाई उन्होंने प्रधानो को विकास की योजनाओ की जानकारी देते हुए कहा की गाँव के असमाजिक तत्वों की जानकारी भी दे|

पुलिस अधीक्षक अखिलेश कुमार ने वैचारिक मतभेद ख़त्म कर गाँव को विवाद मुक्त व् विकास मुक्त के वारे में साकार करने का सुझाव दिया| मुख्य विकास अधिकारी एके चदौल ने कहा कि मोह व् प्रलोभन के कारण प्रधान बदनाम होते है| अब आप लोग विकास के किये गए वादों को ५ वर्ष में पूरा कर सकते है|

ग्राम पंचायत सदस्यों का कोरम पूरा न होने के कारण २१ ग्राम पंचायतो के सदस्यों को सपथ नहीं दिलाई गयी| एडीओ अनिल मिश्र ग्राम पंचायत अधिकारी, सतीश चन्द्र सुमन, गिरीश बाबू, आदर्श कुमार हजेला आदि ने कार्यक्रम में सहयोग दिया|

अंगूठा छाप प्रधान करेंगे लाखो के वारे न्यारे

फर्रुखाबाद:परिवार के लोग हजारो रुपये खर्च कर रात दिन मेहनत करके अनपढ़ महिलाओ को प्रधान वना देते है|परन्तु उनको हस्ताक्षर करना भी नहीं सिखाते यही है असली भारत का लोकतंत्र|

ब्लाक बढपुर के सपथ ग्रहण समारोह के दौरान ग्राम पंचायत महमदपुर करसान की प्रधान सावित्री देवी तथा, ग्राम पंचायत कटरी धरमपुर की प्रधान चंद्रावती ने अंगूठा लगाये|सावित्री अपने पुत्र संजीव के साथ गयी थी उन्होंने वताया कि पति सरनाम सिंह यादव उपप्रधानाचार्य पद से रिटायर हो गए है पति व् वेटे प्रधानी करेंगी हमें जहाँ वताया जायेगा वहाँ अंगूठा लगा देंगे|

चन्द्रा वती ५ वर्ष पूर्व भी प्रधानी कर चुकी है उन्होंने वताया कि पति फूल सिंह वर्मा ही प्रधानी करते है|हाई स्कूल पास ग्राम पंचायत चाद्पुर की प्रधान मुन्नी देवी ने वताया वह लगातार चौथी वार प्रधान बनी है प्रधानी कार्य में पति व् बेटा सहयोग करते है|

पहली वार चुनाव जीतने बाली महिलाये मुंह ढके सहमी सी वनी रही एक भी ऐसी महिला प्रधान नहीं थी कि जो अकेली ब्लाक पहुँची हो|महिलाओ की प्रधानी उनके परिवार वाले करते है वह केवल नाम की प्रधान होती है

धनतेरस – पूजन विधि, मुहूर्त, सामग्री और परंपरा

धनतेरस|| दीपोत्सव के पांच दिनी पर्व का पहला दिन है। यह पर्व मूलत: धन-सम्पत्ति और सेहत की सुरक्षा के लिए मनाया जाता है। आयु और स्वास्थ्य के देवता भगवान धनवंतरि इसी दिन समुद्र से अमृत का कलश लेकर निकले थे और देवताओं को अमरत्व मिला था। इस दिन धन की पूजा के साथ ही मुख्य रूप से भगवान धनवंतरि की पूजा की जाती है। जो हमें लंबी आयु प्रदान करते हैं। पुराणों में धनवंतरि को भगवान विष्णु का अंशावतार भी माना गया है।

कब करें खरीदारी
धनतेरस पर सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है। यह किसी भी मांगलिक कार्य के लिए श्रेष्ठ योग होता है। 3 नवंबर को शाम 4 बजे से रात तक यह योग होगा। जेवर, वाहन, बर्तन आदि खरीदने के लिए यह श्रेष्ठ समय होगा।
शुभ- (सुबह 10:50 से दोपहर 12:20 तक ) मूर्तियां, पूजन सामग्री, सौंदर्य सामग्री, नवीन वस्त्र, बर्तन आदि
चल- (दोपहर 02:20 से 03:50 तक)वाहन, मशीनरी, गैस, टीवी, म्यूजिक सिस्टम, मोबाइल, घडिय़ां।
लाभ- (दोपहर 03:50 से 05:20 तक) सोना, चांदी, मूल्यवान धातुएं एवं रत्न, धान्य, तिजोरी, बहीखाते, स्थायी सम्पत्ति, वॉलेट एवं पर्स।
अमृत- (रात 08:45 से 10:15 तक) खाद्यान्न, मिठाइयां,औषधियां, माइक्रोवेव, फ्रिज।
खरीददारी एवं पूजा के लिए सर्वश्रेष्ट मुहूर्त- शाम 04:30 से 7:30 बजे तक शाम 06:23 से 08 :21 बजे तक (वृष लग्र)

कैसे करें धनवंतरि की पूजा
पूजन सामग्री- गंध, अबीर, गुलाल पुष्प, रोली, नैवेद्य के लिए चांदी का पात्र, प्रसाद के लिए खीरए पान, लौंग, सुपारी, वस्त्र (मौली) शंखपुष्पी, तुलसी, ब्राह्मी आदि पूजनीय औषधियां।
पूजन विधि
धनतेरस के दिन भगवान धनवंतरि की पूजा इस तरह करें। सबसे पहले नहाकर साफ कपड़े पहनें। भगवान धनवंतरि की मूर्ति या चित्र साफ स्थान पर स्थापित करें तथा पूर्व की ओर मुखकर बैठ जाएं। उसके बाद भगवान धनवंतरि का आह्वान निम्न मंत्र से करें-
सत्यं च येन निरतं रोगं विधूतं,अन्वेषित च सविधिं आरोग्यमस्य।
गूढं निगूढं औषध्यरूपं, धनवंतरिं च सततं प्रणमामि नित्यं।।
इसके बाद पूजन स्थल पर आसन देने की भावना से चावल चढ़ाएं। इसके बाद आचमन के लिए जल छोड़े। भगवान धनवंतरि के चित्र पर गंध, अबीर, गुलाल पुष्प, रोली, आदि चढ़ाएं। चांदी के पात्र में खीर का नैवेद्य लगाएं। (अगर चांदी का पात्र उपलब्ध न हो तो अन्य पात्र में भी नैवेद्य लगा सकते हैं।) पुन: आचमन के लिए जल छोड़े। मुख शुद्धि के लिए पान, लौंग, सुपारी चढ़ाएं। भगवान धन्वन्तरि को वस्त्र (मौली) अर्पण करें। शंखपुष्पी, तुलसी, ब्राह्मी आदि पूजनीय औषधियां भी भगवान धन्वन्तरि को अर्पित करें।
रोगनाश की कामना के लिए इस मंत्र का जाप करें-
ऊँ रं रूद्र रोगनाशाय धन्वन्तर्ये फट्।।
इसके बाद भगवान धनवंतरि को श्रीफल व दक्षिणा चढ़ाएं। पूजन के अंत में कर्पूर आरती करें।

क्यों खरीदे जाते हैं बर्तन
धनतेरस पर बर्तन खरीदने का महत्व है। ऐसा माना जाता है कि समुद्र मंथन के समय धनवंतरि हाथ में अमृत का कलश लेकर निकले थे। इस कलश के लिए देवताओं और दानवों में भारी युद्ध भी हुआ था। इस कलश में अमृत था और इसी से देवताओं को अमरत्व प्राप्त हुआ। तभी से धनतेरस पर प्रतीक स्वरूप बर्तन खरीदने की परंपरा है। इस बर्तन की भी पूजा की जाती है और खुद व परिवार की बेहतर सेहत के लिए प्रार्थना की जाती है।

१२ हजार से अधिक प्रधान नहीं ले सकेंगे सपथ

प्रदेश के नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों की शपथ ग्रहण बुधवार को हो रही है। 12 हजार प्रधान ऐसे होंगे, जो बुधवार को शपथ नहीं ले पाएंगे क्योंकि उनकी ग्राम पंचायतों में दो तिहाई ग्राम पंचायत सदस्यों का निर्वाचन नहीं हो पाया है।

पंचायत राज अधिनियम में प्रावधान है कि ऐसी ग्राम पंचायतों के गठन की अधिसूचना नहीं जारी की जाएगी जिनमें प्रधानों के साथ दो तिहाई सदस्यों का निर्वाचन पूरा नहीं हो जाता और बिना अधिसूचना जारी हुए वहां के प्रधान शपथ लेने के लिए अर्ह नहीं होंगे।

पंचायती राज विभाग के सूत्रों ने बताया कि करीब 35 प्रतिशत ग्राम पंचायतों में दो तिहाई सदस्य निर्वाचित नहीं हुए हैं। इनकी संख्या 12 हजार से अधिक है। जिन पंचायतों में दो तिहाई से कम सदस्य निर्वाचित हुए हैं वहां खाली पदों के लिए फिर से मतदान कराया जाएगा।

तानाशाह प्रशासन, पत्रकार सड़क पर

फर्रुखाबाद: फर्रुखाबाद के इतिहास में आज पत्रकारों की जबरदस्त एकता देखने को मिली| मतगणना के आखिरी दौर में ३१ अक्तूबर को नवाबगंज मतगणना केंद्र पर कई टीवी और अख़बार के पत्रकारों के ४ कैमरे तोड़ने के साथ जमकर की गयी पिटाई के विरोध में आज पत्रकारों ने सड़क पर उतरकर ताकत दिखाई| प्रशासन ने पंचायत चुनाव में मतगणना को न केवल जरुरत से ज्यादा गोपनीय बनाया बल्कि मीडिया और प्रत्याशी तक परिणाम की विस्तृत पुष्ठी नहीं कर पाए| प्रत्याशी जीत के घर चला जाता था और उसके गाँव से पत्रकार को सूचना मिलती थी वो जीत गया|
सवालों के घेरे में जिला प्रशासन
पूरे पंचायत चुनाव में जिला प्रशासन ने चुनाव आयोग के पारदर्शिता के मंसूबो की भी धज्जियाँ उड़ाई| मतगणना स्थल पर क्या हुआ ये राज ही बनकर रह गया| प्रशासन की भूमिका पर सवाल तो चुनाव आयोग के प्रेक्षक ही प्रथम चरण के मतदान में तब लगा गए थे जब उन्होंने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के खिलाफ कारवाही के लिए आयोग को लिखा था|
आँख बंद कर लेने से अँधेरा नही होता
पंकज दीक्षित ने जानना चाहा कि जब केंद्रीय चुनाव आयोग तक चुनाव में पत्रकारों को मतगणना केंद्र तक न केवल ले जाता है बल्कि मतगणना हाल में में भी बारी बारी पत्रकारों को ले जाकर मतगणना देखने के लिए प्रोत्साहित करता है तो फर्रुखाबाद का जिला प्रशासन पूरी प्रक्रिया को गोपनीय क्यूँ बना रहा था| जिलाधिकारी का ये कृत्य उनकी और सरकार कि भूमिका पर भी सवाल उठा रहा था| उन्होंने कहाँ ये लोकतंत्र में तानाशाही रवैये जैसा था|
मायावती को पहुचाएंगे मय सबूत के जिले के विकास की हकीकत
मायावती चाहती है कि उनकी सरकार की हर योजना, हर बात गाँव और गरीब जनता तक पहुचे, मगर जिला प्रशासन तो विकास की बैठके भी गोपनीय करता है| बैठक से कई बार पत्रकारों को बाहर निकाला गया| पिछले एक साल से लग रहा है की हम लोकतंत्र में नहीं किसी हिटलर के शासन के नागरिक है| उन्होंने कहा पानी सर से ऊपर निकल चुका है, बात मायावती से लेकर राज्यपाल और राष्ट्रपति तक पहुचाई जाएगी कि गाँव में मास्टर पढ़ाने नहीं जाता, सफाई नहीं होती, गरीब को उसका हक नहीं मिल रहा है| जिस बात पर मायावती सत्ता में आई थी उनके मंसूबो पर ये शासक पानी फेर रहे हैं|

तय कार्यक्रम के मुताबिक़ पत्रकार दोपहर को कलमकार भवन में एकत्र हुए| वहां शहर कोतवाल व् एलआईयू के इन्स्पेक्टर ने प्रशासन की ओर से माफी माँगते हुए मुआवजा बतौर नए कैमरे देने की पेशकश करते हुए आन्दोलन न किये जाने की बात कही, पत्रकारों ने उनकी एक नहीं सुनी|

संघर्ष समिति के सयोंजक पंकज दीक्षित की अगुवाई में पत्रकार दोपहिया वाहनों से रवाना हुए| विरोध स्वरुप काली पट्टी धारण किये हुए पत्रकार मौन रहे| अम्बेडकर तिराहे पर रुकने के बाद सभी पत्रकार पैदल जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर पहुंचे| सयोंजक पंकज दीक्षित ने उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट एसोसिएशन की ओर से तीन मांगे रखी| घटना की घोर निंदा करते हुए कहा कि दोषी पुलिस कर्मियों के विरुद्ध मुकद्दमा दर्ज किया जाए पत्रकारों को कैमरे का नगद मुआवजा दिया जाए| तीसरी मांग पारदर्शिता के तहत पत्रकारों को सभी सूचनाएं उपलब्ध कराई जाएँ अन्यथा जिलाधिकारी अपने तवादले के लिए सरकार के पास फ़रियाद कर ले, हमें लोकतंत्र का सेवक चाहिए शासक नहीं|

उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष अरुण कटियार ने पुलिस कार्रवाई की घोर निंदा करते हुए आर-पार की लड़ाई लड़ने को कहा| महामंत्री वेदपाल सिंह ने कहा कि वह शांति पूर्ण ढंग से आन्दोलन को चलाएंगे| अब सभी पत्रकार सोमवार को दोपहर २ बजे कलमकार भवन में आगे की रणनीति तैयार करेंगे| संरक्षक प्रदीप गोश्वामी ने कहा कि वह यहाँ के अधिकारियों को ज्ञापन न देकर अपनी शिकायत सीधे राज्यपाल व राष्ट्रपति को भेजेंगे| पत्रकार अजय कटियार ने कहा कि घटना वाले दिन ही पुलिस ने लोहिया अस्पताल के इमरजेंसी कक्ष से मरीजों को बाहर निकालकर उनके साथ बदसलूकी की|

पत्रकार विनय शाक्य ने कहा कि बड़े शर्म की बात है कि एसपी की मौजूदगी में एसओ नवाबगंज ने पत्रकारों को बेरहमी से पिटवाकर उनके कैमरे तुड़वाकर मोबाइल फोन छिनवा लिए| जबकि पिटने वाले चिल्लाते रहे कि वह पत्रकार हैं| इस दौरान नगर मजिस्ट्रेट हरिशंकर पुलिस व पीएसी वल के साथ मौजूद रहे| वरिष्ठ पत्रकार सत्य मोहन पाण्डे, आनंदभान शाक्य, रवींद्र भदौरिया, नलिन पाल आशू, राजेश हजेला, अजय प्रताप सिंह, जितेन्द्र दीक्षित टिंकू, आनंद मिश्रा, नितेश सक्सेना टीटू, रहीश अहमद, राजेश निराला, प्रशांत दीक्षित, गौरव तिवारी सीपू, गगन सेट्टी, नितिन मिश्रा, सुनील दुबे, रिषी सेंगर, इन्दू अवस्थी, सुरेश गुप्ता, आमिर खां, आलोक सिंह, शकील अहमद, फिरोज खान, अवनीश यादव गुड्डू, विनोद श्रीवास्तव, इमरान खान आदि पत्रकार शामिल रहे|