Home Blog Page 5767

वोट नहीं दिया तेरी तो मूंछे उखाड़ लूंगा…और उखाड़ भी लीं

बदायूं|| चुनाव तो खत्म हो गये लेकिन चुनावी रंजिश का दौर शुरू हो गया। इसी रंजिश के कारण मंगलवार को दबंगों ने एक वृद्ध की मूंछे उखाड़ ली तथा उसके साथ मारपीट की।

बदायूं क्षेत्र के भुड़ेली गांव से रामनाथ यादव प्रधानी का चुनाव लड़ा था लेकिन वह हार गया। रामनाथ कई दिनों से यह रंजिश रखा था कि गांव के ही बाल किशन (60) ने उसे वोट नहीं दिया। मंगलवार को खलीलपुर गांव का धर्मपाल यादव बालकिशन को घर से बुला लाया। बताते है कि जब बालकिशन नेता गांव की पुलिया के पास पहुंचे तभी घात लगाये बैठे रामनाथ यादव, जंगी सिंह व रामनिवास ने बालकिशन को पकड़ लिया। पहले उसे बंदूकों की बटों से पीटा गया। इसके बाद उसकी मूंछें उखाड़ ली। बाल किशन चीख पुकार रहा था लेकिन उसकी सुनने वाला कोई नहीं था। बालकिशन से जब दर्द बर्दाश्त नहीं हुआ तो वह बेहोश होकर गिर पड़ा।

इधर कुछ देर बाद गांव के सिपट्टर व हरिद्वारी वहां से गुजरे तो उन्होंने बाल किशन को बेहोश पड़ा देखा। वह उसे उठा कर गांव ले गये। प्रभारी इंस्पेक्टर एबी सैफी ने बताया कि तहरीर मिल गयी है। तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है।

बीएसएनएल ने खत्म किया लोकल-एसटीडी का झंझट

बीएसएनएल ने अपने सभी लैंडलाइन ग्राहकों के लिए एसटीडी का झंझट खत्म कर लोकल और एसटीडी की दर एक समान कर दी है। अब बीएसएनएल के लैंडलाइन ग्राहक बुधवार से देश में किसी भी नेटवर्क के लैंडलाइन पर लोकल दर पर बात कर सकेंगे। इसके लिए ग्राहक को अपने टैरिफ प्लान के अनुरूप प्रति तीन मिनट 80 पैसे से लेकर 1.20 पैसे का भुगतान करना होगा।

केंद्रीय दूरसंचार राज्यमंत्री सचिन पायलट ने कहा कि बीएसएनएल देश के लोगों की अपनी दूरसंचार कंपनी है। ऐसे में लोगों की अपेक्षा पर खरा उतरने के साथ ही बीएसएनएल पर ऐसे पैकेज लाने की जिम्मेदारी भी है जो लोगों की जेब के अनुकूल हो। इसी प्रयास के तहत यह कदम उठाया गया है। पायलट ने कहा कि यह सेवा 1 दिसंबर से प्रभावी होगी।

बीएसएनएल की नई योजना के मुताबिक लोकल व एसटीडी की पल्स दर एक समान होगी। पहले जहां एसटीडी की पल्स दर प्रति मिनट और लोकल की पल्स दर प्रति तीन मिनट के हिसाब से चार्ज होती थी। अब लोकल व एसटीडी दोनों कॉल्स की पल्स प्रति तीन मिनट की दर से चार्ज होगी। इस तरह बीएसएनएल के ग्राहकों को सस्ती दर पर बातचीत सुलभ होगी। हालांकि यह सेवा विशेष योजना के तहत आवंटित फोन के साथ ही पीसीओ पर लागू नहीं होगी।

विश्व एड्स दिवस: छूने से प्यार फैलता है एड्स नहीं

इस वर्ष मनाए जा रहे विश्व एड्स दिवस की थीम ‘रोगियों को मानवाधिकारों की जानकारी देना’ है। देखा गया है कि एड्स रोगियों को समाज में हीन दृष्टि से देखा जाता है। रिकवर कर चुके रोगियों को भी समाज में उचित स्थान नहीं मिल पाता। एचआईवी पॉजिटिव महिला का गर्भधारण करने से पूर्व परीक्षण एवं उपचार शुरू कर दिया जाए तो बड़े पैमाने पर एचआईवी एड्स को फैलने से रोका जा सकता है, क्योंकि इसके अभाव में उसके गर्भ में पलने वाला बच्च भी संक्रमित हो सकता है।

हालांकि यह परीक्षण एच्छिक है। इसके लिए किसी के साथ जोर जबरदस्ती नहीं की जा सकती है। अगर किसी रोगी का अचानक दस किलो तक वजन कम हो जाए, लंबे समय तक दस्त की शिकायत हो तथा बुखार रहता हो तो उसके लिए जांच करवाना ज्यादा आवश्यक है।

10 वर्ष बाद होता है हावी

चिकित्सकों ने बताया कि यह रोग संक्रमण के दस वर्षो बाद हावी होने लगता है। इसके लिए बेहद जरूरी है कि बचाव के तरीकों पर ध्यान आकर्षित किया जाए। विशेषज्ञ कहते हैं कि एड्स से संबंधित लक्षण पाए जाने पर तुरंत चिकित्सा सेवाएं लेना शुरू कर दें। चिकित्सकों को संबंधित समस्या बताने में हिचकिचाएं नहीं। इन सबसे ज्यादा जरूरत है परिवार और समाज से मिलने वाली सहानुभूति की।

50 पैसे, एक व दो रुपए के सिक्के बनेंगे छोटे

सरकार द्वारा गठित उच्चस्तरीय समिति ने 50 पैसे, एक रुपए और दो रुपए के सिक्कों का आकार छोटा करने की सिफारिश की है।

वित्त राज्य मंत्री नमो नारायण मीणा ने बताया कि विभिन्न मूल्य वर्गों के सिक्कों, विशेष रूप से एक रुपए तथा दो रुपए के सिक्कों में अंतर करने के लिए जनता, खास कर दृष्टिबाधित लोगों को हो रही कठिनाई दूर करने के लिए एक उच्चस्तरीय समिति गठित की गई है।

समिति को भविष्य में निर्मित या मुद्रित किए जाने वाले सिक्कों और करेंसी नोटों के मूल्य वर्गों को युक्ति संगत बनाने के लिए सुझाव देने का जिम्मा भी सौंपा गया। मीणा ने बताया कि सरकार को पेश की गई अपनी रिपोर्ट में समिति ने 25 पैसे के मूल्य वर्ग तथा उससे कम मूल्य वर्ग के सिक्कों को परिचालन से वापस लेने की सिफारिश की है। समिति ने 50 पैसे, एक रुपए और दो रुपए के सिक्कों का आकार कम करने की सिफारिश भी की है।

समिति ने अपनी सिफारिश में कहा है कि 50 पैसे के सिक्कों को 25 पैसे के सिक्कों के आकार में, एक रुपए के सिक्के को 50 पैसे के सिक्के के आकार में तथा दो रुपए के सिक्कों को एक रुपए के आकार में मुद्रित किया जाए। रामचंद्र खूंटिया के प्रश्न के लिखित उत्तर में मीणा ने राज्यसभा को बताया कि सरकार ने समिति की सिफारिशें स्वीकार कर ली हैं।

सड़क पर निकाली बारात तो पुलिस बजाएगी बैंड

नई दिल्ली ।। अगर आपकी फैमिली में किसी की शादी होने वाली है और आप धूमधाम से बैंड-बाजे के साथ बारात लेकर द

िल्ली की सड़कों पर निकलना चाहते हैं, तो जरा सावधान हो जाइए। कहीं ऐसा न हो कि रास्ते में आपका सामना पुलिस से हो जाए और बारात थाने पहुंच जाए।

दिल्ली पुलिस अब सड़क पर बारात निकालने वालों के खिलाफ सख्त एक्शन लेने जा रही है। इसके तहत न सिर्फ ऐसे लोगों का चालान काटा जाएगा, बल्कि कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। दिल्ली पुलिस एक्ट में तो इसका प्रावधान है ही, अदालत ने भी इस बारे में आदेश जारी कर रखा है।

जॉइंट कमिश्नर (ट्रैफिक) सत्येंद गर्ग ने बताया कि राजधानी में ज्यादातर लोग सड़क पर बैंड-बाजे के साथ बारात निकालते हैं और उसकी वजह से कई जगहों पर लंबा जाम लग जाता है। इससे आम लोग तो परेशान होते ही हैं, कई बार एंबुलेंस, पीसीआर वैन और फायर ब्रिगेड जैसे इमर्जेंसी वीइकल भी जाम में फंस जाते हैं। ऐसे में किसी की जान भी जा सकती है। इसी को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने फैसला किया है कि अब सड़क पर बारात निकालने वालों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा।

उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि सोमवार की रात सड़क पर निकल रही बारातों की वजह से ही एनएच-8 पर भारी जाम लग गया था और लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी थी। कई लोग दो घंटे तक जाम में फंसे रहे थे। शादी के सीजन में राजधानी के उन इलाकों में ट्रैफिक सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहा है जहां बड़ी तादाद में मैरिज हॉल, मैरिज गार्डन या फार्म हाउस हैं। महरौली, कापसहेड़ा, द्वारका लिंक रोड, पंजाबी बाग, अलीपुर, राजौरी गार्डन, नजफगढ़, छतरपुर, आई.पी. एक्सटेंशन सहित कई जगहों पर हर दिन जाम लग रहा है।

इन्हीं सब बातों को ध्यान में रखते हुए बुधवार से पुलिस मुहिम शुरू करने जा रही है। जॉइंट कमिश्नर ने कहा कि इस मुहिम में लोकल पुलिस और ट्रैफिक पुलिस मिलकर एक्शन लेगी। ट्रैफिक पुलिस शादी के आयोजन स्थल के आसपास अवैध तरीके से पार्क की गई गाडि़यों को या तो क्रेन से उठवा लेगी या उनका चालान काटेगी। लोकल पुलिस सड़क पर बरात निकालने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगी।

शिक्षक नेता की अध्यापक पुत्री की पोल खुली

फर्रुखाबाद: विश्वविद्यालय की जांच रिपोर्ट से शिक्षक नेता की अध्यापक पुत्री के फर्जीबाड़े की पोल खुल गई है|

ब्लाक मोहम्दाबाद के प्राथमिक विद्यालय सकवाई की सहायक अध्यापिका स्वेता यदव के विरुद्ध शिकायत की गई कि उन्होंने फर्जी डिग्री लगाई है| डायट प्राचार्या सुमित्रा गर्ग ने स्वेता के बीएड प्रमाण पत्रों को सत्यापन के लिए विश्व विद्यालय भेजा| दूसरी जांच रिपोर्ट से पुष्टि हुयी कि स्वेता के प्रमाण पत्र फर्जी हैं|

डायट प्राचार्या सुमित्रा ने स्वेता के प्रमाण पत्र फर्जी होने की जानकारी बेसिक शिक्षा अधिकारी को दे दी है| बीएसए को ही उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करनी है| स्वेता का वर्ष २००८ में विशिष्ट बीटीसी में चयन हुआ था| २०१० का काउंसिलिंग में उनकी नियुक्ति हुयी और वेतन मिलने लगा|

बताया गया कि जब स्वेता के प्रमाणपत्र के सत्यापन के लिए विश्वविद्यालय को पत्र भेजा गया तो उधर से प्रमाणपत्र सही होने की रिपोर्ट प्रेषित की गयी| जब दूसरी रिपोर्ट फर्जी प्रमाणपत्र की आई तो जांच-पड़ताल करने पर पता चला कि पहली सत्यापन की रिपोर्ट का लिफाफा फर्रुखाबाद से ही भेजा गया था|

स्वेता के पिता विजय सिंह यादव कई संगठनों के शिक्षक नेता हैं| वह आयेदिन शिक्षा विभाग के अधिकारियों के विरुद्ध शिकायतें करते रहते हैं|

सूचना के अधिकार में फ़सा यादराम

तमाम समाजसेवको के अथक प्रयास के बाद केंद्र सरकार ने भले ही सूचना के अधिकार को पूरे देश में लागू करवा दिया हो मगर चोर किस्म के अधिकारी कर्मचारी अभी भी जनता को सूचना उपलब्ध कराने के नाम पर हेराफेरी से बाज नहीं आ रहे|
उत्तर प्रदेश में आयोग के कड़े रुख के चलते पिछले तीन महीने में ४६ लाख रुपये का दंड अधिकारी सूचना न देने या गलत सूचना देने के कारण भुगत चुके है मगर अभी भी सुधरने का नाम नहीं ले रहे|
जनपद फर्रुखाबाद में एक एक्टिविस्ट धीरेन्द्र ने पिछले दिनों जनपद के खाद्य विपणन अधिकारी यादराम जो कि इस विभाग के जन सूचना अधिकारी भी है से सूचना के अधिकार के तहत सूचनाये मांगी तो इन महोदय ने जबाब दिया कि उक्त सूचनाएँ इनके सहायक जन सूचना अधिकारी से मांगी जाये|फर्रुखाबाद की जेलों में राशन खरीद में हुए लाखों के घपले के सूत्रधार का अर्रोप झेल रहे यादराम इन दिनों चौतरफा फसे नजर आते है| कई वर्षो से अंधेर नगरी चौपट राजा वाली कहावत चरितार्थ करते हुए जिले में डटे यादराम पर पहले भी कई आरोप लगते रहे है| कभी गेंहू खरीद में तो कभी मिड डे मील के चावल में घटिया चावल वितरण में यादराम सुर्ख़ियों में आ चुके है|
सूचना एक्टिविस्ट धीरेन्द्र ने जन सूचना अधिकारी की हैसियत से विभाग से जानना चाह कि गत वर्ष खाद्यान की खरीद में कितना बारदाना पुराना प्रयोग में लाया गया, मिड डे मील में ग्रेड ए के चावल के स्थान पर निम्न ग्रेड का चावल क्यूँ भेजा गया आदि| मगर अनियमितताओं के चलते पोल खुला जाने के डर से ये सूचनाएं देने कि जगह आवेदक को ही धमकी भरा पत्र लिख भेजा| धीरेन्द्र ने अब यादराम पर कारवाही के लिए आयोग का दरवाजा खटखटाया है|
इस मामले में जब यादराम से बात करने के लिए 9411461966 नंबर डायल किया गया तो उन्होंने फ़ोन नहीं उठाया|

किसानों को सब्जियों पर कीटनाशक दवा न प्रयोग करने की सलाह

फर्रुखाबाद: बाग़ लकूला स्थित क्रषि विज्ञान केंद्र में आयोजित विज्ञान चौपाल कार्यक्रम में किसानों को खेती करने के नुस्खे बताये गए| खासकर किसानों को सब्जियों में कीटनाशक जहरीली दवा न डालने की सलाह दी गयी|

कार्यक्रम का आयोजन जिला विज्ञान क्लब ने विज्ञान एवं प्रोधोगिकी परिसर उत्तर प्रदेश के सहयोग से किया था जिसमे क्लब की अध्यक्ष जिलाधिकारी मिस्तिनी एस, उपाध्यक्ष सीडीओ सीपी त्रिपाठी एवं समन्वयक जीआईसी फतेहगढ़ के प्रधानाचार्य देवेन्द्र स्वरुप शामिल नहीं हुए| अफरा-तफरी के माहौल में क्रषि वैज्ञानिकों ने किसानों को डग्गामारी की तरह सलाह दी|

किसानों को लिखने के लिए पैड व पेन तक नहीं दिया गया| वैज्ञानिकों ने किसानों को बताया कि वह तैयार भिन्डी आदि सब्जियों की फसल में कीटनाशक दवा का क़तई प्रयोग न करें क्योंकि दवा के असर से जहरीली सब्जियों को तुम्हारे ही भाई बन्धु खाते हैं|

वैज्ञानिकों ने किसानों को सलाह दी कि वह मेड़ पर फसलें बोयें इससे २५ प्रतिशत पानी की बचत के साथ ही खरपतवार से निजात मिलेगी| खाद का भी सदुपयोग होगा| किसानों को करौंदा व परिमल में कीटनाशक दवाओं का प्रयोग न करने तथा खेसरी दाल न खाने की सलाह दी|

बेहतर उत्पादन के लिए जमीन में सूक्ष्म तत्वों की मौजूदगी बिना हरित क्रान्ति को बेईमानी बताया गया| किसानों को सरकारी अनुदान के बजाय अपने पैरों पर खड़े होने की सलाह दी गयी| कृषि वैज्ञानिक डॉ रामप्रकाश, डॉ महेंद्र प्रताप, गृह वैज्ञानिक डॉ अलका कटियार, उप प्रधानाचार्य डीपी सिंह ने किसानो को खेती करने के नुस्खे बताये|

किसानों को लालीपाप के नाम पर लंच पैकेट दिया गया| लेखन सामिग्री तक न दिए जाने से नाराज किसानों ने बताया कि यदि उन्हें मालूम होता तो वह पेन व डायरी लेकर आते|

दिवंगत प्रधान की सास जीत गई चुनाव

फर्रुखाबाद: जिले में आज मतगणना के दौरान विजयी प्रधान, बीडीसी व ग्राम पंचायत सदस्यों
की घोषणा कर दी गयी| ब्लाक कमालगंज की ग्राम पंचायत अमानाबाद में दिवंगत प्रधान शब्बो वेगम की सास सईदा वेगम २३ वोटों से चुनाव जीत गईं| जबकि ५८५ वोट पाने वाली निर्मला देवी चुनाव हार गईं|

बीते चुनाव में अनीस की पत्नी शब्बो वेगम ६३ वोटों से चुनाव जीतीं थीं| बुखार आने के कारण उनकी मौत हो गई थी| ग्राम पंचायत ईसेपुर में भारत सिंह लोधे राजपूत ४० वोटों से प्रधानी का चुनाव जीत गए| हारे प्रत्याशी रामप्रसाद लोधी को २५० वोट मिले|

खुशी में झूमे ग्राम पंचायत सदस्य का चुनाव जीतने वाले

फर्रुखाबाद: नगर के क्रिश्चियन इंटर कालेज मतगणना केंद्र पर आज १:३० बजे तक सभी विजयी ४७ ग्राम पंचायत सदस्यों की घोषणा कर दी गयी| प्रमाण पत्र मिलने पर ग्राम पंचायत सदस्य खुशी में झूम उठे|

निर्वाचन अधिकारी योगेश सक्सेना, जिला प्रोवेशन अधिकारी ने विजयी प्रत्याशियों की घोषणा की|

ग्राम पंचायत जैतपुर से रमेश चन्द्र की पत्नी कविता, भाउपुर खुर्द से विमल सिंह, कुटरा से निवास, अर्रा पहाडपुर से रीना, बिजाधरपुर से नीलेंद्र कुमार, पूनम पत्नी चन्द्र पाल, गुड्डू, मिथिलेश पत्नी ब्रजेश दुबे, निर्देश कुमार, सतेन्द्र ग्राम पंचायत सदस्य पद का चुनाव जीते|

ग्राम पंचायत बरौन से विजय सिंह, योगेन्द्र सिंह, रामरतन, रामपाल, दीपू| महमदपुर करसान से दफेदार| रहा करनपुर से फहीम| बसेली से भगवानदास, सत्यपाल, जयश्री पत्नी रमेश चन्द्र, राजीव कुमार, रामनरेश, पार्वती पत्नी शंकर सदस्य पद का चुनाव जीत गयीं|

देवरामपुर से कुलदीप, मुन्नीदेवी पत्नी राधेश्याम, रामदास, मार्गश्री पत्नी सुभाष सिंह| जसमई से झम्मनलाल, नीरज कुमार| कुवेरपुर घाट से मुन्नी देवी पत्नी रामविलास| बीसलपुर तराई से छोटी बिटिया पत्नी रामबक्स, मुकेश| आमिलपुर से सुमेर| हैवतपुर गढ़िया से किरनदेवी पत्नी प्रेमचंद्र, विमला देवी पत्नी अशोक कुमार, विशुनदयाल, शांति देवी पत्नी विक्रम विजयी हुए| नगला वजीर खारबंदी से हेमराज, अहिबरन, रचना देवी, अमरसिंह, करमवीर, रामकिशोर तथा खुशीराम की पत्नी वैशाली को चुनाव में कामयाबी मिली|

नगर मजिस्ट्रेट हरिशंकर, इंस्पेक्टर क्रष्ण कुमार फ़ोर्स के साथ डटे रहे|

सलाखों के पीछे खाकी

वाराणसी|| जिला एवं सत्र न्यायाधीश नरेन्द्र कुमार जैन ने वाहन लूट के एक मामले में आज चौबेपुर के तत्कालीन थाना प्रभारी रामायण सिंह एवं दरोगा प्रेम सिंह की जमानत अर्जी खारिज कर उन्हें जेल की सजा सुनायी ।

नगर पुलिस अधीक्षक विजय भूषण ने बताया कि 24 अप्रैल को चौबेपुर थानाध्यक्ष रामायण सिंह ने दरोगा प्रेम सिंह एवं तीन सिपाहियों के साथ मिलकर आशापुर चौराहे के निकट संतोष सिंह की स्कार्पियों जब्त कर ली थी ।

रामायण सिंह बड़ागांव थाना के प्रभारी है जबकि प्रेम सिंह कपसेठी थाने में नियुक्त हैं । दोनों को फिलहाल जेल भेज दिया गया है ।