OMG! अंडरगारमेंट्स लूट कर भाग गईं लड़कियां

0
99

shopingलखनऊ: कहा जाता है कि लड़कियां और महिलाएं शॉपिंग की दीवानी होती हैं। सेल लगी हो तो उनकी दीवानगी और भी बढ़ जाती है। ये दीवानगी पागलपन में भी तब्दील होती है, यह शायद ही आपको पता होगा।

[adrotate banner="3"]

[bannergarden id=”8″]
तहजीब के ‌लिए दुनियाभर में मशहूर शहर लखनऊ में ऐसा ही एक मामला सामने आया है। शहर के फाइव स्टार क्लार्स अवध होटल में कपड़े की सेल में इस कदर भीड़ उमड़ी कि उसे संभालना मुश्किल हो गया। आखिरकार तंग आकर लोगों को सेल ही बंद करनी पड़ी।
[bannergarden id=”11″]
नतीजा यह हुआ कि वहां पहुंचे लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। काफी देर बवाल के बाद भी मामला शांत नहीं हुआ और सड़क भी जाम हो गई तो पुलिस को भी दखल देना पड़ा। पुलिस ने लाठी भांजनी शुरू की, तो इस बीच वहां भगदड़ मच गई और लूट पाट शुरू हो गई। इस लूट में आगे रहीं लड़कियां और महिलाएं, जिनके ऊपर आरोप लगाया गया है क‌ि वे अंडरगारमेंट्स लूट कर भाग गईं।
[bannergarden id=”17″]
पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ा
पुलिस ने दौड़ाकर कई लोगों को पकड़ा भी। गौरतलब है कि पिछले दिनों कई बड़े अखबारों में प्रमुखता से इस सेल का विज्ञापन प्रकाशित हुआ था। कई ऐसी बातें भी लिखी थीं, जिसे देखकर ज्यादातर लोग यहां सस्ता ब्रांडेड सामान खरीदने पहुंच गए।

[adrotate banner="2"]