Home Blog Page 5769

१२ साल का बच्चा तीन दिन से जेल में बंद

बुलंदशहर||भारतीय कानून का उल्लंघन करते हुए बुलंदशहर की पुलिस ने एक 12 साल के नाबालिग को सलाखों में कैद कर रखा है। बच्चे के परिजन ने पुलिस पर आरोप लगाया है कि वह बच्चे को तीन दिन से जेल में बंद करके पीट रही है। वहीं पुलिस का कहना है कि बच्चे ने मोबाइल चुराया है।

अब सवाल यह उठता है कि बच्चे ने वाकई चोरी की भी है तो उसे बाल गृह भेजने की जगह सलाखों में क्यों बंद कर रखा है। बच्चे का नाम मुकेश बताया जा रहा है और उसका कसूर है कि उसने मोबाइल चुराया है।

मुकेश की मां का कहना है कि बच्चा निर्दोष है और पुलिस उसे बेवजह फंसा रही है। मां ने यह भी कहा है कि जेल में पुलिस बच्चे की पिटाई भी कर रही है। कई बार परिजनों ने मुकेश को छुड़वाने की कोशिश की लेकिन पुलिस तीन दिन से मुकेश को न तो कोर्ट में पेश कर रही है और न ही उसे बाल सुधार गृह ही भेज रही है। मुकेश की मां ने अब कोर्ट से न्याय देने की गुहार लगाई है।

700 से शरू होगा टेलीमार्केटिंग का नया नम्बर

अगर आपके मोबाइल पर 700 नंबर से कोई फोन आता है तो समझ जाइए की यह टेलीमार्केटिंग की कॉल है दरअसल टेलीमार्केटिंग की अनचाही कॉल्स से अजीज आ चुके लोगों को राहत देते हुए ट्राई ने टेलीमार्केटिंग कंपनियों को साफ निर्देश दिए हैं कि वो अपनी कॉल के नंबर की शुरुआत 700 से करें।

यह सुविधा आपको अगले साल यानि जनवरी 2011 से मिल सकती है। मौजूद समय में जो लोग टेलीमार्केटिंग कॉल्स नहीं चाहते वो अपना नंबर नेशनल डोंट कॉल रजिस्ट्री में दर्ज करा सकते हैं लेकिन इस व्यवस्था के बाद भी लोगों को अनचाही टेलीमार्केटिंग कॉल्स से राहत नहीं मिल रही थी। लेकिन अब इस व्यवस्था की जगह नई व्यवस्था लागू होने जा रही है।

अगर आप चाहे तो इस तरह की कॉल को आप रिजक्ट कर सकते है या इस नंबर से आने वाली कॉल और एसएमएस को ब्लॉक कर सकता है। साथ ही इस व्यवस्था में किसी खास टेलीमार्केटिंग कॉल को सुनने की व्यवस्था भी होगी। पहली बार 5 जून 2007 को अनचाही कॉल और एसएमएस को लेकर टेलीकॉम कंपनियों को सरकार ने दिशा निर्देश दिए थे।

नेपाली महिला तस्कर गिरफ्तार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले में पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने संयुक्त कार्रवाई के दौरान नेपाल की एक महिला तस्कर को करीब 20 लाख रूपये मूल्य की चरस के साथ गिरफ्तार किया।

पुलिस के मुताबिक विमला घरती (45) नामक तस्कर सोनौली इलाके में नेपाल सीमा पर रविवार देर शाम उस समय पक़डी गई जब वह अपने किसी ग्राहक को चरस की आपूर्ति देने की फिराक में थी।

सोनौली थाना प्रभारी आर.बी.शर्मा ने सोमवार को संवाददाताओं को बताया कि पक़डी गई तस्कर नेपाल की डांग जिले की रहने वाली है और पिछले कुछ सालों से इस धंधे में लिप्त है। पुलिस का कहना है कि महिला तस्कर नेपाल स्थित गिरोह के लिए उत्तर प्रदश के विभिन्न हिस्सों में नशीले पदार्थो की आपूर्ति का काम करती थी।

सचिवो के तबादले में सत्ता और प्रशासन में खीचतान

उत्तर प्रदेश में हाल ही में नयी ग्राम पंचायतो का गठन हुआ है| मिनी संसद यानि ग्राम पंचायत का नया चुना हुआ मुखिया यानि प्रधान जी प्रदेश की नयी चुनी सरकारों की तरह अपने चहेते सरकारी कर्मियों की तैनाती चाहता है और यहीं पर मामला फस गया है|
बेचारे खंड विकास अधिकारी
मामला फर्रुखाबाद जनपद का हैं जहाँ मोहम्दाबाद ब्लाक के नए चुने प्रधानो ने अपने मनपसन्द ग्राम सचिवो की सूची खंड विकास अधिकारी को थमा डी| बीडीओ साहव ने आनन् फानन में १५ सचिवो को तत्काल इधर से उधर कर दिया| मामला जब जिले के पंचायत राज अधिकारी यानि कि डीपीआरओ तक पंहुचा तो उन्हें अपने अधिकार क्षेत्र में बेवजह दखल दिखाई पड़ा| जिला पंचायत राज अधिकारी डी एन मिश्र कहते है कि ग्राम सचिवो के तब्दले का अधिकार केवल उन्हें है|
मलाईदार ग्राम पंचायत का जुगाड़
श्री मिश्र का कहना है कि तबादले तो होंगे और जरूर होंगे मगर सभी ग्राम सचिवो को बराबर के ग्राम मिलेंगे| ये नहीं होगा कि किसी को दस पंचायते मिल जाए तो कोई एक को भी तरसे| आखिर यही ग्राम सचिव तो प्रधानजी के आकड़ेबाजी का हिसाब रखते है और उन पर निगाह उनकी होती है| फिलहाल तो सचिव प्रधानो की चौखट पर चक्कर लगाते देखे जा सकते है|

देवरानी का वोट डालने आयी हूं

फर्रुखाबाद: देवरानी का वोट डालने आयी हूं ये बात सुनते ही मतदान केंद्र पर जनता ने जहाँ ठहाके लगाये वहीँ महिला पुलिस कर्मी का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुच गया| लम्बी झाड के बाद आखिर महिला को जाने दिया गया|
कपड़े बदल- बदलकर महिलाओं ने फर्जी वोट डाले
मामला कमालगंज के अमनाबाद ग्राम पंचायत चुनाव का है जहाँ रविवार को प्रधान पद के लिए वोट डाले गए|यहाँ कपड़े बदल- बदलकर महिलाओं ने न केवल फर्जी वोट डाले बल्कि देवरानी और जेठानी के भी वोट डालने के लिए भी मतदान केंद्र के फेरे लिए। मुस्लिम बाहुल्य इस मतदान केंद्र पर पुलिस के लिए पूरे दिन सिरदर्द बना रहा कपडा बदल वोट अभियान।
मतदान केंद्र अमानाबाद पर वेषभूषा बदलकर फर्जी वोट डालने आयीं महिलाएं पुलिस के लिए सिरदर्द बनी रहीं। साड़ी पहनकर आयी अविवाहित युवती के पास विवाहित महिला की पर्ची देखकर महिला पुलिस कर्मी ने युवती को आड़े हाथों लेकर खदेड़ा। वहीं घूंघट की ओट में दोबारा वोट डालने आयी महिलाओं की अंगुलियों पर स्याही का निशान देखकर उन्हें हड़काया गया, जिस पर महिला बोली फर्जी नहीं देवरानी का वोट डालने आयी हूं। वह बाहर गयी हैं।

जल निगम के ठेकेदार बिजली चोरी में फंसे

फर्रुखाबाद: अधिक बिजली चोरी के कारण विजली विभाग वर्षों से काफी घाटे में चल रहा है| जिसकी जहां जरूरत होती है वह कटिया डालकर बिजली चोरी करने लगता है|

जल निगम के ठेकेदार राजेंद्र सिंह चौहान याकूतगंज में पानी की टंकी का निर्माण करवा रहे हैं| उन्होंने वहां कटिया डालकर समर्सेविल चालू करके पानी की टंकी के निर्माण में प्रयोग कर रहे थे| उधर कोतवाली फतेहगढ़ के ग्राम रम्पुरा में महाराज पुत्र शेरसिंह कटिया से बिजली चोरी करके समर्सेविल चला रहे थे|

इस बात की जानकारी मिलने पर वेवर रोड भोलेपुर के प्रभारी अवर अभियंता जगन्नाथ सक्सेना ने छापा मारकर बिजली की चोरी पकड़ी| चोरी में प्रयोग की जाने वाली केविल जब्त कर ठेकेदार राजेंद्र सिंह चौहान व महाराज सिंह के विरुद्ध कोतवाली फतेहगढ़ में बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई|

महंगी पडी मतदाता सूची की कालावाजारी

फर्रुखाबाद: पंचायत चुनाव के दौरान मतदाता सूची को मनमानी कीमत पर बेंचना कर्मचारी को काफी महंगा पड़ा है| राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर मतदाता सूची को अधिक मूल्य में बिक्री करने वाले कर्मचारी धर्मेन्द्र कुमार को निलंबित कर दिया गया है|

जिला विकास अधिकारी एके चन्दौल ने ब्लाक बढपुर के कैशियर धर्मेन्द्र कुमार को निलंबित किये जाने की पुष्टि की है| उन्होंने बताया कि धर्मेन्द्र के विरुद्ध अनेकों शिकायतें थीं, जिनमे प्रमुख मतदाता सूची को १०० रुपये से लेकर ३०० रुपये तक में बेंचे जाने तक की इसकी जांच खंड विकास अधिकारी ब्लाक बढपुर से कराई गई|

जांच में धर्मेन्द्र पर लगे आरोप सही पाए गये चुनाव आयोग के निर्देश पर उन्हें निलंबित कर दिया गया| मतदाता सूची को १ रुपये पर पेज के हिस्साब से बेंचा जाना था लेकिन ऊपरी कमाई करने के चक्कर में सूची को मनमानी कीमत पर बेंचा गया|

रधान, बीडीसी एवं ग्राम पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशियों ने मजबूरी में सूची अधिक कीमत पर खरीदी ऐसे प्रत्याशियों ने चुनाव आयोग को दिए गये खर्चे में सूची का मूल्य खरीदी गयी कीमत ही दर्शाया था|

बेईमानों का हो रहा है विकास : स्वामी रामदेव

अलीगढ़|| योग गुरु स्वामी रामदेव ने भ्रष्टाचार पर निशाना साधते हुए कहा कि भारत की बजाय भ्रष्टाचारियों का विकास हो रहा है।

बेईमानों की कोठी-बंगले बन रहे हैं, वहीं अपराधों के अनुसार मंत्री और जनप्रतिनिधि बन रहे हैं। इसके लिए देश की जनता को एकजुट होकर लड़ना होगा।

यह बात बाबा रामदेव ने यहां आर्यवीर दल अलीगढ़ के स्वर्ण जयन्ती समारोह के शुभ अवसर पर तीन दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर के पहले दिन योग प्रशिक्षण देते हुए प्रदर्शनी मैदान में कही। उन्होंने कहा कि कुछ समय बाद बेईमानों के कोठी व बंगलों में अनाथालय और अस्पताल खुलवा दिए जाएंगे तथा जिन्होंने पैसा चोरी कर बेईमानी की है उनका पैसा वापस लिया जाएगा।

अपराधों के संबंध में उन्होंने कहा कि एक हत्या का अपराध करने वाला विधायक, इससे ज्यादा पांच हत्याओं का अपराध करने वाला सांसद और 30 से 50 अपराध करने वाला कैबिनेट मंत्री बनकर सत्ता पर बैठ जाता है। यह आज का लोकतंत्र है। देश को आजादी दिलाने के लिए सात लाख लोगों ने कुर्बानी दी जिसे लोग लूटकर खा रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट ने भी कहा कि सरकार को भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाना चाहिए। देश के लोग भ्रष्टाचार खत्म कर विकास चाहते हैं। सोनिया गांधी और प्रधानमंत्री भी कह चुके हैं कि देश के विकास में सबसे बड़ा बाधक भ्रष्टाचार है और इस पर अंकुश लगाना चाहिए।

स्वामी रामदेव ने इसके बाद पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि आंध्र प्रदेश में हिन्दी के कारण एक छात्रा को आत्महत्या करने के मामले में कहा कि देश में शिक्षा, चिकित्सा, व्यवस्था और कानून के नाम पर भारी पक्षपात हो रहा है। चीन में चाइनीज, रूस में एशियन और जर्मन में जर्मनी भाषा को प्राथमिकता से पढ़ाया जाता है तो हिन्दुस्तान में हिन्दी का महत्व क्यों नहीं है, सम्पूर्ण भारत में हिन्दी को प्रमुखता क्यों नहीं है। भाषा के साथ पक्षपात होने से एक नहीं अनेक बेटे-बेटियों द्वारा आत्महत्या की जा रही है। स्वामी रामदेव ने कहा कि संघ का कोई पदाधिकारी आतंकवादी गतिविधियों में लिप्त नहीं है।

बाप बना जल्लाद, 2 बेटियों का गला दबाया

फैजाबाद|| उत्तरप्रदेश के फैजाबाद शहर में आर्थिक तंगी से जूझ रहे एक पिता ने अपनी बेटियों को बीमे की रकम हासिल करने के लिए मरवा दिया। आज सुबह इस बात का खुलासा हुआ तो पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस आरोपी पिता का नाम रामकिशन बता रही है। रामकिशन ने 18 हजार रुपयों के लिए अपनी जमीन किसी आदमी के पास गिरवी रखी थी। उसे छुड़वाने के लिए उसे पैसों की जरूरत थी। पैसे जुटाने के लिए रामकिशन ने कई जगह हाथ-पैर मारे लेकिन पैसों का इंतजाम न हो सका। परेशान होकर रामकिशन ने एक ऐसा फैसला ले लिया जो दिल दहला देने वाला था।

रामकिशन ने अपनी दोनों बेटियों को मार कर उनके बीमे से मिलने वाली दोगुनी रकम से जमीन छुड़वाने का फैसला लिया। इसके लिए रामकिशन ने अपने एक दोस्त पवन की मदद भी ली। रामकिशन और पवन ने मिल कर दोनों बेटियों सुनीता और अनीता को फिल्म के बहाने ले जा कर मारने का प्लान बनाया। प्लान के मुताबिक रामकिशन अपनी दोनों बेटियों को फिल्म दिखाने ले गया और फिल्म खत्म होने के बाद वह बेटियों को पवन के साथ छोड़ कर बहाने से घर आ गया।

रामकिशन के जाने के बाद पवन दोनों को एक सूनसान जगह ले गया और गला दबा कर दोनों की हत्या कर दी। हत्या के बाद रामकिशन और पवन पुलिस स्टेशन गए और दोनों बेटियों की गुमशुदगी की खबर लिखवाई।

फैजाबाद एसपी सिटी ए के राय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद हमने दोनों लड़कियों की तलाश शुरू कर दी । लाश मिल जाने के बाद हत्या का कारण भी पता चला गया। अब खूनी की तलाश करनी थी। मामले की जांच ने तेजी पकड़ी तो वारदात का पर्दाफाश हो गया। पुलिस ने आरोपी पिता और पवन दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो रामकिशन ने बताया कि बीमे की रकम दोगुनी मिलनी थी। उससे जमीने भी वापस मिल जाती और दूसरे काम भी हो जाते। और बेटियों मरवाने से उनका बोझ भी हल्का हो जाता। यही सोच कर दोनों बेटियों की हत्या कर दी।

रिपोल में फर्जी वोट डालने वाले धरे गये

फर्रुखाबाद: लोगों ने चुनाव मतदान को मजाक बना रखा है| फर्जी वोट डालने वालों को पुलिस की कड़ी नाकेबंदी में भी कतई भय नहीं लगता है और वह खुलेआम वोट डालने का प्रयास करते हैं|

ब्लाक कमालगंज के अमानाबाद मतदान केंद्र पर सुबह ८ बजे से प्रधानी पद के लिए वोट डाले गये| इस दौरान अनेकों फर्जी वोट डाले गये खासकर महिलायें घूंघट की आढ़ में दूसरे का वोट डालने में सफल रहीं| मतदान एजेंटों ने फर्जी वोट डालने वाले ५ लोगों को पहचान लिया और वोट डालने पर आपत्ति करते हुए उन्हें पुलिस से पकड़बा दिया|

पुलिस ने ग्राम अमानाबाद निवासी सुल्तान के पुत्र समीर, शरीफ के पुत्र युनुस, रमेश के पुत्र अतुल, रामविलास के पुत्र शिवकुमार व रामनाथ के पुत्र धर्मेन्द्र को बैठा लिया| जबकि मतदान केंद्र पर पीएसी के अलावा पुलिस फ़ोर्स तैनात किया गया था| वोट डालने के लिए सवेरे ही लम्बी कतारें लग गयी थी, अपरान्ह २ बजे तक ४९३ मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग कर लिया था|

इसी ब्लाक की ग्राम पंचायत ईसेपुर में प्रधान पद के लिए पुनर्मतदान हुआ| जिले में रिक्त ग्राम पंचायत सदस्य पदों के लिए भी वोट डाले गये|