Home Blog Page 223

बैंको की हड़ताल से 35 करोड़ का कारोबार प्रभावित

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) बुधवार को 17 सूत्रीय मांगों को लेकर देशव्यापी हड़ताल के समर्थन में फर्रुखाबाद के बैंकों में भी एक दिवसीय हड़ताल रही। जिले में ऑल इंडिया बैंक इम्पलाइज एसोसिएशन, ऑल इंडिया बैंक आफिसर एसोसिएशन, बैंक इम्पलाइज एसोसिएशन बंदी में शामिल हुए|
शहर के ठंडी सड़क आईटीआई चौराहा स्थित इंडियन बैंक के बाहर यूपी बैंक इम्पलाइज एसोसिएशन के पदाधिकारी अपनी 17 सूत्रीय मांगों को लेकर एकत्रित हुए| इसके बाद उन्होंने जमकर नारेबाजी की| बैंक कर्मियों नें सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ जमकर आक्रोश निकाला| हड़ताल के दौरान मजदूर विरोधी, कारपोरेट समर्थक रवैये का विरोध करते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ हल्लाबोल किया। यूपी बैंक इम्पलाइज एसोसिएशन चेयरमैंन केदार शाह ने कहा कि सरकार मांगो पर जल्द विचार करे| यदि मांगों पर सरकार ने निर्णय नही लिया तो अनिश्चित कालीन हड़ताल की जायेगी| बैंक कर्मियों नें पुरानी पेंशन लागू करने की भी मांग की| बैंक कर्मियों की हड़ताल से लगभग 35 करोड़ का कारोबार बाधित हुआ| इस दौरान बैंकर मयंक गुप्ता, सुरेन्द्र सिंह,अंकित श्रीवास्तव, मनोज शर्मा, ऋषभ शुक्ला, शिवम चौधरी, नीलम पटेल, जीतू जोशी, लक्ष्मी पटेल, सुरेन्द्र सिंह, सूबेदार बाथम,आकाश मिश्रा आदि रहे|

21 शातिर अपराधियों पर की जिला बदर की कार्यवाही

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्युरो) पुलिस अधीक्षक आरती सिंह नें जिले की कानून व्यवस्था को चुस्त रखने के लिए जनपद से 21 शातिर अपराधियों को जिला बदर किया है| जिससे अपराधियों में भय बना हुआ है|
एसपी नें थाना मऊदरवाजा के आवाजपुर निवासी अतुल पुत्र विश्राम सिंह को 22 मई 2025 से 4 माह,थाना राजेपुर के सीढे चकरपुर निवासी रामलखन पुत्र सूरजपाल को 31 मई 2025 से 03 माह, काशीराम कालोनी रकाबगंज निवासी बबलू यादव पुत्र अमर सिंह, 23 जून से 6 माह, मोहम्मदाबाद नकटपुर निवासी रक्षपाल सिंह पुत्र भगवान सिंह को 19 जून से 6 माह, कम्पिल इकलहरा निवासी जमशाद पुत्र अब्दुल हसन को 20 जून से 6 माह, मोहम्मदाबाद के खिरिया मुकुंद निवासी गोलू उर्फ अभय सिंह पुत्र रामशंकर को 23 जून से 3 माह, कम्पिल के पट्टी मदारी सुभाष चन्द्र पुत्र विश्राम सिंह 23 जून से 4 माह, फतेहगढ़ के ग्वालटोली निवासी धर्मेन्द्र राठौर 19 जून से 6 माह, मोहम्मदाबाद के निसाई निवासी कमल उर्फ भूरे पुत्र रतीराम 23 जून से 4 माह, कम्पिल कटिया निवासी रियाज खां पुत्र बन्ने 19 जून से 6 माह, जहानगंज के पकरिया निवासी प्रबल प्रताप सिंह पुत्र सुरेन्द्र 19 जून से 6 माह, नितिन उर्फ सचिन पुत्र सुरेश चन्द्र निवासी बइई शमसाबाद 19 जून से 3 माह, कोतवाली फतेहगढ़ के ग्राम विजाधरपुर पाल नगला निवासी परमजीत पुत्र मोरपाल 19 जून से 3 माह, शमसाबाद के बरई निवासी शिवम पुत्र संतराम 18 जून से 6 माह जहानगंज, गौरव श्रीवास्तव पुत्र जय नारायण निवासी पंजूखिरिया जहानगंज, संजय उर्फ बबलू पुत्र कश्मीर सिंह निवासी कुंडपुरा कमालगंज 11 जून से 4 माह, महेंद्र उर्फ रिशू पुत्र राज किशोर बरारिख मोहम्मदाबाद 24 जून से 6 माह, चमन पुत्र छोटे निवासी मो. कटरा बू अली फर्रुखाबाद 25 जून से 6 माह, सौदान सिंह पुत्र मान सिंह निवासी कुंचा भवानीदास 30 जून से 6 माह व अमन उर्फ पंकज पुत्र सूरजपाल निवासी ममापुर कायमगंज को 30 जून से 6 माह के लिए जिला बदर किया है|
Kashvi Aesthetics Farrukhabad

ब्यूटी पार्लर पर कार्यरत किशोर लापता

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) ब्यूटी पार्लर पर कार्यरत किशोर लापता हो गया| परिजनों नें कोतवाली पुलिस से गुहार लगायी| लेकिन उसका फिलहाल पता नही चला|
शहर कोतवाली के मोहल्ला नाला सिम्त सुमाल निवासी पूनम पत्नी सनी नें पुलिस को तहरीर दी| जिसमे कहा कि उनका 14 वर्षीय पुत्र आर्यन आवास विकास के एक ब्यूटी पार्लर में मेंहदी लगानें का कार्य करता है| बीते 7 जुलाई सोमवार को 12 बजे काम करनें के लिए गया था| जहाँ से देर रात तल घर नही लौटा| जिसकी तलाश की लेकिन पता नही चला| पूनम नें बताया कि उसके पुत्र के साथ कुछ नामजद युवकों नें मारपीट की थी जिसके बाद से आर्यन सहमा-सहमा सा रहता था| पुलिस नें मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया| शिकायत मिलने के बाद पुलिस उसकी तलाश में जुटी है| पुलिस नें एक ब्यूटी पार्लर संचालक सहित दो को उठाया है|

स्कूल विलय के विरोध में अध्यापकों का प्रदर्शन

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जनपद के परिषदीयों के विलय की प्रक्रिया चल रही है| मामले को रोंकनें के लिए हाईकोर्ट में डाली गयी याचिका को भी खारिज कर दिया गया| जिससे अब विलय प्रक्रिया में कोई रुकावट नही बची है| जनपद के 50 से कम बच्चों वाले विद्यालय को विलय किया जाना है| लिहाजा अब उसका विरोध सड़क पर भी शुरू हो गया है| अध्यापकों नें धरना प्रदर्शन कर विलय प्रक्रिया पर रोंक लगानें की मांग की है|
उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के नेतृत्व में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यलय परिसर में शिक्षकों ने धरना प्रदर्शन किया| उसके बाद पैदल मार्च करते हुए कलेक्ट्रेट पंहुचे और मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा| संघ के जिला संयोजक नें कहा कि अवनीश चौहान ने कहा कि 100 से कम छात्र संख्या वाले उच्च प्राथमिक विद्यालय, 150 से कम छात्र संख्या वाले प्राथमिक विद्यालयों हेडमास्टर विहीन किया गया है| वहीं अब 50 से कम छात्र संख्या वाले विद्यालयों को निकट के स्कूलों में विलय किया जा रहा है| लिहाजा जिन गाँव से दूर इस्कूल होगा तो बच्चो को जानें में तकलीफ होगी| वहीं रसोईयों की भी छटनी होगी| लिहाजा उन्होंने स्कूलों के विलय पर रोंक लगानें की मांग की| इसके साथ ही 1 अप्रैल 2005 के बाद तैनाती पाए अध्यापकों को पुरानी पेंशन का लाभ दिया जाये| दस लाख रूपये के सामूहिक बीमा का लाभ मिले| इस दौरान सह-संयोजक राजकिशोर शुक्ला, राकेश यादव, गजेन्द्र सिंह, श्याम सिंह यादव, राजीव राजपूत, डॉ. उपेन्द्र गंगवार, मीना परिहार, सत्यभामा राठौर आदि रहे|
Kashvi Aesthetics Farrukhabad

गांवों में विवाद से बचने को ठीक से कार्य करें लेखपाल

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) राज्य मंत्री ग्राम्य विकास विभाग एवं समग्र ग्राम विकास, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग उ0प्र0 श्रीमती विजय लक्ष्मी गौतम कलेक्ट्रेट सभगार फतेहगढ़ में विकास कार्यो और कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक की गयी।
बैठक में मंत्री द्वारा निर्देशित किया गया कि थानों व अन्य जगहों पर प्रतिदिन जन सुनवाई की जाये, विद्यालयों,अस्पतालों के पास महिला पुलिस वीट की तैनाती की जाये, लेखपाल सही से कार्य करे, जिससे गाँवो में अनावश्यक विवाद न हो, जिला पंचायतराज अधिकारी को निर्देशित किया कि सफाई कर्मियो की उपस्थिति नियमित रूप से चेक की जाये, आरआरसी सेंटर विधिवत क्रियाशील रहे, गाँवो में जन चौपालें लगाई जाये, प्रधानमंत्री आवास योजना में पात्र व्यक्तियो को ही लाभ दिया जाये।
जिला विकास अधिकारी द्वारा मंत्री को बताया कि जनपद में 7354 स्वयं सहायता समूह गठित है, जिनमे से 6207 क्रियाशील है, मंत्री द्वारा निर्देशित किया गया कि समूहों को जिला मुख्यालय, तहसील, ब्लॉक परिसर व अन्य जगहों पर दुकाने उपलब्ध कराई जाये जिससे वह अपने उत्पादो की बिक्री कर सके, गलत कार्य करने बाले अधिकारियों को दंडित किया जाये, जल जीवन मिशन के अंतर्गत खोदी गई सड़को व Kashvi Aesthetics Farrukhabadगलियों को तत्काल सही कराये, विद्यालयों में पठन पाठन ठीक रखा जाये व नियमित रूप से औचक निरीक्षण किया जाये, विद्युत विभाग को समय से खराब ट्रांसफार्मर बदलने व जहाँ पर बार-बार ट्रांसफार्मर खराब हो रहे है वहा क्षमता वृद्वि करने के लिये निर्देशित किया। अध्यक्ष जिला पंचायत मोनिका यादव,विधायक कायमगंज सुरभि गंगवार, जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी, मुख्य विकास अधिकारी अरविन्वद मिश्रा, जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा, विधायक डा. सुरभि गंगवार आदि रहे|

रक्षा सिंह को महिला थानें का चार्ज, अवध नारायण को मिला नवाबगंज

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) पुलिस अधीक्षक आरती सिंह नें कानून व्यवस्था दुरस्त करनें को लेकर थानाध्यक्षों की तैनाती में फेर बदल किया गया| जहाँ दारोगा रक्षा सिंह को महिला थानाध्यक्ष बनाया गया है| इसके साथ ही निरीक्षक अवध नारायण पाण्डेय को नवाबगंज थानें का चार्ज मिला है|
दरअसल विगत दिनों नवाबगंज में महिला थानें के सिपाही पर एक दलित युवती के साथ दुष्कर्म का आरोप लगा था| जिसकी विभागीय जाँच की जद में महिला थानाध्यक्ष पूनम अवस्थी भी आयीं| लिहाजा उनको हटाकर मानिटरिंग सेल का प्रभारी बनाया गया है| थाना कादरी गेट के थानाध्यक्ष रहे अवध नारायण पाण्डेय वर्तमान में आईजीआरएस प्रभारी का कार्य सम्पादित कर रहे थे| उन्हें थाना नवाबगंज का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है| पुलिस लाइन में प्रतीक्षारत भोलेंद्र चतुर्वेदी को आईजीआरएस का प्रभारी बनाया गया है| निरीक्षक राजेश कुमार यूपी 112 प्रभारी के साथ ही साथ आरटीसी का सम्पूर्ण कार्य देखेंगे| सिविल लाइन चौकी प्रभारी दारोगा रक्षा सिंह को महिला थानाध्यक्ष बनाया गया है| थाना कमालगंज के नीरज त्यागी को परिवार परामर्श का प्रभारी बनाया गया है|
Kashvi Aesthetics Farrukhabad

नाक मुंह दबाकर हुई थी तालाब में मिली युवती की हत्या

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) राजेपुर के तालाब में मिली युवती की लाश का पोस्टमार्टम बाद घटना में नया मोड़ आ गया| पोस्टमार्टम में नाक मुंह दबाकर हत्या किये जानें की पुष्टि हुई है| वहीं हत्या मृतका के भाई द्वारा किये जानें की बात सामने आयी है| जबकि पुलिस के द्वारा युवती द्वारा आत्महत्या किये जानें की बात कही जा रही थी|
कोतवाली कायमगंज के मोहल्ला पटवन गली निवासी सोबरन सिंह राज मिस्त्री का कार्य नोयडा में करते हैं| सोबरन की 20 वर्षीय पुत्री कीर्ति बीते रविवार को घर से निकली| वह मोहम्मदाबाद क्षेत्र के एक डिग्री कालेज में पढ़ाई कर रही थी| उसका शव 6 जुलाई की रात राजेपुर थाना क्षेत्र के ग्राम इटावा-बरेली हाई-वे पर महमदपुर गढिया पुल के नीचे तालाब में शव उतराता मिला था| मामले में पुलिस बीते दिन अभिलेखीय कार्यवाही पूर्ण नही कर पायी जिससे देर रात जिलाधिकारी के आदेश पर कीर्ति के शव का पोस्टमार्टम डॉ. गौरव यादव, डा. नवनीत कुमार व महिला चिकित्सक डॉ. जुली पाल के पैनल से किया गया| जिसके कीर्ति के चेहरे पर तीन चोट के निशान मिले| वहीं मिली जानकारी के मुताबिक उसकी हत्या नाक-मुंह दबाकर किये जानने की पुष्टि हुई| दुष्कर्म की पुष्टि के लिए स्लाइड बनाकर जांच के लिए भेजी गयी है|
भाई ने ही उतारा था मौत के घाट
पोस्टमार्टम में नाक-मुंह दबाकर हत्या किये जानें की पुष्टि होनें के बाद पुलिस ने जाँच शुरू की| जाँच में आनर किलिंग के शक के आधार पर पुलिस नें मृतक कीर्ति के पिता सोबरन जाटव, माँ पुष्पा देवी, भाई अभिषेक जाटव, चचेरे भाई अमित जाटव को हिरासत में लेकर पूंछतांछ की| मिली जानकारी के मुताबिक मृतका भाई अभिषेक जाटव पुलिस के सबालों के आगे ज्यादा देर तक नही टिक सका और टूट गया| उसने पुलिस को बताया कि उसने ही नाक-मुंह दबाकर हत्या कर शव तालाब में फेंका है| पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने बताया कि मृतका के भाई अभिषेक ने ही कीर्ति की हत्या को अंजाम दिया था| पुलिस अभी और जाँच कर रही है|




संचारी रोग नियंत्रण व दस्तक अभियान की हुई समीक्षा

फर्रूखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार फतेहगढ़ में 01 जुलाई से 31 जुलाई तक चलने बाले संचारी रोग नियंत्रण अभियान में किये गये कार्यो व 11 जुलाई से 31 जुलाई तक चलने बाले दस्तक अभियान की तैयारियों की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अवनींद्र कुमार ने बताया 98 प्रतिशत स्कूलों में जागरूकता रैली हो गई है, माध्यमिक स्कूलों में कम रैलियां होने पर जिला विद्यालय निरीक्षक को नोटिस जारी करने के निर्देश जिलाधिकारी द्वारा दिये गये, गाँवो में पंचायत विभाग द्वारा निकाली जाने बाली प्रभात फेरियों में नवाबगंज, राजेपुर व मोहम्मदाबाद का प्रदर्शन खराब रहा,जिलाधिकारी द्वारा इस पर नाराजगी जताई गई, जिलाधिकारी द्वारा डीपीआरओ को निर्देशित किया कि जनपद के सभी हैंडपंप व उनके प्लेटफॉर्म 3 दिन में सही कराये, जनपद में ड्रेनेज सफाई का कार्य 53 प्रतिशत हो गया है, झाड़ियों की कटाई 59 प्रतिशत हो गई है, अर्बन क्षेत्र में ड्रेनेज क्लीनिंग कम पाई गई, फॉगिंग 58 प्रतिशत हो गई है, अभियान में अभी तक 32 सैम बच्चे चिन्हित किये गये है जिनमे से 8 बच्चों को एनआरसी बार्ड में भर्ती कर दिये गये है,जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि सभी चिन्हित बच्चों की स्क्रीनिंग कराई जाये,जिलाधिकारी द्वारा कमालगंज, मोहम्दाबाद, नवाबगंज, राजेपुर, कायमगंज व बढ़पुर की सीडीपीओ को कार्य मे ढिलाई बरतने पर नोटिस जारी करने के निर्देश दिये गये। मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द मिश्रा आदि अधिकारी रहे|
Kashvi Aesthetics Farrukhabad

धर्मांतरण की शिकायत पर पंहुची पुलिस, एसडीएम ने की जाँच

फर्रुखाबाद:(कमालगंज संवाददाता) ईसाई मशीनरी द्वारा धर्म परिवर्तन कराए जानें की सूचना पर पुलिस मौके पर पंहुची और जाँच पड़ताल की| पुलिस दो पक्षों का आपसी विवाद बता रही| वहीं तहरीर में शहर के एक चर्चित चिकित्सक पर धर्म परिवर्तन करानें और ना करनें पर जान से मारनें की धमकी देनें का आरोप लगा है| पुलिस पूरे मामले की जाँच कर रही है|
थाना कमालगंज के इंदिरा नगर निवासी कई लोगों नें शिकायत कि जिसमे कहा कि वह वाल्मीकि समाज का है| शहर के बढ़पुर निवासी एक चिकित्सक नौकरी और रुपयों का लालच देकर वाल्मीकि बस्ती में जाकर धर्म परिवर्तन करा रहा है| चिकित्सक और उसका साथी पहले धर्मपरिवर्तन करनें पर नौकरी व रुपयों का लालच देते हैं लेकिन जब कोई तैयार नही होता तो उसको बच्चो समेत हत्या की धमकी देते हैं| जिलाधिकारी से भी मामले में शिकायत की गयी थी| शिकायत मिलने पर एसडीएम सदर रजनी कान्त पाण्डेय, सीओ अमृतपुर अजय वर्मा, थानाध्यक्ष राजीव कुमार, लेखपाल अभय त्रिवेदी मौके पर पंहुचे और जाँच पड़ताल की| उन्होंने अशोक वाल्मीकि, बबलू वाल्मीकि, राजेश वाल्मीकि आदि से जानकारी की| मौके पर धर्मशाला और दूसरे चर्च को लेकर भी दावा किया गया|
एसडीएम सदर रजनी कांत नें बताया कि शिकायत हुई थी कि कुछ लोग धर्म परिवर्तन का आरोप लगा रहे थे| प्राथमिक जांच में दोनों पक्ष वाल्मीकि समाज हैं| इनका आपस में कुछ विवाद हुआ था| अभी जाँच चल रही है| जाँच के बाद कार्यवाही होगी|
Kashvi Aesthetics Farrukhabad

मारपीट की रंजिश में युवक को उतारा था मौत के घाट

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) युवक को मारपीट की रंजिश में मौत के घाट उतारा गया था| पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करनें में सफलता हासिल कर ली|
थाना मऊदरवाजा के ग्राम चौरसिया मझोला निवासी 20 वर्षीय संजेश कुमार जाटव उर्फ मंजेश का शव गाँव के ही अनिल सक्सेना के खेत में पड़ा मिला था| पोस्टमार्टम में सिर में चोट लगने से मौत की पुष्टि हुई थी| पुलिस नें मामले में जाँच पड़ताल शुरू की| घटना में प्रकाश में आये अभियुक्त अजनेश उर्फ पोकी पुत्र छोटेलाल वाल्मीकि चौरसिया मंझोला मऊदरवाजा को गिरफ्तार किया| पुलिस के अनुसार अभियुक्त पोकी ने बताया कि उसका संजेश जाटव पुत्र नन्हे व उसके भाई अजीत से कुछ झगड़ा हुआ था | जिसमे दोनों भाईयों नें पीट दिया गया था| तब से बदला लेने की की आग उसके जहन में धधक रही थी| 5 जुलाई को रात 8 बजे संजेश को उसके घर से शराब पीने के बहाने बुलाकर ले गया और पड़ोसी गाँव खिनमिनीके आसपास उसे लेकर घूमता रहा| आरोपी पोकी जाटव नें बताया कि उसने संजेश से शराब पीने के लिए पैसे मांगे तो संजेश ने मना कर घर की तरफ चला गया| पीछे से अभियुक्त पोकी जाटव उसके पीछे आया जब वह कायमगंज फर्रुखाबाद मुख्य मार्ग पर पंहुचे तो हम दोनों में गाली-गलौज और मारपीट होनें लगी| जिस पर अभियुक्त पोकी नें संजेश को धक्का दिया| जिससे संजेश का सिर सड़क किनारे बनी पानी की हौद में लगा, जिसके बाद फिर संजेश खड़ा हो गया और दोबारा फिर पोकी नें उसे धक्का दे दिया, सिर में गंभीर चोट लगने से संजेश की मौत हो गयी| जिसके बाद उसकी लाश को ले जाकर खेत में छिपा दिया| अभियुक्त के पास से पुलिस को एक मोबाइल आईटेल मोबाइल मिला है| थानाध्यक्ष बलराज भाटी नें अभियुक्त की गिरफ्तारी की|
Kashvi Aesthetics Farrukhabad