इलाहबाद:(जेएनआई ब्यूरो) इलाहबाद हाई कोर्ट परिसर से अधिवक्ता को पुलिस द्वारा हिरासत में लेने के मामले में न्यायालय सख्त हो गया| हाई कोर्ट ने एसपी फर्रुखाबाद पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए एसपी को पुलिस द्वारा पकड़े गये अधिवक्ता को न्यायालय में पेश होने तक कोर्ट
कक्ष ना छोड़ने के निर्देश दिये | दरअसल प्रीती यादव ने बंदी प्रत्याक्षिकरण याचिका हाई कोर्ट में दायर की थी | जिसकी सुनवाई न्याय मूर्ति जेजे मुनीर व न्याय मूर्ति संजीब कुमार की खंड पीठ ने की| सुनवाई के लिए अधिवक्ता अवधेश मिश्रा याची के साथ हाई कोर्ट आये थे, उन्हें एसओजी ने हाई कोर्ट के बाहर से हिरासत में ले लिया | दायर याचिका में कहा याची प्रीती यादव कहा कि
उनके पति अर्जुन सिंह यादव को फर्रुखाबाद पुलिस ने 8 सितम्बर को अबैध रूप से हिरासत में लिया और 14 सितम्बर रात 11बजे छोड़ा | पुलिस ने एक कागज भी लिखवाया जिस पर लिखाया कि पुलिस उसे हिरासत में नहीं लिया| मामले में हाई कोर्ट ने थानध्यक्ष कायमगंज अनुराग मिश्रा, सीओ कायमगंज व एसपी फर्रुखाबाद को न्याय में बाधा डालने के मामले में 14 अक्टूबर को पेश होने के आदेश दिये थे | अब इस मामले में बुधवार दोपहर 12 बजे एसपी को हलफनामा के साथ पुन: पेश होने के आदेश दिये हैँ | यह था मामला
फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) बीते 2 अगस्त को ग्राम दत्तू नगला निवासी मनोज यादव व ऋषभ यादव को लाठी-डंडो से मारपीटा गया था | जिसमे घायल मनोज कि मौत हो गयी थी| मृतक मनोज के पिता विजय सिंह ने थाना शामसबाद के के मोहल्ला चौहटट्टा निवासी वीरेश व अंकुर, जिला एटा के फसरौली निवासी अनमोल, थाना कम्पिल के हकीकतपुर निवासी अमि, कायम गंज के सुभानपुर निवासी अरबाज व लालपुर निवासी हीरालाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था| वही पोस्टमार्टम में मनोज कि मौत बीमारी से होने कि पुष्टि हुई थी| इसी मामले में पुलिस ने याचिका कर्ता प्रीती यादव के पति व राजा को बीते 8 सितम्बर को हिरासत में लिया और 14 सितम्बर को छोड़ा था| इसी मामले में कोर्ट ने एसपी आरती सिंह, सीओ कायमगंज व कोतवाल अनुराग मिश्रा को पेश होने के निर्देश दिये थे| एसपी आरती सिंह कि जिले में 24 अप्रैल को तैंनाती हुई थी|
अधिवक्ता को हिरासत में लेने में हाई कोर्ट एसपी फर्रुखाबाद पर सख्त, लगायी फटकार
वन विभाग के विद्यालय की भूमि जुतवाने पर विवाद
फर्रुखाबाद:(शमसाबाद संवाददाता) शमसाबाद खाली पड़ी भूमि पर वन विभाग द्वारा लेबलर चलवा कर और हल से जुतवाया औषधि वृक्षारोपण के लिए खेत को तैयार किया प्रधानाचार्य ने रुकवाया|
क्षेत्र के ग्राम रोशनाबाद में स्थित पंडित दीनदयाल मॉडर्न इंटर कॉलेज के पास खाली भूमि पड़ी है, सोमवार
देर शाम वन विभाग की टीम ने ट्रैक्टर से भूमि को जुतवाया और लेवलर चलवा कर भूमि को संमतली करण करवाया पंडित दीनदयाल उपाध्याय मॉडर्न इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य रामदास को मामले की जानकारी होने पर वन विभाग की टीम को भूमि पर कार्य करने को रोक दिया व वृक्षारोपण करने से मना कर दिया इसको लेकर जूनियर हाई स्कूल के प्रधानाचार्य मनोज गंगवार ने बताया की भूमि 1998 से
स्कूल फॉर्म के नाम से दर्ज है और खतौनी में जूनियर हाई स्कूल के नाम से अंकित है वन विभाग टीम को वृक्षारोपण करवाने के लिए कहां गया था वृक्षारोपण होने के बाद बच्चों के खेलकूद के मैदान के लिए भी जगह- हो जाएगी, इसी बात को लेकर विद्यालय के प्रधानाचार्य रामदास व जूनियर हाई स्कूल के इंचार्ज प्रधानाध्यापक मनोज गंगवार अपना-अपना मलकाना हक जमाने लगे, इसी के चलते वन विभाग की टीम
द्वारा वृक्षारोपण का कार्य अधर में लटक गया| वन दरोगा राकेश तिवारी ने बताया की वृक्षारोपण के लिए जूनियर हाई स्कूल के इंचार्ज प्रधानाध्यापक मनोज गंगवार से परमिशन लिया था, मॉडर्न इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य ने कार्य को रुकवा दिया है अगला आदेश होने के बाद कार्य को शुरू कराया जाएगा| मॉडर्न इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य ने बताया स्कूल फार्म के नाम अभिलेखों में दर्ज भूमि पर कोई भी कार्य नहीं कराया जाएगा| वन विभाग का कार्य रुकवा दिया गया है|
संडे बाजार बंद करानें का व्यापार मंडल ने जताया विरोध
फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) परीक्षा आयोजनों के दौरान संडे बाजार बंद कराने का व्यापार मंडल नें विरोध दर्ज कराया| व्यापार मंडल नें जिलाधिकारी को सम्बोधित ज्ञापन एसडीएम रविन्द्र कुमार को सौंपा|
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल (मिश्रा गुट) के युवा नगर अध्यक्ष अंकुर श्रीवास्तव के नेतृत्व में कई
व्यापारी कलेक्ट्रेट पंहुचे और ज्ञापन सौपा| जिसमे कहा कि नेहरु रोड़ पर सालों से संडे बाजार लगता है| जिससे छोटे व्यापारी का घर चलता है| सर्दी का मौसम आ रहा है, लिहाजा मध्यम वर्गीय लोग संडे बाजार से कपड़े खरीद करते हैं| विगत 12 अक्टूबर को परीक्षा होनें के चलते संडे बाजार पुलिस नें नही लगने
दिया गया| जिससे छोटे व्यापारियों का काफी नुकसान हुआ| व्यापारी दीपावली के त्योहार को देखते हुए अपना सामान लेकर आये थे वह बिक्री नही हो सका| लिहाजा आगामी संडे को बाजार बंद ना कराया जाये| चेतावनी दी की यदि बाजार बंद हुआ तो व्यापार मंडल सड़कों पर उतरनें को बाध्य होगा| इस दौरान महिला सभा जिलाध्यक्ष सोनी शुक्ला, सचिन अग्रवाल,रामू कश्यप, लालू सिंह, केदार पाण्डेय, शोहन शुक्ला आदि रहे| 
सांसद आवास के पड़ोस में 18 डिसमिल सरकारी भूमि पर मिला कब्जा, कराया गया खाली
फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) विगत काफी दिनों नें भाजपा सांसद मुकेश राजपूत के आवास के पड़ोस में वाल्मीकि समाज के लोगों द्वारा अतिक्रमण कर सरकारी भूमि को कब्जा वर्षों से किया गया था| मामले में जिलाधिकारी के आदेश पर तहसीलदार नें भूमि की पैमाइश करायी तो भूमि सरकारी निकली| जिसको कब्जा मुक्त करा दिया गया|
दरअसल शहर के ठंडी सड़क आईटीआई चौराहे पर सांसद मुकेश राजपूत के आवास है| उनके आवास के पड़ोस में 18 डिसमिल भूमि के स्वामित्व को लेकर दलित के दो लोग आस्तीने खींचे हुए थे| वर वर्तमान में उस भूमि पर कृष्ण वाल्मीकि का कब्जा था और वह कबाड़ा भरे हुए थे| जबकि दूसरे पक्ष से नगला मसेनी निवासी संजय वाल्मीकि ने जहर खा लिया था। उनकी पत्नी संतोषी देवी ने सांसद पर जमीन पर
कब्जा करने का आरोप लगाया था। सांसद नें उस समय भी कहा था उन्होंने किसी को कब्जा नही कराया है| मामले में सांसद का नाम आने पर अधिकारी सक्रिय हुए| जिलाधिकारी के आदेश पर मामले की जाँच हुई तो पता चला कि भूमि सरकारी है| मंगलवार को तहसीलदार सनी कनौजिया पुलिस बल व राजस्व
कर्मीयों के साथ मौके पर पंहुचे और भूमि की पैमाइश करायी, जिसमें कब्जा की हुई 18 डिसमिल भूमि ग्राम सभा नगला खारबंदी की निकली| सरकारी भूमि निकलने के बाद भूमि पर जेसीबी की मदद से खाली कराया गया| तहसीलदार सनी कनौजिया नें बताया कि जिलाधिकारी के आदेश पर पैमाइश करायी गयी, भूमि सरकारी निकली है| उसे कब्जा मुक्त कराया गया है|
विवाह के दो माह पूर्व छात्र ने फांसी लगा कर की खुदकुशी
फर्रुखाबाद:(अमृतपुर संवाददाता)बीती रात छात्र ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली| जिससे परिजनों में कोहराम मच गया| पुलिस ने छानबीन की|

थाना क्षेत्र के ग्राम मोकुलपुर निवासी 22 वर्षीय गोलू पुत्र रति भान ने बीती रात लगभग 10 बजे घर के निकट आम के पेड़ पर फांसी धोती का फंदा बनाकर लगा ली, जिससे उसकी मौत हो गयी| मृतक अपने पिता का एकलौता पुत्र था | उसका गुरसहायगंज निवासी मामा की बेटी के साथ शादी तय हुई थी, जनवरी में शादी थी| सूचना पर थानाध्यक्ष मोनू शाक्य मौके पर पंहुंची और जाँच पड़ताल की | 
थानाध्यक्ष ने बताया कि तहरीर मिलने पर विधि कार्रवाई की जाएगी प्रधान राजकुमार पूर्व मंडल अध्यक्ष अनुराग सिंह बीजेपी सुमित कुशवाहा युवाजन सपा विधानसभा अध्यक्ष आदि लोग रहे|
बाइकों की भिड़ंत में चचेरे भाइयों सहित तीन की मौत
फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद संवाददाता) बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में चचेरे भाइयों सहित तीन की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि पति-पत्नी घायल भी हुए हैं उन्हें उपचार के लिए लोहिया स्थल भर्ती कराया गया है, मृतक तीनों को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है | 
जनपद मैनपुरी के एलऊ अगहर निवासी 25 वर्षीय धीरेन्द्र जाटव पुत्र बाल मुकुंद, उसके चाचा 46 वर्षीय बाल किशन, चाची 38 वर्षीय ललिता पत्नी बाल किशन, बाल किशन का 5 वर्षीय पुत्र अंश एक ही बाइक पर सबार होकर मोहम्मदाबाद के मदनपुर से वापस जा रहे थे, उसी दौरान सामने से आ रहे बाइक सबार 25 वर्षीय विनीत पुत्र वीरेंद्र निवासी भीम नगर भोगांव मैनपुरी की बाइक से भिंडत हो गयी | भिड़ंत कोतवाली मोहम्मदाबाद के मदनपुर कोल्ड के निकट हुई |
जिसमे गंभीर रूप से घायल हुए ललिता पत्नी बाल किशन व बाल किशन को लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया| जबकि दुर्घटना में विनीत के साथ ही दूसरी बाइक पर सबार अंश व धीरेन्द्र की मौत हो गयी | सभी के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया| मृतक विनीत की पत्नी नेहा सिंह, मृतक धीरेन्द्र जाटव की पत्नी पूजा व माँ गुड्डी देवी का रों-रों कर बुरा हाल हो गया | प्रभारी निरीक्षक विनोद शुक्ला ने बताया की तीन की मौत हुई है, तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जायेगा |
संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ की इलाज के दौरान मौत
फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के गांव नगला वजीर में सोमवार को एक व्यक्ति की अचानक तबियत बिगड़ने से मौत हो गई। मृतक की पहचान सुरेश (55) पुत्र स्व. रामलाल के रूप में हुई है,
जो पिछले करीब दो साल से अपनी बहन सूरजमुखी के घर रह रहा था।परिजनों के अनुसार, सुरेश लंबे समय से नशे की लत में था और अधिकतर समय नशे की हालत में रहता था। सोमवार सुबह उसकी तबियत अचानक बिगड़ गई और वह अचेत होकर गिर पड़ा। मोहल्ले के लोगों ने यह देखकर बहन सूरजमुखी को सूचना दी। उस समय वह अपने खेत पर गई थीं। सूचना मिलते ही वह घर पहुंचीं और परिजनों की मदद
से सुरेश को तत्काल लोहिया अस्पताल पहुंचाया गया, जहां कुछ देर इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।परिजनों ने बताया कि तीन भाइयों में अब वही एकमात्र जीवित बचा था। नशे की लत ने धीरे-धीरे उसकी सेहत को पूरी तरह बिगाड़ दिया था। परिजनों ने बताया कि वह काफी समय से बीमार चल रहा था। परिजन शव का पोस्टमार्टम कराए बिना ही अंतिम संस्कार के लिए घर ले गए।
किसान यूनियन ने मांगो को लेकर 48 घंटे का दिया अल्टीमेटम
फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) भाकियू टिकैत ने एबीएसए राजेपुर एवं सीडीपीओ को दिया 48 घंटे का समय दिया है| मांगे पूरी ना होने पर कार्यवाही की चेतावनी दी|
जिलाध्यक्ष अजय कटियार के नेतृव में ब्लॉक कार्यालय राजेपुर में धरना प्रदर्शन किया, जिसमें कानपुर मंडल उपाध्यक्ष लक्ष्मी शंकर जोशी ने कहा कि कमालुद्दीनपुर में स्कूलों के गिराने का आदेश देने वाले अधिकारियों ने मौके पर जाकर देखा भी नहीं और गिराने का आदेश दे दिया इसकी वसूली इन्हीं अधिकारियों से करके नया विद्यालय बनवाया जाए| जिलाध्यक्ष अजय कटियार ने कहा है कि जिस विद्यालय को बिना देखे ही गिराने का आदेश एबीएसए राजेपुर ने दिया है क्या उस विद्यालय की जांच नियमित की गई थी, यदि की गई थी तो किस इंजीनियर ने की थी यदि इसका कोई सबूत हो तो यह हमें तुरंत उपलब्ध कराएं | बच्चों को आंगनबाड़ी के माध्यम से खाद्यान्न वितरण किया जा जाये| यह बहुत ही घोर लापरवाही है दो वर्ष से यह लापरवाही चल रही है इसके लिए सीडीपीओ को तुरंत नौकरी से बर्खास्त किया जाना इन दोनों समस्याओं को लेकर अगले 48 घंटे में स्कूल सुचारू रूप से शुरू किया जाए और सीडीपीओ को हटाया जाए यदि ऐसा नहीं होता है तो भारतीय किसान यूनियन टिकैत इन दोनों अधिकारियों को इसके ऑफिस में नहीं बैठने देंगे | जिला उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मिश्रा और जिला महासचिव अभय यादव ने भी अपने विचार रखे | इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जीत बहादुर शुक्ला ने की और संचालन जिला प्रवक्ता गोपी शाक्य ने किया |
मंत्री राजेश गंगवार,अजयपाल यादव,युवा जिला अध्यक्ष कुलदीप अवस्थी,तहसील अध्यक्ष अमृतपुर अनीश सिंह सोनू सोमवंशी, ब्लॉक अध्यक्ष राजेपुर टिंकू यादव, ब्लॉक अध्यक्ष कमालगंज पवन जोशी आदि रहे|
अवैध आतिशबाजी पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 54 कार्टन बरामद, तीन गिरफ्तार
फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) दीपावली पर्व को देखते हुए जनपद में अवैध रूप से आतिशबाजी के भंडारण व विक्रय पर रोक लगाने के लिए पुलिस ने विशेष अभियान चलाया है। अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी
कार्रवाई करते हुए 54 कार्टन आतिशबाजी बरामद की है। इस दौरान तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमे दर्ज किए गए हैं।
थाना कम्पिल पुलिस ने 13 अक्टूबर को दो अलग-अलग अभियोगों में कार्रवाई की। पहली कार्रवाई में पुलिस ने 32 कार्टन आतिशबाजी बरामद कर एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया। दूसरी कार्रवाई में थाना
कम्पिल पुलिस ने उसी दिन 14 कार्टन आतिशबाजी जब्त की और एक अन्य अभियुक्त को गिरफ्तार किया। थाना नवाबगंज पुलिस ने 12 अक्टूबर को अभियान के दौरान एक अन्य अभियुक्त को गिरफ्तार किया, जिसके कब्जे से 8 कार्टन आतिशबाजी बरामद की गई।
अग्निबाण लगते ही धराशायी हुआ लंकापति रावण
फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) अन्याय, अत्याचार, अनीति व अहंकार का प्रतीक रावण मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के हाथों मारा गया। लम्बे युद्ध के बाद जैसे ही भगवान राम ने विभीषण के इशारे पर रावण की नाभि में तीर मारा, रावण धराशायी होकर गिर गया।
राजेपुर कस्बे में हनुमान मंदिर रामलीला मैदान में मंचन में दिखाया गया कि अशोक वाटिका में बैठी माता सीता युद्ध के परिणाम को लेकर चिंतित हैं। वहीं वानरों व राक्षसों की सेना में भयंकर युद्ध होने लगा। मेघनाद द्वारा मारी गई शक्ति से लक्ष्मण मूर्छित हो जाते हैं। हनुमानजी संजीवनी बूटी लेने द्रोणागिरी पर्वत पर गए। वहां बूटी की पहचान न कर पाने पर पूरा पर्वत ही उठा लाए। सुषेण वैद्य ने संजीवनी बूटी लक्ष्मण
को पिलाई। इसके बाद लक्ष्मण उठ खड़े हुए। इसके बाद मेघनाद को पराजित कर दिया। इसके बाद श्रीराम व रावण का भीषण युद्ध हुआ। राम ने अग्निबाण मारकर रावण का वध किया। जय श्रीराम के
जयकारों से पूरा रामलीला मैदान गूंजने लगता है। राम-लक्ष्मण व रावण का युद्ध चला| रामलीला कमेटी अध्यक्ष से सुरेंद्र सिंह फौजी, उमेश सिंह, नितिन अग्निहोत्री, शिब्बू कुमार, गौरव सिंह, अजय कुमार, पंकज रहे| राजेपुर थानाध्यक्ष सुदेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर डटे रहे|



