Home Blog Page 210

अफसरों के लिखित आश्वासन के बाद व्यापार मंडल का धरना समाप्त

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) अफसरों के लिखित भरोसे के बाद रेलवे रोड़ निर्माण के लिए धरना कर रहे व्यापार मंडल ने आंदोलन समाप्त कर दिया गया|
फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल के प्रदेश मंत्री डॉ. अरविन्द गुप्ता, जिलाध्यक्ष मनोज मिश्रा व जिला महामंत्री विमलेश मिश्रा के नेतृत्व में रेलवे रोड़ निर्माण को लेकर धरना प्रदर्शन चौक पर किया| व्यापारियों नें कहा कि रेलवे रोड निर्माण को लेकर केबल व्यापारियों को लालीपॉप ही दिया जा रहा है| जबकि सड़क निर्माण, बिजली व्यवस्था आदि के निर्माण के लिए बजट भी पास हो चुका है| लेकिन उसके बाद भी सड़क निर्माण नही हुई| लिहाजा जब तक प्रशासन कोई ठोस कदम नही उठायेगा तो प्रदर्शन उग्र होगा| सुबह लगभग 10 बजे धरना प्रदर्शन शुरू हुआ और दोपहर में ईओ नगर पालिका विनोद कुमार आदि अधिकारी मौके पर पंहुचे | व्यापारियों नें लिखित आश्वासन की मांग की| जिसके बाद ईओ विनोद कुमार नें लिखित रूप से आश्वासन दिया कि दो महीने में बिजली विभाग पोल शिफ्ट करने के ठीक एक सप्ताह के बाद सड़क निर्माण शुरू करा दिया जायेगा| अनूप गुप्ता, राजू भारद्वाज, मनोज दीक्षित, प्रशांत शुक्ला, सेंट्रल जेल व्यापार मंडल अध्यक्ष योगेश गुप्ता, जिला महामंत्री डा. संजीब त्रिपाठी, अनिल सक्सेना पिंटू , सौरभ मिश्रा, सौरभ पाठक, आदि रहे|


भीषण गर्मी व उमस से जनजीवन बेहाल

फर्रुखाबाद(जेएनआई ब्यूरो) विगत कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी ने जनपद को अपने आगोस में ले रखा है चहुओर जनजीवन तेज गर्मी से बेहाल है|उमस भरी गर्मी और तेज धूप से व्याकुल जनपदवासी केवल इन्द्रदेव के मेहरवान होने की आस मे है|बीते दिन शाम को हुई बारिश ने लोगो को राहत तो प्रदान की लेकिन आज सुबह से तेज धूप ने पुनः जनजीवन को प्रभावित कर दिया| गर्मी की भीषण मार व उमस से जनजीवन पूरी तरह से बेहाल होता जा रहा है तथा लोगों को बचाव का मार्ग नहीं सूझ रहा है।तेज गर्मी के बीच पंखे कूलर गर्म हवा फेंक रहे हैं तथा एसी भी अपेक्षित शीतलता प्रदान नहीं कर रहे है। उधर हल्की बारिश के बाद मौसमी बीमारियां भी जोर पकड़ने से लोगों की चिता बढ़नी शुरू हो गई है। बदलते मौसम में पारा भी निरंतर उठता गिरता रहा है|मौसम विभाग ने आगामी दिनों में मौसम बदलने का पूर्वानुमान जारी किया है|जिससे गर्मी से राहत मिलने के आसार है|

कारगिल युद्ध सैनिकों की असाधारण वीरता,साहस और अटूट दृढ़ संकल्प का प्रतीक

नई दिल्ली:राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने आज कारगिल विजय दिवस के अवसर 26 जुलाई 1999 के कारगिल युद्ध के शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा यह दिन हमारे सैनिकों की असाधारण वीरता,साहस और अटूट दृढ़ संकल्प का प्रतीक है उन्होंने कहा कि राष्ट्र के लिए उनका समर्पण और सर्वोच्च बलिदान हर नागरिक को प्रेरित करता रहेगा।”जय हिंद! जय भारत!”
पीएम नरेन्द्र मोदी ने कारगिल युद्ध के शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि यह अवसर देश को अपने उन सैनिकों के अद्वितीय साहस और वीरता की याद दिलाता है जिन्होंने देश के गौरव की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी। उन्होंने कहा कि मातृभूमि के लिए खुद को बलिदान करने का उनका जज्बा हर पीढ़ी को प्रेरित करेगा।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी शहीद वीरों को श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि कारगिल विजय दिवस पर, मैं उन वीरों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं जिन्होंने सबसे कठिन परिस्थितियों में भी हमारे राष्ट्र के सम्मान की रक्षा में असाधारण साहस, धैर्य और दृढ़ संकल्प का परिचय दिया।कारगिल युद्ध के दौरान उनका सर्वोच्च बलिदान हमारे सशस्त्र बलों के अटूट संकल्प की एक शाश्वत याद दिलाता है।Kashvi Aesthetics Farrukhabad

कायमगंज, कमालगंज व मोहम्मदाबाद के बीईओ को नोटिस जारी

फर्रूखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बेसिक शिक्षा विभाग के मासिक कार्यो की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में बीएसए अनुपम अवस्थी नें बताया कि स्कूल चलो अभियान में 2025-26 में अभी तक 19,208 नामांकन हो गये है, पीएम सूर्यघर योजना में 200 के सापेक्ष 69 सोलर सिस्टम लग गए है, जनपद में चिन्हित 2133 दिव्यांग बच्चों के सापेक्ष 717 बच्चों का 40 प्रतिशत से ऊपर का दिव्यांग प्रमाणपत्र बन गया है, विद्यालयों में कंपोजिट ग्रांट भेजी जा रही है।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि जिन जगहों पर आपरेशन कायाकल्प के पैरामीटर्स पर कार्य नही हुआ है वहाँ के प्रधानों को नोटिस देकर कारण पूछा जाये, 141384 के सापेक्ष 128691 बच्चों के आधार कार्ड बन गये है,कायमगंज, कमालगंज व मोहम्मदाबाद के बीईओ को बच्चों के आधार कम बनने पर नोटिस जारी करने के निर्देश दिये गये। बैठक में प्रभारी सीडीओ कपिल कुमार, डीडीओ, बीएसए अनुपम अवस्थी, जिला पूर्ति अधिकारी सुरेन्द्र यादव आदि रहे|

डग्गामार बस व आधा दर्जन ट्रक सीज

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन सुभाष चन्द्र प्रजापति के नेतृत्व में अभियान चलाकर एक ओबर लोड बस के साथ 5 बकाया में संचालित हो रहे ट्रक सीज कर दिये गये|
एआरटीओ प्रवर्तन सुभाष राजपूत द्वारा नगर क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया । चेकिंग में जयपुर की ओर से आने वाली तथा शाहजहांपुर की ओर जाने वाली एक बस को चेक किया गया तो उसमें 60 सवारियां यात्रा कर रही थी, जबकि बस की क्षमता केवल 36 सवारियों को ले जाने की थी। एआरएम रोडवेज राजेश कुमार के साथ बस को पकड़कर रोडवेज बस अड्डे में सीज कर दिया गया तथा उस पर 61 हजार का जुर्माना लगाया गया। एक ओवरलोड ट्रक को थाना राजेपुर में सीज किया गया व उस पर 41 हजार का जुर्माना लगाया गया । पांच बकाया में संचालित ट्रकों को भी सीज किया गया तथा 15000 का जुर्माना लगाया गया इन वाहनों पर परिवहन विभाग का 1,90,000 टैक्स बकाया है ।

काली नदी में नहानें गया युवक डूबा, रेस्क्यू जारी

फर्रुखाबाद:(कमालगंज संवाददाता) काली नदी में नहानें के लिए उतरा युवक अचानक गहरे पानी में डूब गया| सूचना पर परिजन मौके पर पंहुचे तो कोहराम मच गया| पुलिस गोता खोरों की मदद से युवक की तलाश करा रही है|
थाना क्षेत्र के ग्राम कैटहा निवासी 35 वर्षीय अनंतराम पुत्र रामचन्द्र मजदूरी का कार्य करता है| वह दोपहर लगभग 11 बजे वह नदी में नहानें के लिए उतरा, उसी दौरान अचानक वह गहरे पानी में डूब गया| मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गयी| सूचना मिलने पर खुदागंज चौकी प्रभारी शिव कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पंहुचे और आजाद नगर से गोताखोर बुलाकर उसकी तलाश करायी| लेकिन खबर लिखे जाने तक उसका पता नही चला|

एक हफ्ते बाद भी लापता युवक का नहीं लगा सुराग

फर्रुखाबाद:(अमृतपुर संवाददाता) एक हफ्ता पूर्व टहलने के लिए घर से निकले युवक का अभी तक कोई सुराग पुलिस नहीं लगा सकी है हालाकि पुलिस सम्भावित स्थानो पर ड्रोन कैमरे से इलाके की निगरानी की|
थाना क्षेत्र के ग्राम गुजरपुर पमारान निवासी 27 वर्षीय ओमवीर राठौर हरिद्वार में रहकर नौकरी करता था| वह एक हफ्ता पूर्व घर से टहलने के लिए निकला था|जब वह शाम तक घर नहीं पहुँचा तो युवक के परिजनों ने ओमवीर के साथी रामू से पूछतांछ की रामू से संतोष जनक उत्तर ना मिलने पर पत्नी धर्मशिला ने इसकी सूचना पुलिस को दी| पुलिस ने घटना को गम्भीरता से लेते हुए मौके पर पहुच जांच पड़ताल की इसके साथ ही रामू से भी ओमवीर के बारे में जानकारी की| पुलिस रामू को लेकर गाँव के ही खेतो में जाकर खोजबीन की|

सपा नें भूतपूर्व सांसद वीरांगना फूलन देवी को पुन्यतिथि पर किया याद

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय आवास विकास पर जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल सिंह यादव की अध्यक्षता में भूतपूर्व सांसद वीरांगना फूलन देवी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें याद कर गोष्ठी व श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल सिंह यादव ने कहा कि जुल्म के खिलाफ फूल से अंगारा बनीं फूलन देवी जी को पुण्यतिथि पर नमन करते हुए हम सिर्फ इतना ही कहना चाहते हैं कि उनकी स्मृतियाँ पीडीए परिवार अनमोल धरोहर हैं| पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत ने कहा दुनियाँ में जितनीं भी देवियाँ हैं उन सबमें सबसे ऊपर मैं फूलन देवी जी को पूजती हूँ, वो आधी आबादी की महान प्रेरणास्रोत हैं। मुलायम सिंह यादव ने फूलन देवी को जुल्म की हथकड़ियों से आजाद किया व देश की सबसे बड़ी पंचायत में पहुँचाया। पूर्व मंत्री सर्वेश अंबेडकर ने कहा कि जुल्म करने बालों के खिलाफ़ क्रांति का प्रतीक हैं फूलन देवी उनका जीवन अन्याय के खिलाफ़ क्रांति से परिपूर्ण रहा| जिला महासचिव इलियास मंसूरी ने कहा कि जुल्म करने वालों को फूलन देवी जी की जीवनशैली से सबक लेना चाहिए | जिला उपाध्यक्ष पुष्पेन्द्र यादव ने कहा आजाद हिन्दुस्तान में वीरांगना की परिभाषा को धरातल पर उतारने का श्रेय फूलन देवी को जाता है। जिला सचिव राधेश्याम सविता, महिला सभा की प्रदेश उपाध्यक्ष सुनीता शाक्य, महिला सभा की प्रदेश सचिव प्रतिभा यादव, चांद मोहम्मद खाँ, अरविंद कश्यप , केके यादव, अशोक अंबेडकर आदि रहे|




ट्रैक्टर से बाइकों की भिंडत में घायल तीसरे युवक की मौत

फर्रुखाबाद:(कायमगंज संवाददाता) ट्रैक्टर से दो बाइक पर सबार चार के टक्कर से दो युवको की गुरूवार को ही मौत हो गई थी|इस हादसे में दो युवक घायल हो गए थे,घायल के परिजनों ने उनको निजी अस्पताल में भर्ती कराया था|हालत गंभीर होने पर एक युवक को परिजन लोहिया अस्पताल लेकर पहुचे जहाँ चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया मौत कि खबर पर परिजनों में कोहराम मच गया|
कम्पिल थाना क्षेत्र के ग्राम बढ़ार निवासी 30 वर्षीय अनिल पुत्र कप्तान सिंह बाइक से अपनी छोटी बहिनों की किताबें लेने के लिए कंपिल बाजार आ रहे थे। वहीं ग्राम बहबलपुर निवासी 50 वर्षीय दाबिर अली पुत्र इंशाअल्ला, 23 वर्षीय आसिफ पुत्र सलीम व 25 वर्षीय रियाज़ मोहम्मद पुत्र मोहम्मद इसरार बाइक से फतेहगढ़ जा रहे थे। जब वह लोग कम्पिल थाना क्षेत्र के गांव सवितापुर पेट्रोलपंप के पास से गुजर रहे थे उसी समय मोरम लदी ट्रैक्टर ट्राली से दोनों बाइकों की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। जिसमें चारों बाइक सबार युवक गम्भीर रूप से घायल हो गये थे। थाना प्रभारी विश्वनाथ आर्य ने सभी घायलों को निजी वाहनों से सीएचसी कायमगंज में भर्ती कराया था,जहां चिकित्सक अमित कुमार ने आसिफ व रियाज़ मोहम्मद को मृत घोषित कर दिया। साथ ही गम्भीर रूप से घायल अनिल व दाबिर अली को प्राथमिक उपचार के बाद लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन घायलों को निजी अस्पताल के गए शुक्रवार की शाम अनिल की हालत चिंताजनक होने पर परिजन उसे लोहिया अस्पताल लेकर पहुचे यहाँ मौजूद चिकित्सक डॉ अभिषेक चतुर्वेदी ने घायल अनिल को मृत घोषित कर दिया|मौत कि खबर पर परिजनों में कोहराम मच गया|मामले की सूचना अस्पताल कर्मचारियों ने कादरीगेट थाना पुलिस को दी|एक अन्य घटना में मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के नेकपुर खुर्द निवासी गौतम पुत्र झब्बू लाल हादसे में घायल हो गए जिन्हें आनन फानन में भाई मोहित ने लोहिया अस्पताल में भरी कराया|

फालोअप:लापता व्यापारी के खाते से नकदी की हुई निकासी

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) लापता व्यापारी के सकुशल होनें से सबूत लगातार मिल रहे हैं| पहले उसने परिजनों से फोन पर बात की थी अब ताजा अपडेट यह है कि व्यापारी के खुद के खाते से नकदी की निकासी की है| पुलिस टीमें लगातार उसकी खोजबीन में लगी हैं|
थाना क्षेत्र के ग्राम जमापुर निवासी व्यापारी रितेश पाल पुत्र स्वर्गीय मातादीन पाल 15 जुलाई से रहस्यमय तरीके से लापता हैं| पुलिस की कई टीमें लगातार उसकी तलाश में लगी हैं| पुलिस की टीमों ने आस-आस के कई जनपदों में सम्बन्धित जगहों पर दबिश दी| लेकिन सफलता हाथ नही लगी| इसी बीच उसकी बाइक खड्ड के पानी में बरामद हुई थी| पुलिस टीमें लगातार उसकी तलाश कर रहीं है| पुलिस नें देहरादून, गुडगांव, हरिद्वार आदि जगहों पर दबिशे दी| लेकिन पता ही चल सका | लापता रितेश नें अपने परिजनों को बीते दिनों फोन पर हरिद्वार होनें की जानकारी दी थी, उसका कहना था कि वह अब बाबा बनकर ही लौटेगा| मिली जानकारी के अनुसार लापता रितेश नें अपने खुद के खाते से लगभग 2 हजार रूपये की निकासी की है| रूपये गुडगाँव से निकालने की जानकारी मिली है| जानकारी मिलने पर पुलिस सक्रिय हो गयी| पुलिस नें उसे खाते की जाँच की और साइबर अपराध शाखा को जांच में लगा दिया है|
कार्यवाहक थाना प्रभारी कामता प्रसाद नें बताया कि लापता रितेश नें खाते से रूपये निकाले हैं| उसके खाते में रूपये डाले भी गये हैं| पुलिस मामले की जाँच कर रही है| रितेश की तलाश में टीमें रवाना हैं |