Home Blog Page 5649

एआरटीओ लखनऊ सम्बद्ध, कार्यमुक्त

फर्रंखाबाद, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी आरसी अतरौलिया को परिवहन के आयुक्त के आदेश पर लखनऊ मुख्यालय से सम्बद्ध कर दिया गया है। गुरुवार को इस आशय के आदेश यहां प्राप्त हो गये हैं। जिलाधिकारी ने परिवहन आयुक्त के आदेश के क्रम में श्री अतरौलिया को जिले से कार्यमुक्त कर दिया है।

विदित है कि श्री अतरौलिया की विगत माह पिटाई कर दी गयी थी। इस संबंध में उन्होंने कोतवाली फतेहगढ़ में मारपीट सहित सरकारी कामकाज में बाधा जैसी धाराओं में नामजद एफआईआर दर्ज करायी थी, जिसेमें पुलिस ने जांच के बाद दलित उत्पीड़न में परिवर्तित कर दिया था। आरोपियों का सत्तारूढ़ दल से जुड़े होने के कारण उनके विरुद्ध कोई कार्रवाई न किये जाने के विषय में श्री अतरौलिया ने शिकायत भी की थी। बुधवार को ही एक महिला ने उनके विरुद्ध होटल में बुलाकर सामूहिक बलात्कार किये जाने की शिकायत भी पुलिस अधीक्षक से की थी।

होटल में महिला से दुष्कर्म के मामले में फंस गए एआरटीओ

फर्रुखाबाद: रिश्वतखोरी के आरोपों से घिरे सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी आरसी अतरौलिया की परेशानियां कम होने के बजाय और बढ़ रही हैं| अब उनके ऊपर लायेसेंस बनाने के बहाने महिला को होटल में बुलवाकर सामूहिक दुष्कर्म किये जाने का आरोप लगाया गया है|

करीब दो दर्जन अधिवक्ता फायर बिग्रेड तिराहे पर रहने वाले सर्वेश नागर की पत्नी आशिया बेगम को पुलिस अधीक्षक से मिलवाने उनके कार्यालय ले गए| आशिया अपने चेहरे को ढके हुई थी उसने पूंछे जाने पर पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सागर को बताया कि वह बीते दिन द्रायेवारी लाएसेंस बनवाने ARTO कार्यालय गई थी| वहां वकीलों से विवाद हो जाने के कारण एआरटीओ आरसी अतरौलिया ने रेलवे रोड स्थित आनंद होटल आने को कहा| जब मै वहां उनसे मिलने गई तो कमरे में घुसते ही दरबाजा बंद कर लिया गया|

पीड़ित महिला ने बताया कि ARTO के साथ दो अन्य लोग कमरे में मौजूद थे जिन्होंने जबरन दुष्कर्म किया| चलते समय अतरौलिया ने मरवा देने की धमकी देते हुए कहा कि मेरी पहुँच काफी ऊपर तक है|

पुलिस अधीक्षक ने महिला की पैरवी में आये लोगों को हडकाते हुए कहा कि तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई मेरे पास आने की कल भी तुम लोगों ने गजेटेड अधिकारी एआरटीओ के साथ बदसलूकी की और अब उनके खिलाफ दुष्कर्म का मामला बना लाये हो|

एसपी ने सीओ से जांच करवाने के बाद ही कार्रवाई किये जाने का आश्वासन दिया| सीओ सिटी डीके सिसोदिया ने देर शाम बताया कि घटना सौ फीसदी गलत है|

डायन बनी महिला ने पड़ोसी के बच्चे का खून चूंसा

फर्रुखाबाद: बच्चे के मर जाने के गम में महिला स्वाती ने पड़ोसी के बच्चे को मार डालने के लिए उसके मुंह को दांतों से नोचकर खून चूंसा| गुस्साए लोगों ने महिला की जमकर पिटाई कर दी|

स्वाती कोतवाली फतेहगढ़ के मोहल्ला पुल मंडी निवासी रामकुमार की २५ वर्षीय पत्नी है| बीते दिनों उसके बच्चे की मौत हो गई| आज सायं उसने पड़ोसी बनारसी की पत्नी ममता से उसके डेढ़ माह के बच्चे को खिलाने के लिया और सादी की आढ़ में बच्चे के मुंह को दांतों से काटने लगी|

बुरी तरह घायल बच्चे की चीख निकलने पर ममता भागकर वहां पहुँची और स्वाती से अपने बच्चे को छीनने का प्रयास किया तो उसने उसके बाल नोच लिए| पड़ोस में रहने वाली किशोरी सौम्या ने जब बची को बचाने का प्रयास किया तो स्वाती ने उसे भी दांतों से काट लिया| काफी प्रयास करने के बाद छीना जा सका|

निचला होंठ कट जाने से खून रिसते देख महिला घबड़ा गई| पूरे मोहल्ले में यह खबर फ़ैल गयी की स्वाती डायन बन गई है| गुस्साए लोगों ने महिला को रस्सी से बांधकर उसकी जमकर पिटाई कर दी|

पत्नी को पिटता देखकर रामकुमार घबड़ा गया उसने स्वाती को कब्जे में लेकर पुलिस लाइन स्थित महिला थाने पहुंचाया| महिला सिपाही स्वाती की आँखों को देखकर दर गईं| स्वाती टकटकी लगाकर देखती है तो देखने वाले उसे भूतनी कहने लगते हैं| घायल बच्चे का इलाज के दौरान 7 टाँके लगाए गए|

बहनोई की बाइक गायब होने से साला हुआ परेशान

फर्रुखाबाद: सत्यभान सिंह को अपने बहनोई की बाइक ले जाना काफी महँगा पड़ा| बाइक चोरी हो जाने से वह काफी परेशान हो गया|

थाना जहानगंज के ग्राम सितौली निवासी सत्यभान सिंह अपने बहनोई गोतपाल सिंह की बजाज प्लेटिना बाइक नंबर यूपी ७४ / ६८८४ को लेकर सायं करीब ६:३० बजे पहुंचा| बाइक को खड़ा कर अन्दर अपनी माँ मुन्नी देवी को देखने बार्ड में चला गया| जब वह १५ मिनट बाद वापस लौटे तो बाइक को न देखकर भौंचक्का रह गया|

सत्यभान ने बताया की माँ का ८ दिन पूर्व ही यहाँ आपरेशन हुआ है| बाइक थाना शमसाबाद के ग्राम दुबरी निवासी बहनोई गोतपाल की थी|

व्यवस्था सँभालने को घर घर कुण्डी खटका रहे सेम्फेल

फर्रुखाबाद: अंबेडकर ग्रामों का जायजा लेने निकले जिलाधिकारी रिग्जिन सेम्फेल ने कई ग्रामों के विद्यालयों में जाकर बच्चो को मिलने वाली किताबों, ड्रेस एवं मध्यान्ह भोजन के बारे में जानकारी प्राप्त की एवं ग्रामों की गंदगी से भरी टूटी गलियों को देखकर रोष प्रकट किया और इसे अतिशीघ्र सुधारने के निर्देश दिए| श्री सेम्फेल जनता को इक्कठा कर दरबार लगाने की बजाय गाँव की गली गली पैदल घूम जनता के दुःख दर्द पूछते नजर आये| मनरेगा मजदूरों द्वारा काम कराने के बाद भुगतान न होने की हकीकत से रूबरू भी हुए| हालाँकि ज्यादातर दौरे अम्बेडकर गाँव के थे जहाँ विकास के लिए पिछले महीनो में मनरेगा की मद में कई कई लाख गाँव को चमकाने के लिए अतिरिक्त दिए गए थे और मायावती के दौरों को लेकर विशेष विकास भी कराया गया था|

जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान लहर रजा कुलीपुर, नीवलपुर ग्रामों के विद्यालयों में जकार बच्चों से उनकी पढाई के बारे में पूंछ-तांछ की तथा अभिवाकों से बच्चों को विद्यालय भेजने को कहा|

डीएम ने विद्यालयों के निरीक्षण के समय बच्चों से उनको मिलने वाली किताबों, छात्रवृत्ति, ड्रेस आदि के बारे में जानकारी की| हंसापुर गौराई के प्राथमिक विद्यालय में स्वयं मध्यान्ह भोजन का जायका लिया तथा वीडीओ को गुणवत्ता पूर्ण मध्यान्ह भोजन सामिग्री उपलब्ध कराने को कहा|

अंबेडकर ग्राम गुसरापुर के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने गाँव की सीसी रोड के जोड़ ठीक करने तथा तालाबों की मरम्मत करने के निर्देश दिए| इस दौरान जिलाधिकारी ने गाँव वालों से राशन वितरण के बारे में जानकारी प्राप्त की तो गाँव वालों ने बताया कि राशन काफी समय से वितरित नहीं किया गया है|

उलियापुर की गलियों में गन्दगी देखकर जिलाधिकारी ने एडीओ पंचायत का वेतन रोकने का आदेश दिया| जिलाधिकारी ने ब्राहिमपुर जागीर, फतेहपुर परियूली, चम्पतपुर आदि ग्रामों का निरीक्षण कर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना एवं उनको अतिशीघ्र निस्तारित करने के निर्देश दिए|

पुलिस ने लुटने वाले पीड़ित को ही हवालात दिखाई

फर्रुखाबाद: अक्सर जल्दबाजी में पुलिस बिना जांच-पड़ताल किये पीड़ितों पर ही जुल्म बरपा रही है| थाना मऊदरवाजा पुलिस ने ग्राम अर्रा पहाडपुर निवासी सरजू यादव को शांतिभंग करने के आरोप में बंद कर दिया|

सरजू ने बताया कि वह सपा नेता सरल दुबे की आढ़त पर नौकरी करता है| जमीन बटवारा के विवाद में भाई इंस्पेक्टर ने मेरी पिटाई कर १७६०० रुपये छीन लिए और पुलिस को प्रभावित कर मुझे ही बंद करवा दिया| पुलिस ने मोहल्ला तकिया नसरत शाह निवासी नफीस तथा मजदूर धनपाल सक्सेना व रमेश सिंह को शांतिभंग करने के आरोप में हवालात में दाल दिया|

जरदोजी कारीगर नफीस ने बताया कि मै मजदूरों से अपने मकान की मरम्मत करवा रहा था| मेरे भाई महफूज ने अपने हिस्से से अधिक मकान हवीव को बेंच दिया| हवीव ने ही मजदूरों की पिटाई की और पुलिस ने निर्दोष मजदूरों के साथ मुझे भी बंद कर दिया|

गुटवाजी: CM का पुतला फूंकने को लेकर आपस में भिड़े सपाई

फर्रुखाबाद: गुटवाजी के कारण किशोर बंदी सुधारगृह में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता सूबे की मुख्यमंत्री मायावती का पुतला फूंकने को लेकर आपस में ही भिड़ गए|

पुलिस द्वारा आन्दोलनकारियों को जूते से कुचले जाने के विरोध में पूर्व विधायक इजहार आलम खां के नेतृत्व में सपा नेता भास्कर दत्त द्विवेदी, विश्वास गुप्ता, चाँद मोहम्मद, रंजीत चक आदि सपाईयों ने मौन व्रत रखा और उसके बाद विश्वास गुप्ता ने मुख्यमंत्री का पुतला फूंके की योजना बनायी|

सपा जिलाध्यक्ष चन्द्र पाल सिंह यादव ने पुतला फूंके जाने का विरोध कर दिया| पूर्व शिक्षामंत्री राम आसरे विश्वकर्मा ने भी अपनी सहमति नहीं दी| इसी बात को लेकर विश्वास गुप्ता व चंद्रपाल सिंह यादव में तीखी नोकझोंक हुयी| जेल से रिहा होने के बाद सपाईयों ने आपस में हुए विवाद को उजागर कर दिया|

सपाईयों की रिहाई के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक बीके मिश्र व नगर मजिस्ट्रेट हरिशंकर मौजूद रहे| सपाईयों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए संवेदनशील स्थानों पर पुलिस फ़ोर्स मौजूद था|

कुएं में गिरने वाला छात्र मौत के मुंह में पहुंचा

फर्रुखाबाद: छात्र सूरज लापरवाही के कारण अपने ही नलकूप में जा गिरा| हालत गंभीर होने पर उसे लोहिया अस्पताल से प्राईवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया|

थाना कमालगंज के ग्राम समदपुर निवासी राम नरेश के १४ वर्षीय पुत्र सूरज ने आज दोपहर बाद अपने नलकूप से मटर खेत की सिंचाई करवाई| वह प्लास्टिक के पाईप को साइकिल पर लादकर घर ले जा रहा था| कुएं के निकट से गुजरते समय उसी में जा गिरा| नीचे करीब २० फुट गहरे बाटर पम्प पर गिरने के कारण उसकी हालत गंभीर हो गयी है|

सूरज जरारी स्थित जवाहरलाल इंटर कालेज में कक्षा ६ का छात्र है|

भाजपाईयों ने मुख्यमंत्री मायावती पर प्रहार कर गले साफ़ किये

फर्रुखाबाद: भारतीय जनता पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने आज तीसरे दिन जिला मुख्यालय पर धरना देकर सूबे की मुख्यमंत्री मायावती को जमकर कोसते हुए गले साफ़ किये|

जिलाध्यक्ष डॉ भूदेव सिंह राजपूत के नेतृत्व में दिए गए धरने पर पूर्व अध्यक्ष मान सिंह पाल, प्रभात अवस्थी, सत्यपाल सिंह, प्रदीप सक्सेना आदि कार्यकर्ताओं ने धरना दिया| वक्ताओं ने कहा कि बसपा सरकार हर मोर्चे पर विफल हो गयी है प्रदेश में जंगल राज कायम है|

भाजपाईयों ने कहा कि मुख्यमंत्री मायावती अवैधानिक ढंग से काले क़ानून की बदौलत धनबल व बाहुबल के सहारे नगर पालिकाओं पर भी कब्जा करना चाहती हैं| महामहिम से फ़रियाद की गयी कि वह इस विधेयक पर हस्ताक्षर न करके माया सरकार के अनितिक कार्यों पर लगाम लगाएं|

माया ने किया जाटों का समर्थन, आंदोलन से 30 ट्रेने ठप्प

लखनऊ|| मुख्यमंत्री मायावती ने जाट समुदाय द्वारा आरक्षण की मांग को लेकर किए जा रहे आंदोलन का समर्थन किया है। आज लखनऊ में प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए माया ने कहा कि केंद्र को इस पर विचार करके जाटों को आरक्षण देना चाहिए। वहीं उन्होंने जाटों से कहा कि दिल्ली में जाकर केंद्र सरकार का घेराव करें, न कि अपने ही प्रदेश में कानून-व्यवस्था को खराब करें।

माया के समर्थन पर अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल मलिक ने कहा कि, हम मुख्यंत्री का धन्यवाद करते हैं। उन्होंने हमारी मांग का समर्थन किया है। हमारा यूपी सरकार से कोई संघर्ष नहीं है। हम केंद्र से आरक्षण की लड़ाई लड़ रहे हैं। प्रदेश सरकरा की किसी संपत्ति या कानून व्यवस्था को नुकसान नहीं पहुंचा रहे हैं। जाट समुदाय कल दिल्ली की तरफ कूच करेगा।

गौरतलब है कि जाट आंदोलनकारियों द्वारा की जा रही आरक्षण की मांग पर सरकार को दिया गया अल्टीमेटम आज गुरुवार को खत्म हो गया, जिसके बाद जाटों ने आंदोलन तेज कर दिया है। गुरुवार को छठे दिन भी आंदोलन जारी रहा और पश्चिम यूपी से हिसार तक प्रदर्शन किए जा रहे हैं।

इस बगावत का असर उत्तर प्रदेश और हरियाणा से गुजरने वाली ट्रेनों पर सबसे पहले पड़ रहा है। यात्री ट्रेन और मालगाड़ी की आवाजाही ठप पड़ने से खेदड़ का थर्मल प्लांट बंद होने की कगार पर पहुंच गया है। ऐसा होने की स्थिति में बड़े इलाके की बत्ती भी गुल हो जाएगी। जाटों का आरक्षण की मांग के आंदोलन में अब हर उम्र के लोगों को शामिल किया जा रहा है। आंदोलनकारियों ने हिसार-जयपुर रेलवे ट्रैक को पूरी तरह से जाम कर दिया। जिसका असर रेल सेवाओं पर पड़ा।

जाट नेताओं का आरोप है कि केंद्र सरकार उनकी मांगों को लेकर गंभीर नहीं है, इसलिए आंदोलन जारी रहेगा। यही नहीं जाट प्रदर्शनकारी दिल्ली का पानी रोकने और मथुरा रिफायनरी से तेल की आपूर्ति भी रोकने की तैयारी चल रही है।

आंदोलन के कारण मुरादाबाद डिवीजन और भिवानी-हांसी सेक्शन पर रेल मार्ग ठप पड़ गया है। इस रूट पर गुरुवार को 30 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया। इसकी चपेट में दिल्ली, बरेली और सहारनपुर की तरफ जाने वाली ट्रेनें आई हैं।

आंदोलन की वजह से 17 ट्रेनों को मंजिल से पहले ही रोक दिया गया है। जयपुर, श्रीगंगानगर, रेवाड़ी और भिवानी रूट की ट्रेनों पर इसका असर पड़ा है। इसके अलावा 26 ट्रेनों के रूट भी बदले गए हैं। शुक्रवार 11 मार्च को भी हजरत निजामुद्दीन-अंबाला कैंट पैसेंजर और भुज-बरेली अल हजरत एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द की गई हैं।